Homeदेश-समाजमोहम्मद अली के प्यार में थी इंजीनियर अदिति भारद्वाज... प्रेगनेंट करके छोड़ा: कर ली...

मोहम्मद अली के प्यार में थी इंजीनियर अदिति भारद्वाज… प्रेगनेंट करके छोड़ा: कर ली आत्महत्या, धर्मांतरण की भी बात आई सामने

हैदरबाद में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। महिला का नाम अदिति भारद्वाज था। वह कुछ समय पहले से मोहम्मद अली नाम के अपने बॉयफ्रेंड के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रही थी। बताया जा रहा है अली ने महिला का धर्मांतरण करवा दिया था और फिर उसे प्रेगनेंट करके छोड़ गया था।

हैदरबाद में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। महिला का नाम अदिति भारद्वाज था। वह कुछ समय पहले से मोहम्मद अली नाम के अपने बॉयफ्रेंड के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रही थी। बताया जा रहा है अली ने महिला का धर्मांतरण करवाकर उसका नाम आजिया फातिमा कर दिया था और उसे प्रेगनेंट करने के बाद अपने मजहब की महिला से निकाह कर लिया था।

सुसाइड की घटना 28 जनवरी 2024 की है। मूलत: बिहार की रहने वाली अदिति भारद्वाज हैदराबाद में सालों से सॉफ्ट इंजीनियरिंग का काम करती थी। एक रिपोर्ट दावा कर रही है कि अदिति की पहले शादी हो चुकी थी, लेकिन उसने अपने पति से तलाक ले लिया था और हैदराबाद में वह मोहम्मद अली से 12 फरवरी को निकाह करने वाली थी। मगर अली ने उसे आखिर समय में निकाह से पहले ही धोखा दे दिया। ये धोखा अदिति से बर्दाश्त नहीं हुआ और वह धीरे-धीरे वह डिप्रेशन में चली गई

डिप्रेशन का एक कारण जहाँ मोहम्मद अली से धोखा मिलना था, तो वहीं दूसरा इसी बीच अदिति का प्रेगनेंट होना भी था। कुछ रिपोर्ट बता रही हैं कि थोड़े समय पहले अदिति की तबीयत बिगड़ी थी, जिसके कारण उसे अस्पताल जाना पड़ा। अस्पताल में जब अदिति का चेक अप हुआ तो उसमें निकल कर आया कि वो गर्भवती है।

अदिति यह रिपोर्ट देख काफी घबरा गईं। उसने इस संबंध में फोन करके मोहम्मद अली को जानकारी दी। जब हल नहीं निकला तो 28 जनवरी को खबर आई कि उसने फाँसी लगाकर अपनी जान दे दी है। आत्महत्या का यह केस सामने आने के बाद पुलिस इस संबंध में अपनी पड़ताल कर रही है। उन्होंने मामला दर्ज करके जाँच भी शुरू कर दी है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘पोर्टल में गंभीर खामियाँ, दिख रही गोपनीय जानकारी’: री-एग्जाम से पहले सवालों में NEET, दुबई के छात्र के सुझावों को NTA-IIT ने माना; पढ़ें-...

दुबई में रहने वाले CBSE 12वीं के छात्र अनिल ने NTA- IITs के पोर्टल में उन कमियों को बताया, जिससे परीक्षा की सुचिता प्रभावित होती है। संस्थानों ने उसका आभार जताया।

38 की उम्र में भी समय से आगे चल रहा है एक आदमी, जिसका नाम है- लियोनेल मेसी: FIFA World Cup 2026

मेसी की इस ऐतिहासिक रात की पूरी कहानी और जानिए, कैसे उनके हर गोल ने फुटबॉल प्रेमियों को एक बार फिर उनकी अमरता का साक्षी बना दिया।
- विज्ञापन -