Homeदेश-समाज'मेरा काम निकल गया…': खुद को लव जिहाद पीड़िता बताने वाली लड़की का वीडियो...

‘मेरा काम निकल गया…’: खुद को लव जिहाद पीड़िता बताने वाली लड़की का वीडियो वायरल, बोली- सूफ़ियान ने किया रेप और ब्लैकमेल, इस्लाम अपनाने का डाला दबाव

लड़की ने आगे दावा किया है कि उसके और सूफियान के रिश्ते के बारे में लड़के की अम्मी, अब्बू और 3 बहनें भी जानती थीं। कुछ दिनों बाद सूफियान पीड़िता से पैसों की माँग करने लगा। न देने पर वो प्राइवेट फोटो और वीडियो को वायरल करने की भी धमकी देने लगा। पीड़िता ने कहा कि सूफियान ना सिर्फ उसके साथ रेप करता था, बल्कि मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था और इसमें उसके घरवाले भी उसका साथ देते थे।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की खुद को लव जिहाद का पीड़ित बता रही है। वीडियो में वह सुसाइड करने की भी बात कह रही है। लड़की सूफियान शेख नाम के एक मुस्लिम युवक पर एक साल तक रिलेशन में रखने और बाद में धोखा देने एवं ब्लैकमेल करने का आरोप लगा रही है। लड़की ने सूफियान नाम के शख्स के अलावा इस मामले में उसके अम्मी-अब्बू और बहनों को भी शामिल बताया है। कुछ रिपोर्ट्स में यह वीडियो महाराष्ट्र का बताया जा रहा है। हालाँकि, ऑपइंडिया इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

ibc24 की रिपोर्ट में यह वीडियो महाराष्ट्र के एक शहर का बताया जा रहा है। इसी रिपोर्ट में हैशटैग के तौर पर #JusticeForMaharashtraGirl प्रयोग किया गया है। वहीं 8 मिनट के वायरल वीडियो में 18 वर्षीया पीड़िता ने सबसे पहले शुरुआत में ही बताया कि जब तक यह वीडियो लोगों के पास पहुँचेगा तब तक वो शायद जिन्दा न रहे। पीड़िता ने खुद हिन्दू परिवार का बताया और कहा कि उसके साथ भी लव जिहाद की घटना को अंजाम दिया गया। पीड़िता ने कहा कि सूफियान उसके साथ लिव-इन रिलेशन में रहा और उसके बाद उसका शारीरिक और आर्थिक शोषण किया।

लड़की ने आगे दावा किया है कि उसके और सूफियान के रिश्ते के बारे में लड़के की अम्मी, अब्बू और 3 बहनें भी जानती थीं। कुछ दिनों बाद सूफियान पीड़िता से पैसों की माँग करने लगा। न देने पर वो प्राइवेट फोटो और वीडियो को वायरल करने की भी धमकी देने लगा। पीड़िता ने कहा कि सूफियान ना सिर्फ उसके साथ रेप करता था, बल्कि मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था और इसमें उसके घरवाले भी उसका साथ देते थे। जब सूफियान के परिजनों को पता चला कि वह कार्रवाई करने जा रही है तो उसके घर वालों ने सूफियान को नागपुर भेज दिया।

पीड़िता ने आगे बताया कि सूफियान उससे बोला, “मेरा तेरे से काम निकल गया है। अब मैं जो भी बोलूँगा वो तुझे करना पड़ेगा।” लड़की का यह भी दावा है कि सूफियान के चंगुल में उसकी तरह कई और लड़कियाँ भी फँसी हुई हैं। पीड़िता ने इस बात के लिए भी दुःख जताया कि उसने सूफियान के चक्कर में अपने परिवार के बारे में भी नहीं सोचा। सूफियान के घर वालों पर आरोप लगाया कि उन्होंने कई बार उस पर इस्लाम कबूलने का दबाव बनाया। लड़की ने इसके लिए हामी भी भर दी थी। इसके बावजूद सूफियान ने ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी।

लड़की ने सूफियान के परिवार के साथ अपनी प्रताड़ना में उसके कुछ रिश्तेदारों और 7-8 दोस्तों को भी शामिल बताया है। पीड़िता ने गुजारिश की है कि उसकी मौत को आत्महत्या के बजाय सूफियान और उसके परिजनों द्वारा की गई हत्या माना जाए। पीड़िता ने अपनी पुरानी सोच के बारे में बताते हुए कहा कि उसे किसी जाति-धर्म आदि से कोई मतलब नहीं होता था। उसे लगता था कि 3 बहनों का भाई सूफियान कभी उसके साथ गलत नहीं करेगा। हालाँकि वीडियो बनाते हुए पीड़िता की यह सोच बदल चुकी है।

लड़की ने आगे बताया कि अगर वो अपने परिवार से ये बात बताती तो शायद घर की इज्जत देखते हुए यह बात बाहर न जाती। हालाँकि पीड़िता ने अपनी तरफ से आरोपितों को सजा दिलाने के लिए खुद को तैयार बताया। उसने बाकी लोगों से भी अपने वीडियो को शेयर करने की और अपना साथ देने की भी अपील की है। यह वीडियो कब का और कहाँ का है इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। उस लड़की अथवा आरोपितों का क्या हुआ, इसकी भी जानकारी नहीं मिली है। फ़िलहाल ऑपइंडिया इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

जिस चुनाव आयोग को राहुल गाँधी विदेश तक कोसते रहे, ट्रंप ने उसी की तारीफ की: कॉन्ग्रेस को लगी मिर्ची

ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था और फोटो-ID सिस्टम का उदाहरण देते हुए अमेरिका में SAVE America Act पास करने की माँग की।

बंगाल मे शुभेंदु सरकार के 100 दिन पूरे: जानिए ममता राज जाने से राज्य में क्या-क्या हुए परिवर्तन

अब जब बंगाल में भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे हो रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि इन 100 दिनों के भीतर बंगाल की तस्वीर कितनी बदली है?
- विज्ञापन -