Homeराजनीतिलोकसभा स्पीकर के लिए आम सहमति नहीं, होगा चुनाव: भाजपा की तरफ से ओम...

लोकसभा स्पीकर के लिए आम सहमति नहीं, होगा चुनाव: भाजपा की तरफ से ओम बिरला उम्मीदवार, कॉन्ग्रेस ने K सुरेश को उतारा

सामान्यतः यह परम्परा रही है कि लोकसभा स्पीकर पद का चुनाव नहीं होता, उसे पक्ष और विपक्ष आपस में सहमति से चुन लेते हैं। अभी तक यही परम्परा रही है। हालाँकि, इस बार कॉन्ग्रेस के अड़ियल रवैये के चलते स्पीकर पद के लिए चुनाव होगा।

भारत के संसदीय इतिहास में फिर एक बार लोकसभा स्पीकर के पद के लिए चुनाव होंगे। 18 वीं लोकसभा के स्पीकर पद के लिए भाजपा ने 17वीं लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला जबकि कॉन्ग्रेस ने आठ बार के सांसद कोडिकुन्निल सुरेश को चुनाव में उतारा है।

सोमवार (24 जून, 2024) से चालू हुए 18वीं लोकसभा के पहले सत्र में सबसे पहले नवनिर्वाचित सांसदों को शपथ दिलाई गई। सोमवार को 262 लोकसभा सांसदों ने शपथ ली। मंगलवार (25 जून, 2024) को लोकसभा के बाकी 281 सांसद शपथ लेंगे। उन्हें प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब सांसद पद की शपथ दिलाएँगे।

लोकसभा में अब स्पीकर पद का चुनाव होना है। सामान्यतः यह परम्परा रही है कि लोकसभा स्पीकर पद का चुनाव नहीं होता, उसे पक्ष और विपक्ष आपस में सहमति से चुन लेते हैं। अभी तक यही परम्परा रही है। हालाँकि, इस बार कॉन्ग्रेस के अड़ियल रवैये के चलते स्पीकर पद के लिए चुनाव होगा।

भाजपा ने स्पीकर पद के लिए 17 वीं लोकसभा के स्पीकर रहे कोटा सांसद ओम बिरला को फिर से उतारा है जबकि कॉन्ग्रेस ने मवेलीकारा से सांसद के सुरेश को मौक़ा दिया है। ओम बिरला और के सुरेश ने स्पीकर पद के लिए नामांकन भी कर दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ओम बिरला के प्रस्तावक बने हैं। वहीं सुरेश के प्रस्तावक कॉन्ग्रेस समेत अन्य कई पार्टियों के नेता भी बने हैं।

स्पीकर के पद के लिए चुनाव 26 जून, 2024 को होने हैं। इस दिन सभी सांसद नए स्पीकर और डिप्टी स्पीकर का चुनाव करेंगे। संसद के भीतर NDA का पलड़ा भारी लग रहा है, ऐसे में ओम बिरला के स्पीकर निर्वाचित होने के ही कयास हैं। लोकसभा के भीतर NDA के पास 290 से अधिक सांसदों का समर्थन है जबकि कॉन्ग्रेस की अगुवाई वाले INDI गठबंधन के पास 240 से कम सांसद हैं। कॉन्ग्रेस के स्पीकर पद कि जिद को लेकर ही चुनाव की नौबत आ रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

सोनम वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की माँग से बनाई दूरी, CJP में फूट के बाद क्या अब आंदोलन की उलटी गिनती हो...

शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की माँग पर छात्र आंदोलन बंटता हुआ दिख रहा है। जहाँ सोनम वांगचुक ने इसे अपनी शर्तों में तरजीह नहीं दी है वहीँ सीजेपी की यह पहली शर्त है।

रवीश कुमार तुम ही पत्रकारों की पिटाई के जिम्मेदार हो, खुद ‘गोदी’ में बैठ करते रहे पत्रकारिता… अब चला रहे ‘गोदी मीडिया’ वाला प्रोपेगेंडा

रवीश कुमार की मौकापरस्ती सिर्फ एक व्यक्ति का पतन नहीं है, बल्कि यह उस विचार का पतन है जो खुद को 'पत्रकार' कहकर जनता को गुमराह करता रहा है।
- विज्ञापन -