Tuesday, July 2, 2024
Homeदेश-समाजजैद और जुहैब ने साथियों सहित किया दलित लड़की का किया अपहरण, मिन्नत करने...

जैद और जुहैब ने साथियों सहित किया दलित लड़की का किया अपहरण, मिन्नत करने गई माँ को दी जातिसूचक गाली: इस्लाम कबूल करवा के निकाह करने की धमकी

दलित समुदाय की एक महिला ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में महिला ने बताया कि शाम लगभग 7:30 बजे वह अपनी बेटी के साथ खेतों से लौट रही थी।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक दलित युवती के अपहरण का मामला सामने आया है। पीड़िता की माँ ने अपनी बेटी के धर्मांतरण की साजिश की आशंका जताई है। आरोपितों के नाम जुहैब, साहिल, भोलू और जैद हैं। पीड़िता की माँ को जातिसूचक शब्द बोले गए। पुलिस का दबाव बनता देख कर आरोपित पीड़िता को उसके घर के पास छोड़ कर भाग गए हैं। केस दर्ज कर के जाँच और आरोपितों की तलाश की जा रही है। घटना शुक्रवार (17 मई, 2024) की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना लखनऊ के थानाक्षेत्र महिलाबाद की है। यहाँ की रहने वाली दलित समुदाय की एक महिला ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में महिला ने बताया कि शुक्रवार की शाम लगभग 7:30 बजे वह अपनी बेटी के साथ खेतों से लौट रही थी। जब महिला बख्तियारपुर के पास पहुँची तब 2 बाइकों पर सवार 4 युवक वहाँ आ धमके। इन सभी ने शिकायतकर्ता की बेटी को जबरन खींच कर अपनी बाइक पर बिठा लिया। महिला शोर मचाते हुए बाइक सवारों के पीछे दौड़ी लेकिन तब तक आरोपित फरार हो चुके थे।

पीड़िता ने आरोपितों के तौर पर जुहैब, साहिल, भोलू और जैद की पहचान की। उसी रात वह जुहैब के घर पहुँची। महिला ने जुहैब के घर वालों से अपनी बेटी को मुक्त करने की मिन्नत की। आरोप है कि इन मिन्नतों का जुहैब के परिजनों पर कोई असर नहीं पड़ा। उन्होंने पीड़िता माँ से बताया कि वो लड़की को इस्लाम कबूल करवा के उसका निकाह जुहैब से करवाएँगे। आखिरकार पीड़िता ने अपने पति को सारी बात बताई। पति-पत्नी ने आरोपितों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने जुहैब, जैद, भोलू और साहिल के खिलाफ FIR दर्ज कर के जाँच शुरू कर दी। पुलिस की कार्रवाई शुरू होते ही आरोपित पीड़िता को उसके घर के पास छोड़ दिया और भाग निकले। पुलिस मामले में जरूरी कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘संपूर्ण जैव जगत में ईश्वर को देखता है हिन्दू, करता है विश्व के कल्याण की कामना’: जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर ने राहुल गाँधी को...

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर स्थित खुर्जा में जन्मे अवधेशानंद गिरी ने मात्र 17 वर्ष की उम्र में संन्यास ले लिया था। वो 'अमरनाथ श्राइन बोर्ड' के सदस्य भी हैं।

नग्न हो सरेआम एक-दूसरे पर किया पेशाब… ‘प्राइड परेड’ के नाम पर टोरंटो से लेकर सैन फ्रांसिस्को तक दिखाई नंगई, बच्चों को भी प्राइवेट...

प्राइड परेड के नाम पर नग्नता का प्रदर्शन जो देखने को मिला है उससे सामान्य जन हैरान हैं कि आखिर अधिकारों के नाम पर लोग क्या बन रहे हैं।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -