Homeदेश-समाजराजू बन कर शाबिर ने किया हिन्दू महिला का शारीरिक शोषण, धर्म ना बदलने...

राजू बन कर शाबिर ने किया हिन्दू महिला का शारीरिक शोषण, धर्म ना बदलने पर दी बेटे को मारने की धमकी: मध्य प्रदेश के ग्वालियर का मामला, गिरफ्तार

शाबिर ने हिन्दू महिला को प्यार का झाँसा दिया और उसके साथ शारीरिक शोषण किया। शाबिर से जब महिला ने शादी की बात चलाई तो असलियत सामने आई। महिला को पता लगा कि खुद को राजू बताने वाला युवक शाबिर है

मध्य प्रदेश के ग्वालियर से लव जिहाद का एक मामला सामने आया है। यहाँ एक मुस्लिम युवक एक हिन्दू महिला से 11 वर्षों तक एक युवक अपनी असल पहचान छुपा कर शारीरिक शोषण करता रहा। वह स्वयं को हिन्दू बताता रहा। अपना भेद खुलने पर उसने महिला पर भी इस्लाम कबूल करने का दबाव बनाया। ऐसा ना करने पर उसने हिन्दू महिला और उसके नाबालिग बेटे को मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के के अनुसार, ग्वालियर शहर के गोला थाना क्षेत्र की रहने वाली एक 36 वर्षीय हिन्दू महिला ने शाबिर उर्फ़ शराफत अली के खिलाफ लव जिहाद का मामला दर्ज करवाया है। महिला ने बताया कि वह लगभग एक दशक से अपने पति से अलग रहती है। इस बीच ही उसकी पहचान शाबिर से हो गई। शाबिर ने हिन्दू महिला को अपना नाम राजू उर्फ़ राजकुमार बताया था। शाबिर मध्य प्रदेश के ही भिंड का ही रहने वाला है।

शाबिर ने महिला को प्यार का झाँसा दिया और उसके साथ शारीरिक शोषण किया। शाबिर से जब महिला ने शादी की बात चलाई तो असलियत सामने आई। महिला को पता लगा कि खुद को राजू बताने वाला युवक शाबिर है। अपनी पोल खुलने के बाद शाबिर ने महिला पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाना चालू कर दिया। उसने महिला के बिंदी लगाने और सिन्दूर लगाने पर भी प्रश्न खड़े किए और इससे मना किया। वह लगातार महिला पर इस्लाम कबूल करके निकाह की बात कहता रहा।

जब महिला को सच्चाई पता लगी उसने इस बारे में में शाबिर से पूछा। इसके बाद वह महिला को धमकाने लगा। शाबिर ने महिला को धमकी दी कि यदि वह इस्लाम कबूल नहीं करती तो वह उसे और उसके 13 वर्षीय बेटे को मार देगा। इसके बाद पीड़िता पुलिस के पास पहुँची और शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने जाँच के बाद आरोपित शाबिर को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में जाँच करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘हर हिंदू घर में है संभावित हत्यारा-बलात्कारी’: वामपंथी अपूर्वानंद ने हिंदुओं के खिलाफ फिर उगला जहर, मुस्लिमों को बताया पीड़ित

यूट्यूब चैनल 'सत्य हिंदी' पर वामपंथी अपूर्वानंद ने फिर हिंदुओं के खिलाफ जहर उगला। कहा कि हर हिंदू घर में संभावित हत्यारा-बलात्कारी छिपा हुआ।

‘राख’ पहली नहीं: ‘तांडव’ में हिंदू देवताओं का मजाक, ‘दहाड़’ में लव जिहाद पर पर्दा, ‘पाताल लोक’ में हिंदू-सिखों की नकारात्मक छवि; लंबी है...

किरदारों की पहचान बदलना, हिंदुओं को खलनायक और मुसलमानों को पीड़ित दिखाना: ‘दहाड़’ से ‘राख’ तक Prime Video के शोज में दिखता एक जैसा पैटर्न।
- विज्ञापन -