Homeराजनीतिस्वाति मालीवाल की जान को खतरा... CM के घर हमला साजिश के तहत हुआ:...

स्वाति मालीवाल की जान को खतरा… CM के घर हमला साजिश के तहत हुआ: पूर्व पति नवीन जयहिंद का दावा, AAP सांसद संजय सिंह को कहा- बंद करो एक्टिंग

अपने हैंडल पर उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कहा, "क्यों एक्टिंग कर रहा सांसद संजय सिंह, तुम्हें पता है ना सारी घटना का, तुम्हें पता था पहले ही क्या होना है। हमला साज़िश से हुआ है। स्वाति की जान को ख़तरा है, तुम्हें पता है ना। अब तुम उसको डरा धमका के चुप करा रहे हो तुम्हें पता है। आत्मा बची हुई है या वो भी बेच खाइ शर्म करो सांसद।"

स्वाति मालीवाल पर हुए हमले को लेकर AAP सांसद संजय सिंह ने जो प्रतिक्रिया दी है उसे स्वाति के पू्र्व पति नवीन जिंदर ने एक्टिंग करार दिया है। उन्होंने अपने पोस्ट में दावा किया है कि स्वाति पर जो हमला हुआ उसके बारे में संजय सिंह को जानकारी दी थी। उन्होंने ये भी दावा किया कि स्वाति की जान को खतरा है।

अपने हैंडल पर उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कहा, “क्यों एक्टिंग कर रहा सांसद संजय सिंह, तुम्हें पता है ना सारी घटना का, तुम्हें पता था पहले ही क्या होना है। हमला साज़िश से हुआ है। स्वाति की जान को ख़तरा है, तुम्हें पता है ना। अब तुम उसको डरा धमका के चुप करा रहे हो तुम्हें पता है। आत्मा बची हुई है या वो भी बेच खाइ शर्म करो सांसद।”

नवीन जयहिंद वीडियो में जहाँ सांसद संजय सिंह को एक्टिंग बंद करने को कहते हैं। वहीं स्वाति मालीवाल से कहते हैं कि उन्हें अपनी लड़ाई लड़नी चाहिए। उन्होंने लाखों महिलाओं की आवाज उठाई है। अब उन्हें खुद के लिए भी आवाज उठानी चाहिए।

बता दें कि नवीन जयहिंद की यह वीडियो संजय सिंह की उस प्रतिक्रिया पर आई है जहाँ उन्होंने कहा था कि स्वाति के साथ हुई घटना पर AAP उनके साथ है और आरोपित पर कार्रवाई होगी। उन्होंने इस घटना को बेहद निंदनीय घटना बताते हुए कहा कि सुबह अरविंद केजरीवाल के आवास पर स्वाति मालीवाल मिलने के लिए पहुँची थीं और ड्राइंग रूम में इंतज़ार कर रही थीं, इस बीच विभव कुमार वहाँ पर पहुँचे और उन्होंने स्वाति मालीवाल के साथ बहुत बदतमीजी की, अभद्रता की।

संजय सिंह ने वीडियो में बताया कि इसके बाद स्वाति मालीवाल ने 112 नंबर पर फोन कॉल कर के पुलिस को इस पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस घटना की जितनी निंदा की जाए कम है। संजय सिंह का ये भी कहना है कि AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस घटना को संज्ञान में लिया है और सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है। संजय सिंह ने स्वाति मालीवाल को देश-समाज के लिए बड़ा कार्य करने वाली महिला बताते हुए कहा कि वो पार्टी की वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं, हम सब उनके साथ हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।

59 करोड़ अकाउंट्स, लाखों करोड़ की कैपिटल और आखिरी व्यक्ति तक पहुँचता बैंकिंग सिस्टम… फिर क्यों जनधन योजना से सुभाष गर्ग को लगी मिर्ची?

सुभाष गर्ग ने जनधन योजना के 59 करोड़ खातों पर सवाल उठाए, जानिए जीरो बैलेंस, इनएक्टिव अकाउंट्स और DBT से जुड़ी पूरी कहानी।
- विज्ञापन -