Homeराजनीतिलालकृष्ण आडवाणी के घर पर चल कर आया 'भारत रत्न', PM मोदी की मौजूदगी...

लालकृष्ण आडवाणी के घर पर चल कर आया ‘भारत रत्न’, PM मोदी की मौजूदगी में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित: देखें वीडियो

लालकृष्ण आडवाणी का जन्म 8 नवंबर 1927 को वर्तमान पाकिस्तान के कराची शहर में हुआ था। उन्होंने कराची के सेंट पैट्रिक और सिंध स्थित हैदराबाद के डीजी नेशनल कॉलेज से पढ़ाई की है। लालकृष्ण आडवाणी मात्र 14 वर्षों की उम्र में 1941 में RSS (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) में शामिल हो गए थे। सन 1947 वे RSS के कराची ईकाई के सचिव बने।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार (31 मार्च 2024) को भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के आवास पर जाकर उन्हें देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ दिया। इस दौरान राष्ट्रपति के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद थे। दरअसल, आडवाणी के खराब स्वास्थ्य के कारण उनके घर जाकर यह सम्मान सौंपा गया।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3 फरवरी 2024 को उन्हें भारत रत्न देने की घोषणा की थी। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और भाजपा के संस्थापक सदस्य नानाजी देशमुख के बाद लालकृष्ण आडवाणी भारत रत्न सम्मान पाने वाले भारतीय जनता पार्टी (BJP) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े तीसरे नेता हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3 फरवरी 2024 को भारत रत्न देने की घोषणा करते हुए कहा था कि उन्हें ये बताते हुए ख़ुशी हो रही है कि पूर्व उप-प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने आडवाणी से बात करके उन्हें बधाई भी दी थी। पीएम ने आडवाणी को अपने समय के सबसे सम्मानित नेताओं में से एक बताते हुए कहा था कि भारत के विकास में उनका योगदान चिरस्मरणीय है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकृष्ण आडवाणी के साथ अपनी 2 तस्वीरें पोस्ट की थी और लिखा था, “लालकृष्ण आडवाणी का जीवन जमीनी स्तर पर काम करने से शुरू हुआ और उप-प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा करने तक पहुँचा। हमारे गृह एवं सूचना-प्रसारण मंत्री के रूप में भी उन्होंने छाप छोड़ी। संसद में उनके संबोधन हमेशा अनुकरणीय और समृद्ध अंतःदृष्टि से परिपूर्ण रहे।”

लालकृष्ण आडवाणी का जन्म 8 नवंबर 1927 को वर्तमान पाकिस्तान के कराची शहर में हुआ था। उन्होंने कराची के सेंट पैट्रिक और सिंध स्थित हैदराबाद के डीजी नेशनल कॉलेज से पढ़ाई की है। लालकृष्ण आडवाणी मात्र 14 वर्षों की उम्र में 1941 में RSS (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) में शामिल हो गए थे। सन 1947 वे RSS के कराची ईकाई के सचिव बने।

सन 15 अगस्त 1947 में भारत के विभाजन के बाद उनका परिवार मुंबई में आ गया। 1951 में उन्हें जनसंघ ने राजस्थान में संगठन की जिम्मेदारी सौंपी और 6 वर्षों तक घूम-घूम कर उन्होंने जनता से संवाद किया था और संपर्क बनाया था। 1967 में दिल्ली महानगरपालिका परिषद का अध्यक्ष चुने जाने के साथ उन्होंने चुनावी राजनीति में कदम रखा था।

लालकृष्ण आडवाणी का सार्वजनिक जीवन 7 दशकों से भी अधिक का रहा है। 96 वर्ष की उम्र में भी वो लिखने-पढ़ने में रुचि रखते हैं। लालकृष्ण आडवाणी लोकसभा में गाँधीनगर और नई दिल्ली का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वहीं उन्हें दिल्ली, गुजरात और मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद भी चुना गया था। 3 बार उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान सँभाली।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

कानपुर में ITBP जवानों के कमिश्नरेट घेराव की खबर फर्जी: माँ का हाथ काटने के मामले में पुलिस-CMO करेंगे दोबारा जाँच, जानें पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के कानपुर में ITBP जवानों के कमिश्नरेट घेराव की खबर निकली फर्जी, माँ का हाथ कटने के मामले में दोबारा जाँच शुरू हुई।

पाकिस्तान में पेट्रोल कुछ सस्ता क्या हुआ, भारत को फेल बताने लगे सोशल मीडिया के वीर: आधा सच बेचने वालों का पूरा खेल यहाँ...

सोशल मीडिया पर वायरल दावों के बीच जानिए पाकिस्तान और भारत में पेट्रोल कीमतों की असली तुलना, असल में कहाँ खड़े हैं दोनों देश?
- विज्ञापन -