Homeदेश-समाजप्राचीन मंदिर में घुस कर सोहिल और इरफ़ान ने किया पेशाब, अलीगढ़ पुलिस ने...

प्राचीन मंदिर में घुस कर सोहिल और इरफ़ान ने किया पेशाब, अलीगढ़ पुलिस ने दोनों को दबोचा: हिन्दू संगठन बोले – ये जिहादी हैं, इनके घरों पर चलाओ बुलडोजर

हिन्दू संगठनों का आरोप है कि सोहिल और इरफ़ान ने यह हरकत जानबूझकर हिन्दू भावनाओं को आहत करने के लिए की है। दोनों का घर मंदिर के पीछे ही बताया गया है।

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में हिन्दू भावनाओं को आहत करने का मामला सामने आया है। यहाँ सोहिल और इरफ़ान नाम के 2 युवकों पर मंदिर में पेशाब करने का आरोप लगा है। नाराज हिन्दू संगठनों ने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई है। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना मंगलवार (26 जून, 2024) की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना अलीगढ़ के थाना क्षेत्र अकराबाद की है। यहाँ हिन्दू संगठन के सदस्य प्रशांत कुमार ने पुलिस में तहरीर दी है। तहरीर में प्रशांत ने बताया कि अकराबाद कस्बे के ही अंदर हिन्दुओं का भगवान शिव का एक प्राचीन मंदिर है। इस मंदिर में आसपास के अलावा काफी दूर के श्रद्धालु पूजा करने आते है। आरोप है कि बुधवार (26 जून) को सोहिल और इरफ़ान ने मंदिर परिसर में घुस कर पेशाब किया। स्थानीय हिन्दू संगठन पदाधिकारी विशाल शर्मा ने इस दोनों को लगभग 22 वर्ष का बताते हुए ‘जेहादी’ शब्द से सम्बोधित किया है।

हिन्दू संगठनों का आरोप है कि सोहिल और इरफ़ान ने यह हरकत जानबूझकर हिन्दू भावनाओं को आहत करने के लिए की है। दोनों का घर मंदिर के पीछे ही बताया गया है। दावा किया गया है कि हिन्दू संगठनों का आरोप है कि सोहिल और इरफ़ान ने यह हरकत जानबूझकर हिन्दू भावनाओं को आहत करने के लिए की है। दोनों का घर मंदिर के पीछे ही बताया गया है। इस घटना की सूचना पर पुलिस फ़ौरन ही मौके पर पहुँची। तहरीर ले कर सोहिल और इरफ़ान को FIR में नामजद आरोपित बना लिया गया है।

इस घटना पर डिप्टी एसपी राजेश द्विवेदी का बयान आया है। उन्होंने कहा कि दोनों नामजद आरोपितों को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने नाराज लोगों को समझाबुझा कर शाँत करवाया। मामले में जाँच और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल अकराबाद में हालत शांतिपूर्ण हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

PM सूर्य घर योजना में लखनऊ बना देश का नंबर-1 सोलर जिला, नागपुर-सूरत को पछाड़ा: समझें कई श्रेणियों में शीर्ष स्थान पाकर कैसे UP...

पीएम सूर्य घर पुरस्कार समारोह में उत्तर प्रदेश ने विभिन्न श्रेणियों में शीर्ष स्थान हासिल कर अपना परचम लहराया है

अमेरिका-ईरान शांति समझौते से भारत को फायदा ही फायदा, कच्चे तेल की कम कीमतों से मिलेगी महँगाई से राहत-मजबूत होगा रुपया: समझें विकास की...

अमेरिका-ईरान शांति समझौता भारत के लिए हर मोर्चे पर एक 'मास्टरस्ट्रोक' साबित होने जा रहा है। भारत के लिए साल 2026 की यह सबसे सकारात्मक खबर है।
- विज्ञापन -