Homeदेश-समाजनाबालिग हिंदू लड़की को ले भागा आदिल, गुमराह करने के लिए नहर किनारे छोड़े...

नाबालिग हिंदू लड़की को ले भागा आदिल, गुमराह करने के लिए नहर किनारे छोड़े कपड़े-मोबाइल: जेसीबी-गोताखोर करते रहे तलाश, फिर सामने आई सच्चाई

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में आदिल नाम का मुस्लिम युवक एक नाबालिग हिन्दू लड़की को बहला फुसला कर भगा ले गया है। लड़की बेहद गरीब परिवार की है और अपने परिवार की आर्थिक मदद के लिए दूसरों के घरों में झाड़ू-पोछा लगाने का काम करती थी। पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली है और आरोपित की तलाश जारी है।

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक नाबालिग हिन्दू लड़की को आदिल नाम का मुस्लिम युवक बहला-फुसला कर भगा ले गया है। लड़की बेहद गरीब परिवार की है और अपने परिवार की आर्थिक मदद के लिए दूसरों के घरों में झाड़ू-पोछा लगाने का काम करती थी। पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली है और आरोपित की तलाश जारी है। जिस नाबालिग को आदिल भगा ले गया है, वह ब्राह्मण समुदाय की है।

जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत ओयल के मोहल्ला जगतिया की रहने वाली 17 साल की हिन्दू नाबालिग मंगलवार (2 जनवरी 2023) को सुबह घर से गायब हो गई। जब बहुत देर तक वह वापस नहीं लौटी तो घरवालों ने उसकी तलाश शुरू की। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। परिजनों को पता चला कि लड़की शहर के ही एक मुस्लिम युवक आदिल पुत्र मैनुद्दीन के साथ नहर की तरफ गई।

परिजन जब नहर के पास पहुँचे वहाँ नाबालिग के कपड़े, जूते, फोन, इयरफोन पड़ा मिला। इसके अलावा इसी जगह पर युवक आदिल के भी कपड़े, जूते और फ़ोन भी यहीं पर मिले। इससे पुलिस को आशंका हुई कि कहीं नाबालिग युवक के साथ नहर में तो नहीं कूद गई। दोनों के आधार कार्ड भी यहीं पर मिले। आधार कार्ड में युवती की उम्र 17 वर्ष और युवक की उम्र 18 लिखी हुई पाई गई।

पुलिस ने इसी आशंका के तहत यहाँ पर जेसीबी बुलाकर नहर में दोनों की तलाश शुरू करवाई। गोताखोरों को भी तलाश में लगवाया गया। हालाँकि, जब काफी तलाश के बाद भी दोनों नहीं मिले तो यह माना गया कि आदिल ने परिजनों और पुलिस को गुमराह करने के लिए कपड़े और फ़ोन नहर के किनारे छोड़ा होगा।

बच्ची की तलाश करते गोताखोर
बच्ची की तलाश करते गोताखोर

नाबालिग की माँ ने आदिल के खिलाफ लखीमपुर के खीरी थाना में मामला दर्ज करवाया है। FIR की कॉपी ऑपइंडिया के पास मौजूद है। पीड़िता की माँ ने कहा है कि आदिल उसकी बच्ची को बहला-फुसला कर ले गया है। पुलिस ने युवक आदिल के विरुद्ध अपहरण का मामला दर्ज किया है।

मामले की जाँच कर रहे ओयल चौकी प्रभारी विनोद सिंह का कहना है कि मामले की जाँच जारी है। अभी तक युवक और नाबालिग बालिका की तलाश जारी है। CCTV जाँच में आदिल नाबालिग को ले जाते हुए दिखा है। जिस नाबालिग बच्ची को लेकर आदिल भागा है, वह काफी गरीब है। बच्ची की माँ और दादी, घरों में काम करके अपना गुजारा करती हैं। बच्ची खुद भी काम करती थी। उसके पिता की कुछ वर्षों पहले ही मौत हो चुकी है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

अर्पित त्रिपाठी
अर्पित त्रिपाठीhttps://hindi.opindia.com/
अवध से बाहर निकला यात्री...

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

कपड़े फाड़े, मारा-पीटा, महिला रिपोर्टरों से की बदसलूकी: CJP के ‘संसद चलो’ प्रदर्शन में हिंसक भीड़ ने पत्रकारों को चुन-चुनकर बनाया निशाना, पढ़ें हमले...

इस रिपोर्ट में हम आपको उन पत्रकारों की लिस्ट दे रहे हैं जिनके ऊपर सीजेपी के 'संसद चलो' प्रदर्शन के दौरान हमला हुआ या उनके साथ रिपोर्टिंग करते हुए बदसलूकी हुई।

अध्यात्म का रचा ढोंग, सनातन का उठाया फायदा और अब हिंदू धर्म को बक रही गाली: जानिए कौन है ‘Mana’ उर्फ ओमाना, जो CJP...

जिस ओमाना को आज हिंदू होने पर शर्म आ रही, उसके यूट्यूब चैनलों को खंगालने पर पता चला कि उसने अपनी पूरी पहचान सनातन धर्म का सहारा लेकर बनाई है।
- विज्ञापन -