Homeराजनीतिबकरा, भैंस, भेड़, सूअर… कर्नाटक के डिप्टी CM शिवकुमार का दावा- सरकार गिराने को...

बकरा, भैंस, भेड़, सूअर… कर्नाटक के डिप्टी CM शिवकुमार का दावा- सरकार गिराने को केरल में अघोरी कर रहे काला जादू

कर्नाटक DCM शिवकुमार ने यह भी आरोप लगाया कि इस तंत्र-मंत्री में अघोरी शामिल हैं और साथ ही यहाँ पशुबलि भी दी जा रही है। उन्होंने कहा, "ये यज्ञ अघोरियों द्वारा किए गए हैं और हमें पता चला है कि पंचबलि अनुष्ठान भी किया गया है। इसमें 21 बकरियों, 3 भैंसों, 21 काली भेड़ों और 5 सूअरों की बलि दी गई।

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने आरोप लगाया है कि राज्य की कॉन्ग्रेस सरकार को अस्थिर करने के लिए तंत्र मंत्र, काला जादू और यज्ञ का सहारा लिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके विरोधी राज्य केरल में इसके लिए एक विशेष यज्ञ का आयोजन कर रहे हैं और साथ ही इसके लिए पशुबलि भी दी गई है।

DCM शिवकुमार ने मीडिया से बताया, “मेरे पास पक्की जानकारी है कि कर्नाटक की कॉन्ग्रेस सरकार को अस्थिर करने के लिए केरल के एक मंदिर के पास एक सूनसान जगह पर काला जादू किया गया था। इसके लिए ‘राज कंटक’ और ‘मरण मोहन स्तम्भन’ यज्ञ किया। केरल में किए जाने वाले काले जादू के क्रियाकलापों से अवगत लोगों ने हमें यज्ञ करवाने वालों की जानकारी दी।” उन्होंने कहा कि यहाँ शत्रु भैरवी यज्ञ किया गया है जिसमें उन्हें और राज्य के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया को निशाना बनाया गया है।

कर्नाटक DCM शिवकुमार ने यह भी आरोप लगाया कि इस तंत्र-मंत्री में अघोरी शामिल हैं और साथ ही यहाँ पशुबलि भी दी जा रही है। उन्होंने कहा, “ये यज्ञ अघोरियों द्वारा किए गए हैं और हमें पता चला है कि पंचबलि अनुष्ठान भी किया गया है। इसमें 21 बकरियों, 3 भैंसों, 21 काली भेड़ों और 5 सूअरों की बलि दी गई। उनको जो करना है करने दीजिए। जिन शक्तियों पर हम विश्वास करते हैं, वे हमारी रक्षा करेंगी। मैं हमेशा घर से निकलने से पहले पूजा करता हूँ।”

DCM शिवकुमार ने यह नहीं स्पष्ट किया कि कौन उनकी सरकार को अस्थिर करने के लिए यह यज्ञ और तंत्र-मंत्र करवा रहा है। उन्होंने कहा कि यह यज्ञ लगातार चल रहा है और उन्हें इस विषय में जानकारी इसमें जाने वाले एक आदमी से मिल रही है। उन्होंने कहा कि यह पूरा काम एक नेता के आदेश पर हो रहा है।

DCM शिवकुमार ने यह कहा कि वह घर से निकलने से पहले हाथ जोड़ कर पूजा करते हैं। उन्होंने बताया कि वह इस प्रकार के काले जादू में विश्वास नहीं करते है और मात्र भगवान में विश्वास रखते हैं। उन्होंने कहा कि उन पर भगवान और आम जनता का आशीर्वाद है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

केवल 90 दिनों में… ₹36,877 करोड़ की परियोजनाएँ, 43 जिलों का तूफानी दौरा और 1.77 लाख बूथों पर तैयारी: जानिए 2027 की हैट्रिक के...

2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर जहाँ एक तरफ मुख्यमंत्री योगी ने 3 महीनों में 43 जिलों की रैलियाँ की, वहीं विपक्ष में आपसी बिखराव दिख रहा है।

कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गाँधी ने कहा ‘गोमूत्र एक्सपर्ट’: दिग्गज वैज्ञानिक, स्वदेशी ‘शक्ति’ प्रोसेसर के जनक और NSAB के सदस्य, जानिए उनके...

राहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी ने आधुनिक विज्ञान और तकनीक की बुनियादी बातें भी नहीं पढ़ी हैं, उनका देश के शीर्ष कंप्यूटर वैज्ञानिक को गौमूत्र विशेषज्ञ कहना बेहद हास्यास्पद है।
- विज्ञापन -