Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षाहाफिज सईद के बेटे ने शुरू किया आतंकी ट्रेनिंग कैंप: डर से ISI ने...

हाफिज सईद के बेटे ने शुरू किया आतंकी ट्रेनिंग कैंप: डर से ISI ने करवाया था बंद

बीते दिनों आईएसआई और आतंकी संगठनों के बीच बैठकें भी हुईं थी। तय किया गया कि ‘कश्मीरी जिहाद’ के कंट्रोल रूम पीओके और पाक-अफगान सीमा पर बनाए जाएँगे। साथ ही आतंकियों की नई भर्ती पर भी जोर दिया जाएगा।

पाकिस्तान के मीरपुर और सियालकोट में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का ट्रेनिंग कैंप फिर से शुरू हो गया है। अंतरराष्ट्रीय दबाव के डर से पाकिस्तान की कुख्यात खुफिया एजेंसी आईएसआई ने कुछ समय पहले इसे बंद कर दिया था। दोबारा से इसे शुरू तलहा सईद ने किया है। वह आतंकी सरगना और मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद का बेटा है।

खुफिया रिपोर्टों के आधार पर इंडिया टुडे ने यह जानकारी दी है। खबर के मुताबिक लश्कर के लिए खोला गया यह कैंप मीरपुर के मांगला और सियालकोट के हेड मराल में है। लश्कर ने इन कैंपों के लिए आतंकियों की भर्ती भी शुरू कर दी है। भर्ती स्वात घाटी के पास पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा से सटे कबीलाई इलाकों, पेशावर, क्वेटा और इलाका-ए-घैर में की जा रही है।

बीते दिनों आईएसआई और आतंकी संगठनों के बीच कई बैठकें भी हुईं थी। इनमें POK में सक्रिय कई आतंकी संगठनों के कमांडरों ने हिस्सा लिया था। इसके बाद तय किया गया कि ‘कश्मीरी जिहाद’ के कंट्रोल रूम पीओके और पाक-अफगान सीमा पर बनाए जाएँगे। साथ ही आतंकियों की नई भर्ती पर भी जोर दिया जाएगा।

रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान अपने संसाधनों को अफगान सीमा से सटे कबीलाई इलाकों को हटा कर जम्मू-कश्मीर की ओर फोकस कर रहा है। साथ ही एलओसी पर भी पाकिस्तानी सेना गतिविधि बढ़ाने में लगी है। अभी हाल ही में इन सबके मद्देनजर जम्मू-कश्मीर में कई जगहों पर आतंकी ग्रुपों की बड़ी हरकत नोटिस की गई थी।

जानकारी के अनुसार ISI के निर्देश पर पाकिस्तान में आर्मी यूनिट्स के बीच ही आतंकियों के लिए बंकर बनाए जा रहे हैं। जिन्हें ’10 बलूच’ की ओर से तैयार किया जाना है। आईएसआई ने ‘कूरियर एंड गाइड’ को रेकी करने, नक्शे तैयार करें और आतंकियों की घुसपैठ के लिए रूट तैयार करने को कहा है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

MOU के बाद भी सुस्ती में रहा तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश ने फुर्ती से पकड़े मझगाँव डॉक के ₹29000 करोड़: समझिए कैसे चंद्रबाबू नायडू के...

प्रोजेक्ट में राज्य सरकार और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी में ₹5289 करोड़ देंगे, जबकि MDL मुख्य निवेशक के रूप में ₹23964 करोड़ का निवेश करेगा।

पूरी तरह से ‘ड्राई स्टेट’ नहीं था लक्षद्वीप, 47 साल बाद सरकार ने बदले शराब के नियम: जानिए क्यों, कभी विकास परियोजनाओं के विरोध...

भारत के केंद्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप में 47 वर्षों बाद शराब नीति में बदलाव करते हुए केंद्र सरकार ने लागू शराबबंदी कानून को समाप्त कर दिया है।
- विज्ञापन -