Homeदेश-समाजहिंदू बन मोहम्मद अनीश ने नाबालिग को फँसाया, गोरखपुर से सीतामढ़ी बुलाया; बेचने की...

हिंदू बन मोहम्मद अनीश ने नाबालिग को फँसाया, गोरखपुर से सीतामढ़ी बुलाया; बेचने की कोशिश का दावा: पुलिस ने रेप-लव जिहाद नकारा

सीतामढ़ी के एसडीपीओ राम कृष्णा ने रेप-लव जिहाद के दावों को नकार दिया है। ऑपइंडिया से बातचीत में उन्होंने बताया है कि इस मामले में लव जिहाद और रेड लाइट एरिया में बेचने का एंगल नहीं है। उन्होंने कहा है कि नाबालिग और अनीश के बीच एक-दूसरे के धर्म को लेकर ज्यादा बातचीत नहीं हुई है।

बिहार की सीतामढ़ी पुलिस ने मोहम्मद अनीश को गिरफ्तार किया है। उस पर एक हिंदू नाबालिग को इंस्टाग्राम के जरिए फँसाने और फिर गोरखपुर से सीतामढ़ी बुलाकर होटल में रखने का आरोप है। मीडिया रिपोर्टों में नाबालिग के साथ रेप और उसे बेचने की कोशिश का भी दावा किया गया है। लेकिन पुलिस ने इन दावों को नकार दिया है। ऑपइंडिया को बताया है कि न ही यह लव जिहाद का मामला है और न ही लड़की को बेचने की कोशिश की बात सामने आई है।

जानकारी के अनुसार, सीतामढ़ी के मोहम्मद अनीश का कुछ महीनों पहले गोरखपुर की हिंदू नाबालिग से सम्पर्क हुआ था। कथित तौर पर नजदीकियाँ बढ़ने के बाद अनीश ने नाबालिग को पहले पटना और फिर सीतामढ़ी बुलाया। अनीश ने उसका इलाज करवाने का वादा किया था। साथ ही खुद को पैसे वाले परिवार से बताया था।

इसके बाद नाबालिग और अनीश तीन दिन तक सीतामढ़ी के एक होटल में रुके। वे खाने के लिए ही बाहर आते थे। जागरण की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि इस दौरान अनीश ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म भी किया। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि आरोपित ने अपनी मजहबी पहचान छिपाकर हिंदू नाबालिग को प्रेमजाल में फँसाया था। वहीं अमर उजाला की रिपोर्ट में बताया गया है कि नाबालिग को अनीश रेड लाइट एरिया में बेचने की कोशिश कर रहा था। वह बचने के लिए होटल से भागी, जिसके बाद राहगीरों ने उसको बचाया।

हालाँकि, सीतामढ़ी के एसडीपीओ राम कृष्णा ने इन दावों को नकार दिया है। ऑपइंडिया से बातचीत में उन्होंने बताया है कि इस मामले में लव जिहाद और रेड लाइट एरिया में बेचने का एंगल नहीं है। उन्होंने कहा है कि नाबालिग और अनीश के बीच एक-दूसरे के धर्म को लेकर ज्यादा बातचीत नहीं हुई है।

उन्होंने बताया है कि नाबालिग ने पुलिस काउंसलिंग के दौरान दोनों के बीच चुम्बन की बात स्वीकारी है। हालाँकि, लड़की के नाबालिग होने के चलते POCSO के तहत मामला दर्ज किया गया है। नाबालिग को बचपन बचाओ NGO को सौंप दिया गया है। वह महिला पुलिस की देखरेख में हैं। अभी उसका कोर्ट में बयान कराया जाएगा। पुलिस नाबालिग के परिवार वालों के संपर्क में है। उसे घर वापस भेजने की तैयारी हो रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

गौ सेवा से वन संरक्षण तक: भारतीय ज्ञान परंपरा के मूल्यों को कानून के सहारे समझने की कोशिश

जन विश्वास अधिनियम में वन भूमि में पशु चराने पर जेल की सजा हटाकर जुर्माने का प्रावधान करुणा, न्याय और भारतीय मूल्यों के अनुरूप है।

तुमसे ना हो पाएगा दिपके… तुम्हारे ‘लक्षण’ बिलकुल ठीक नहीं लग रहे ‘तिलचट्टों’

दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP का दूसरा प्रदर्शन भी फ्लॉप रहा। इसके बाद अभिजीत दिपके ने अपने तिलचट्टों को भड़काने की कोशिश की।
- विज्ञापन -