Homeदेश-समाज'सिर कलम कर देंगे...': मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि के पक्षकार को मिली धमकी, फेसबुक...

‘सिर कलम कर देंगे…’: मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि के पक्षकार को मिली धमकी, फेसबुक पेज हैक करने का भी लगाया आरोप

अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में 22 जनवरी 2024 को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इसको लेकर कट्टरपंथी हताश नजर आ रहे हैं। पाकिस्तान में बैठे आतंकियों के आका अपने गुर्गों से धमकी दिलवा रहे हैं। मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि के एक पक्षकार आशुतोष पांडेय को अब 'सिर कलम' करने की धमकी मिली है।

अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में 22 जनवरी 2024 को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इसको लेकर कट्टरपंथी हताश नजर आ रहे हैं। पाकिस्तान में बैठे आतंकियों के आका अपने गुर्गों से धमकी दिलवा रहे हैं। मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि के एक पक्षकार आशुतोष पांडेय को अब ‘सिर कलम’ करने की धमकी मिली है।

आशुतोष पांडेय ने आरोप लगाया कि उन्हें पाकिस्तान से धमकी मिली है और उनका फेसबुक आईडी हैक कर लिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि भारत में बैन आतंकी संगठन पीएफआइ द्वारा कई बार उन्हें हत्या की धमकी मिल चुकी है। अब पाकिस्तान से कई युवकों द्वारा जन्मभूमि के वाद में पैरवी करने को लेकर धमकी दी है।

उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि के वाद में पैरवी करने पर सिर कलम करने की धमकी दी गई है। उन्होंने कहा कि शनिवार (6 जनवरी 2024) की देर रात उनकी फेसबुक पेज आईडी को भी हैक कर लिया। गया और उन्हें एडमिन से हटा दिया है। इस मामले में उन्हें मथुरा पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज कराई है।

आशुतोष ने प्रमुख गृह सचिव केंद्र सहित एसएसपी मथुरा और उत्तर प्रदेश गृह विभाग को ईमेल के जरिए शिकायत की है। एसएसपी ने मामले को जाँच के लिए साइबर सेल को सुपुर्द कर दिया है। वहीं, एसपी सिटी अरविंद कुमार ने कहा कि इस मामले की जाँच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएँगे उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

आशुतोष पांडे से पहले खुद को सत्यम पंडित बताने वाले एक शख्स ने इसी तरह का दावा किया था। सत्यम ने कहा था कि वे श्रीकृष्ण जन्मभूमि को उसका हक दिलाने के लिए लड़ रहे हैं, इसलिए उन्हें ‘सर तन से जुदा’ करने की धमकी दी गई है। सत्यम पंडित ने लेटर दिखा कर दावा किया है कि पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) की तरफ से उन्हें यह धमकी दी गई है।

सत्यम को ‘सर तन से जुदा’ की धमकी मामले के संबंध में गाजियाबाद घंटाघर कोतवाली में एफआईआर दर्ज की गई थी। एसीपी निमिष पाटिल ने कहा था कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और आगे जाँच की जा रही है। पीड़ित के ऑफिस के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

1962 की ईसाई किताब से गोवा के Save Goa और CJP के धारा Section 39A अभियान तक का सफर

रेनबो वॉरियर्स की 2014 में गोवा में एंट्री हुई। उसके संस्थापक ने खुद माना कि अमेरिकी मूलनिवासी विचारधारा पर ये संस्था आधारित है।

भारत में साल 2026 में हर रोज कहीं न कहीं टूटा मौसम का कहर: नुकसान का आँकड़ा बड़ा, किसानों के खाते तक राहत धीमी

नौ महीनों में 3,220 लोगों की जान गई, 42.5 लाख हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई, 1,28,334 घर क्षतिग्रस्त हुए और 47,244 पशुओं की मौत हुई।
- विज्ञापन -