Homeराजनीतिगिरीश चंद मुर्मू होंगे J&K के पहले LG, राधा कृष्ण माथुर संभालेंगे लद्दाख: 31...

गिरीश चंद मुर्मू होंगे J&K के पहले LG, राधा कृष्ण माथुर संभालेंगे लद्दाख: 31 अक्टूबर से बदल जाएगी व्यवस्था

खबर आ रही है कि वर्तमान राज्यपाल सत्यपाल मलिक को गोवा का गवर्नर बना कर भेजा जा रहा है। मलिक ने राज्य की प्रशासनिक सत्ता अनुच्छेद-370 के निरस्त किए जाने जैसे मुश्किल समय संभाली थी।

केंद्र सरकार ने 31 अक्टूबर से दो केंद्र शासित प्रदेशों में बँटने जा रहे जम्मू-कश्मीर राज्य के लिए दो अलग-अलग उप राज्यपाल घोषित कर दिए हैं। आईएएस अफसर गिरीश चंद्र मुर्मू को जम्मू कश्मीर का कार्यभार सौंपा गया है, वहीं राधा कृष्ण माथुर बौद्ध बहुल लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश के लेफ्टिनेंट गवर्नर होंगे। लद्दाख ने अपनी मर्ज़ी से जम्मू-कश्मीर राज्य की बजाय केंद्र द्वारा शासित होने की माँग की थी।

साथ ही खबर आ रही है कि वर्तमान राज्यपाल सत्यपाल मलिक को गोवा का गवर्नर बना कर भेजा जा रहा है। मलिक ने राज्य की प्रशासनिक सत्ता अनुच्छेद-370 के निरस्त किए जाने जैसे मुश्किल समय संभाली थी। वे इस कालखंड में राहुल गाँधी के साथ राज्य में निमंत्रण दिए जाने और वापिस लिए जाने को लेकर नोंकझोंक के लिए भी चर्चित रहे।

माथुर और मुर्मू के नामों की घोषणा राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने की है। इनके नामों को अप्रत्याशित माना जा रहा है।

(यह डेवलपिंग स्टोरी है। और जानकारी मिलने पर इसे आगे अपडेट किया जाता रहेगा।)

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘फोर्स्ड लेबर’ के नाम पर भारत पर 12.5% टैरिफ का USTR प्रस्ताव: क्या सुप्रीम कोर्ट से झटका खाने के बाद ट्रंप खोज रहे नया...

USTR ने भारत सहित कई देशों पर नए टैरिफ का प्रस्ताव दिया है। भारत ने कहा कि प्रक्रिया जारी है और फैसला अभी बाकी है।

टिंडर से दोस्ती, ₹50 लाख की फिरौती और हथौड़े से कत्ल: DU के छात्र आयुष नौटियाल की हत्या केस में इश्तियाक अली दोषी, पढ़ें-...

2018 के चर्चित आयुष नौटियाल मर्डर केस में कोर्ट ने इश्तियाक अली को दोषी करार दिया। पढ़ें अपहरण, फिरौती, हत्या और पुलिस जाँच की पूरी कहानी।
- विज्ञापन -