Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयमंच पर चढ़ीं महिला मंत्री, टॉप उठाकर दिखाने लगीं स्तन: लुबना जाफरी के 'आत्मविश्वास'...

मंच पर चढ़ीं महिला मंत्री, टॉप उठाकर दिखाने लगीं स्तन: लुबना जाफरी के ‘आत्मविश्वास’ से प्रधानमंत्री भी हुए गदगद, ओस्लो प्राइड इवेंट का Video वायरल

नॉर्वे सरकार ने लुबना जाफरी को संस्कृति और लैंगिक समानता मामलों के मंत्रालय की जिम्मेदारी दी हुई है, लेकिन अब जून माह में हुए प्राइड इवेंट के दौरान उनकी ऐसी वीडियो सामने आई है कि सब लोग देख हैरान हैं। इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि लुबना स्टेज पर खड़ी हैं और उन्हें फैग-हैग 2024 के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

नॉर्वे की एक मंत्री ने एक इवेंट के दौरान सबके सामने अपना टॉप उठाकर अपनी ब्रेस्ट दिखाई। उनकी इस हरकत की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। महिला मंत्री का नाम लुबना जाफरी है। नॉर्वे सरकार ने उन्हें संस्कृति और लैंगिक समानता मामलों के मंत्रालय की जिम्मेदारी दी हुई है, लेकिन अब जून माह में हुए प्राइड इवेंट के दौरान उनकी ऐसी वीडियो सामने आई है कि सब लोग देख हैरान हैं।

इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि लुबना स्टेज पर खड़ी हैं और उन्हें फैग-हैग 2024 के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इसी के बाद वह अपना टॉप उठाती हैं फिर घूम घूमकर सबको दिखाती हैं। इस दौरान बाकी सब लोग हँसते रहते हैं। वीडियो में नजर आ रहा एक व्यक्ति तालियाँ बजाता रहता है।

बता दें कि नॉर्वे मंत्री द्वारा उनके की गई ऐसी हरकत पहले से प्लान थी चूँकि स्तन दिखाने के दौरान उन्होंने एरोला क्षेत्र को कवर किया हुआ था। घटना के बारे में जब उनसे पूछा गया तो 44 वर्षीय लुबना जाफरी ने जोर देते हुए फाग-हैग सम्मान के लिए आभार जताया और कहा कि अपने आपको गंभीरता से नहीं लिया जाना चाहिए।

वहीं कार्यक्रम को आयोजित करने वाले शख्स ने इस मामले में टिप्पणी करते हुए कहा कि यह कई वर्षों के दौरान घटित हुई सबसे अच्छी बात है। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि यह बहुत बढ़िया है कि हमारे पास एक ऐसी मंत्री हैं जो पूरी तरह से हमारे लिए आगे बढ़ती हैं और खुद को पेश करने से नहीं डरती हैं। पिछले दस सालों में इस कार्यक्रम को कभी इतनी पॉपुलैरिटी नहीं मिली। दर्शकों ने लुबना के स्टंट को सराहा है।”

इस मामले में नॉर्वे के प्रधानमंत्री, जोनास गहर स्टोर ने भी ओस्लो प्राइड में लुबना जाफ़री की मौजूदगी को सराहा है। उन्हें यह कहते हुए सुना गया, “लुबना एक आत्मविश्वासी, स्वतंत्र और अद्भुत व्यक्ति हैं, जिनका पूरे देश में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में गर्मजोशी से स्वागत किया जाता है।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

न POK की फिक्र, न बलूचिस्तान की चिंता! दिन-रात बस भारत में ‘सत्तापलट’ के सपने देख रहा पाकिस्तान, जानिए CJP प्रदर्शन में कैसे दी...

पाकिस्तान के प्रमुख मीडिया संस्थानों ने भारत के CJP प्रदर्शन की कवरेज को प्राइम टाइम में जगह दी है। इससे साफ है कि उनके लिए पाकिस्तान की मीडिया भारत की आंतिरक राजनीति में खूब दखल देती है।

मस्जिद का किया बखान, हनुमान मंदिर पर हमले की छिपाई बात: CJP की हिंसक भीड़ को पनाह न मिलने पर राणा अय्यूब जैसों की...

ग्राउंड रिपोर्ट और चश्मदीदों के बयान बताते हैं कि प्रदर्शनकारियों ने पत्थरबाजी की। उन्होंने बैग में पत्थर भर रखा था। इनलोगों ने कनॉट प्लेस के पास सुरक्षा बलों को निशाना बनाया।
- विज्ञापन -