Homeराजनीति'चाय-नाश्ता कर वापस जाएँ यादव-मुस्लिम, उनका काम नहीं करूँगा': जानिए बिहार के एक सांसद...

‘चाय-नाश्ता कर वापस जाएँ यादव-मुस्लिम, उनका काम नहीं करूँगा’: जानिए बिहार के एक सांसद ने MY से क्यों की तौबा

देवेश चन्द्र ठाकुर ने कहा कि उन्हें मुस्लिम वोट इसलिए नहीं मिला क्योंकि यह वोट पीएम नरेन्द्र मोदी को जाता। उन्होंने कहा कि ऐसे में वह उस व्यक्ति का काम करवाते समय उसमें लालू यादव की पार्टी का चुनाव चिन्ह लालटेन क्यों ना देखें।

बिहार की सीतामढ़ी सीट से जेडीयू सांसद देवेश चन्द्र ठाकुर ने कहा है कि वह यादवों और मुस्लिम लोगों को का कोई काम नहीं करवाएँगे। उन्होंने यह बयान हालिया लोकसभा चुनाव में हुई वोटिंग को लेकर दिया है और आरोप लगाया है कि इन दोनों समाज ने उन्हें वोट नहीं दिया जबकि वह पूर्व में इन्हें फायदा पहुँचाते रहे हैं। देवेश ठाकुर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

वायरल वीडियो में देवेश चन्द्र ठाकुर ने कहा, “कल ही सुबह में मुस्लिम समाज के एक व्यक्ति आए, उनका दुर्भाग्य था कि वह पहली बार मेरे पास आए। उन्होंने मुझे काम बताया। मैंने उनसे कहा कि अभी हाल ही में वोटिंग हुई है जिसमें आपने निश्चित रूप से लालटेन को वोट दिया होगा। उन्होंने यह बात स्वीकारी।”

देवेश चन्द्र ठाकुर ने इसके बाद कहा, “लालटेन को वोट देने के बाद भी आप मेरे पास हिम्मत करके आए हैं। किस विचार से आए हैं। मैं किसी को छोड़ता नहीं हूँ। आप पहली बार आए हैं इसलिए चाय मँगाता हूँ, मिठाई मँगाता हूँ और उसके बाद आपको विदा कर दूँगा, काम नहीं कर पाऊँगा।”

देवेश चन्द्र ठाकुर ने कहा कि उन्हें मुस्लिम वोट इसलिए नहीं मिला क्योंकि यह वोट पीएम नरेन्द्र मोदी को जाता। उन्होंने कहा कि ऐसे में वह उस व्यक्ति का काम करवाते समय उसमें लालू यादव की पार्टी का चुनाव चिन्ह लालटेन क्यों ना देखें।

पहली बार सांसद बने देवेश ठाकुर ने इस बात को लेकर दुख भी जताया कि उन्हें पहली बार ऐसा करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्षों में उन्होंने हर व्यक्ति का काम करवाया है और व्यक्तिगत कामों के सबसे बड़े लाभार्थी मुस्लिम और यादव समाज रहे हैं।

उन्होंने यादवों और मुस्लिमों से अपील की कि वह उनसे मिलने आएँ लेकिन किसी काम को लेकर सिफारिश ना करें। देवेश ठाकुर ने कहा कि उन्हें अगर इस आधार पर कोई वोट ना दे कि उन्होंने कम काम किया है या किसी को कोई कष्ट पहुँचाया है तो ठीक भी है लेकिन सिर्फ इसलिए कि वह भाजपा से जुड़े हैं, इस आधार पर वोट ना देना सही नहीं है।

देवेश चन्द्र ठाकुर 2024 लोकसभा चुनाव में बिहार की सीतामढ़ी सीट से जेडीयू से सांसद निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने राजद के अर्जुन राय को 51,356 वोट के अंतर से हराया है। उन्हें इस चुनाव में 5.15 लाख जबकि अर्जुन राय को 4.64 लाख वोट मिले हैं।

सांसद बनने तक देवेश चन्द्र ठाकुर बिहार विधान परिषद के अध्यक्ष थे। वह बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे हैं। उन्हें जेडीयू ने इस बार सुनील कुमार पिंटू की जगह इस सीट से मौका दिया था। अब उनका यह बयान सामने आया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मोदी जी की सीता कौन हैं’: संसद में सनातन का मखौल बना नहीं भरा कॉन्ग्रेस का मन तो अब माता सीता का कर रही...

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से दूरी, राहुल गाँधी के बयान और प्रमोद तिवारी के 'मोदी की सीता' वाले बयान तक। पढ़िए कॉन्ग्रेस पर उठते सवाल।

जूडो में पहली बार गोल्ड, बॉक्सिंग में रिकॉर्ड 7 स्वर्ण और पैरा खिलाड़ियों का धमाका: ग्लासगो में भारत के 39 पदकों की पूरी कहानी

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने 13 स्वर्ण सहित 39 पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया। कई खेलों में ऐतिहासिक प्रदर्शन दर्ज किया।
- विज्ञापन -