लोकसभा चुनाव 2024 में कॉन्ग्रेस पार्टी हैदराबाद में अपना उम्मीदवार नहीं देगी। यह बात तेलंगाना कॉन्ग्रेस के महासचिव ने कही है। उन्होंने कहा है कि वोटों का बँटवारा रोकने के लिए कॉन्ग्रेस पार्टी एआईएमआईएम के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी का समर्थन करेगी।
कॉन्ग्रेस नेता फिरोज खान ने यह बात ऐसे समय में कही है, जब इस बार हैदराबाद लोकसभा सीट से AIMIM के मुखिया की राह मुश्किल बताई जा रही है। बीजेपी ने यहाँ से माधवी लता को उम्मीदवार बनाया है, जिन्हें उनके समर्थक ‘हिंदू शेरनी’ कहते हैं। गौर करने वाली बात यह भी है कि आज ओवैसी के खिलाफ कैंडिडेट नहीं देने की बात करने वाली कॉन्ग्रेस उन्हें ‘बीजेपी का बी-टीम’ बताती रही है। कॉन्ग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी ओवैसी को ‘मोदी का यार’ कहते रहे हैं।
कॉन्ग्रेस ने किया ओवैसी को समर्थन देने का ऐलान
टाइम्स नाउ से बातचीत में तेलंगाना प्रदेश कॉन्ग्रेस कमेटी के महासचिव और हैदाराबाद लोकसभा सीट से साल 2019 में लोकसभा चुनाव हार चुके कॉन्ग्रेस नेता मोहम्मद फिरोज खान ने इस बात का ऐलान किया। उन्होंने कहा, “हैदराबाद में दो लोकसभा सीटें हैं, सिकंदराबाद और हैदराबाद लोकसभा। मेरा निर्वाचन क्षेत्र सिकंदराबाद में है, हैदराबाद में नहीं। हैदराबाद में ओवैसी जीतेंगे, क्योंकि AIMIM और कॉन्ग्रेस पार्टी के बीच ‘कॉम्प्रोमाइज’ हो गया है, असदुद्दीन निश्चित तौर पर हैदराबाद जीतेंगे।” बता दें कि तेलंगाना में कॉन्ग्रेस ने 17 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया है, लेकिन हैदराबाद सीट को लेकर चुप्पी साध रखी है।
#Breaking #Congress will support Asaduddin Owaisi in Hyderabad for the upcoming Polls: @ferozkhaninc tells @sowmith7@roypranesh shares more details. #ElectionsWithTimesNow #LokSabhaElections2024 pic.twitter.com/cGG1Rcwt4k
— TIMES NOW (@TimesNow) April 9, 2024
बीजेपी प्रत्याशी माधवी लता की प्रतिक्रिया
कॉग्रेस द्वारा असदुद्दीन ओवैसी को समर्थन देने की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए हैदराबाद से बीजेपी उम्मीदवार कोम्पेला माधवी लता ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा, “कॉन्ग्रेस AIMIM के साथ गठबंधन, लेकिन दावा यह कि वो बीजेपी की बी टीम है। सीपीआई बंगाल में INDI गठबंधन का हिस्सा है, लेकिन केरल में नहीं। AAP दिल्ली में गठबंधन है, लेकिन पंजाब में नहीं। कॉन्ग्रेस के साथ समस्या यह है कि उसे यह स्पष्ट नहीं है कि क्या करना है। कॉन्ग्रेस मुक्त भारत = प्रगति युक्त भारत।”
Congress was in alliance with AIMIM but claims that it’s Bjp B Team, CPI is part of INDI Alliance in Bengal but not in Kerala, AAP has alliance in Delhi but not in Punjab.
— Kompella Madhavi Latha (Modi Ka Parivar) (@Kompella_MLatha) April 9, 2024
The problem with congress is that its not clear what to do?
Congress Mukt Bharat = Progress Yukt Bharat https://t.co/R8jw5FQA9a
कॉन्ग्रेस के भीतर उठा विरोध, तहसीन पूनावाला ने जताई नाराजगी
हैदराबाद लोकसभा सीट पर असदुद्दीन ओवैसी को समर्थन देने पर कॉन्ग्रेस के भीतर ही नाराजगी दिख रही है। महत्वपूर्ण मुद्दों पर कई बार पार्टी से अलग लाइन लेने वाले राजनीतिक विश्लेषक एवं कॉन्ग्रेस समर्थक तहसीन पूनावाला ने इस मुद्दे पर अपनी बात रखी है। उन्होंने एक्स पर लिखा, “अभी तक कॉन्ग्रेस पार्टी की तरफ से आधिकारिक बयान नहीं आया है कि वो जनाब असदुद्दीन ओवैसी को हैदराबाद लोकसभा सीट पर ‘फ्री रन’ देगी। हालाँकि कॉन्ग्रेस अगर ओवैसी साहब के खिलाफ उम्मीदवार न उतारने का फैसला लेती है, तो ये अपराध करने जैसा होगा। ऐसा करना कॉन्ग्रेस के लिए बड़ी भूल साबित होगी, जो अंतत: कॉन्ग्रेस की ताकत खत्म कर देगी।”
उन्होंने आगे लिखा, “असदुद्दीन ओवैसी पर कभी विश्वास नहीं किया जा सकता। उनका मिशन है कॉन्ग्रेस को बर्बाद करना। उन्होंने हमेशा राहुल गाँधी जी का मजाक उड़ाया है और बेईज्जती की है। अगर कॉन्ग्रेस पार्टी ओवैसी को समर्थन देती है, तो मैं इसके बिल्कुल खिलाफ हूँ। अगर कॉन्ग्रेस पार्टी नफरत के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है, तो फिर लड़ाई लड़कर ही अंतर पैदा किया जा सकता है। असदुद्दीन ओवैसी और उनकी जहरीली राजनीति वापस लोकसभा में नहीं पहुँचनी चाहिए। कॉन्ग्रेस पार्टी की असदुद्दीन ओवैसी जैसे सांसद को हराना एक जिम्मेदारी भी है।”
So far there has been ?? ???????? ????????? by the Congress party that the Cong will give ????? ????????? ?????? a free run in the LokSabha constituency of ?????????.
— Tehseen Poonawalla Official ?? (@tehseenp) April 10, 2024
If the Congress does ?????? ??? ??? of not fielding…
राहुल ने ओवैसी को कहा था ‘मोदी का यार’
बता दें कि कुछ माह पहले ही हुए तेलंगाना के विधानसभा चुनाव में कॉन्ग्रेस ने भारी बहुमत से जीत हासिल की थी। उस चुनाव के दौरान राहुल गाँधी ने असदुद्दीन ओवैसी और तेलंगाना के तत्कालीन मुख्यमंत्री केसीआर को पीएम मोदी का यार कहा था। तेलंगाना में केसीआर की बीआरएस और असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM का गठबंधन है।
मोदी जी के 2 यार – Owaisi और KCR! pic.twitter.com/q1CAJsARa8
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 25, 2023
बता दें कि हैदाबाद सीट पर असदुद्दीन ओवैसी का सीधा मुकाबला बीजेपी की प्रत्याशी माधवी लता से है। हैदराबाद की हिंदू शेरनी कही जाने वाली माधवी लता पहली बार चुनाव लड़ रही हैं, लेकिन राजनीतिक हलकों में ये बाद उठ रही है कि वो असदुद्दीन ओवैसी पर सीधे मुकाबले में भारी पड़ रही हैं। माधवी लता हैदराबाद की जानी-मानी समाजसेविका हैं और उनके नाम की अब पूरे देश में चर्चा हो रही है। बहरहाल, तेलंगाना कॉन्ग्रेस ने ओवैसी के समर्थन की जो घोषणा की है, उस पर अभी कॉन्ग्रेस के हाई कमान की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। हैदराबाद लोकसभा सीट पर कॉन्ग्रेस अगर ओवैसी को समर्थन देती है, तो इसका असर पूरे देश की राजनीति पर देखने को मिल सकता है।


