Homeदेश-समाज'अतीक, अशरफ और मुख्तार भाईजान की हत्या में तुम्हारे शहर के पंडितों का हाथ,...

‘अतीक, अशरफ और मुख्तार भाईजान की हत्या में तुम्हारे शहर के पंडितों का हाथ, छोड़ेंगे नहीं’: बांदा के जेलर के बाद अब BJP नेता को मिली जान से मारने की धमकी

बांदा के जेलर के बाद अब बीजेपी नेता को भी जान से मारने की धमकी मिली है। बीजेपी नेता मुदित शर्मा को धमकी देने वाले ने फोन पर कहा, "अतीक, अशरफ और मुख्तार भाईजान की हत्या में तुम्हारे शहर के पंडितों का हाथ है। हम लोग तुम सभी को खबरदार कर रहे हैं। तुम सब के घरों के पते हमारे पास हैं।"

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की जेल में तबियत बिगड़ने के बाद मौत हो गई थी। मुख्तार अंसारी की मौत के बाद बांदा जेल के वरिष्ठ जेलर वीरेश राज शर्मा को धमकी मिली थी। इसी कड़ी में अब बीजेपी नेता मुदित शर्मा को भी धमकी दी गई है। मुदित शर्मा ने पुलिस ने धमकी की शिकायत दी है और कार्रवाई की माँग की है। अब इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बांदा कोतवाली इलाके के बीजेपी नेता मुदित शर्मा भाजपा के क्षेत्रीय एवं कानून प्रकोष्ठ के सह-संयोजक हैं। वो पेशे से अधिवक्ता हैं। मुदित शर्मा ने अपनी शिकायत में कहा है कि शुक्रवार (05 अप्रैल 2024) की सुबह उनके पास वॉट्सऐप पर तीन कॉल्स आई। ये कॉल्स 10.21 बजे, 10.22 बजे और 10.27 बजे आई, जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।

धमकी देने वाले ने कहा, “तुम्हारा नाम हिन्दू आतंकवादी के संगठन के तौर पर सामने आया है। अतीक, अशरफ और मुख्तार भाईजान की हत्या में तुम्हारे शहर के पंडितों का हाथ है। हम लोग तुम सभी को खबरदार कर रहे हैं। छोडेंगे नहीं। हमारे निशाने पर तुम लोग हो। तेरे घर की लोकेशन हमारे पास है।”

इस धमकी के बाद मुदित शर्मा ने पुलिस ने सुरक्षा की गुहार लगाई है। उन्होंने खतरे की आशंका जताते हुए पुलिस से शिकायत की है। जिला प्रशासन के साथ ही उन्होंने डीजीपी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी जान बचाने की अपील की है।

इस मामले में बांदा कोतवाली पुलिस ने मामले में धारा 507 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस सर्विलांस के माध्यम से मामले की जाँच में जुटी हुई है। उक्त कॉलर का नंबर कहाँ का है, इसका पता लगाया जा रहा है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।

हैशटैग लगाओ, दुनिया बदलो… कितना आसान है न? क्या सोशल मीडिया लोकतंत्र को बर्बाद कर रहा है?

लोकतंत्र इंसान की कमियों को स्वीकार कर समझौतों से चलता है। लेकिन सोशल मीडिया का अनियंत्रित दौर हर छोटी कमी को भ्रष्टाचार बताकर लोकतंत्र की बुनियाद पर चोट कर रहा है। कैसे आज का सोशल मीडिया और डिजिटल यूटोपियनवाद हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुका है।
- विज्ञापन -