Homeराजनीतिशिवसेना टूटेगी और फडणवीस बनेंगे मुख्यमंत्री, 25 विधायक BJP के संपर्क में: महाराष्ट्र के...

शिवसेना टूटेगी और फडणवीस बनेंगे मुख्यमंत्री, 25 विधायक BJP के संपर्क में: महाराष्ट्र के MLA का दावा

भाजपा और शिवसेना के बीच चल रही तकरार को लेकर उन्होंने शिवसेना के नेताओं को भी नसीहत दी और कहा कि संजय राउत के मुँह पर लगाम लगनी चाहिए। दोनों राजनीतिक दलों के बीच चल रही तकरार में शिवसेना की ओर से बयानबाज़ी करने में संजय राउत सबसे आगे हैं।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बावजूद सरकार कौन बनाएगा इसकी तस्वीर अब तक साफ़ नहीं हो पाई है। सभी राजनीतिक दल महाराष्ट्र की सत्ता तक पहुँचने के लिए जरुरी अंक जुटाने में लगे हैं वहीं इस बीच एक चौंकाने वाला बयान सामने आया है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में जीतकर आए निर्दलीय विधायक रवि राणा ने बयान दिया है कि शिवसेना के पच्चीस विधायक भाजपा के संपर्क में हैं। बता दें कि राणा ने भाजपा को अपना समर्थन देने की घोषणा की है। सोमवार को अपनी पत्नी और सांसद नवनीत कौर राणा के साथ उन्होंने मुंबई में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से भी मुलाक़ात की।

भाजपा और शिवसेना के बीच चल रही तकरार को लेकर उन्होंने शिवसेना के नेताओं को भी नसीहत दी और कहा कि संजय राउत के मुँह पर लगाम लगनी चाहिए। दोनों राजनीतिक दलों के बीच चल रही तकरार में शिवसेना की ओर से बयानबाज़ी करने में संजय राउत सबसे आगे हैं। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे को राउत पर नियंत्रण रखना चाहिए। रवि ने राउत को शिवसेना का ‘तोता’ बताया है।

उन्होंने कहा कि वे खुद शिवसेना के करीब 25 विधायकों के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि अगर फडणवीस मुख्यमंत्री बनते हैं तो शिवसेना में टूट संभव है। राणा ने शिवसेना पर हद से ज्यादा अहंकारी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि फडणवीस को शिवसेना पर लगाम लगानी चाहिए। रवि ने कहा कि 21 अक्टूबर को लोगों ने किसी एक पार्टी के लिए नहीं बल्कि लोगों ने इस युति (गठबंधन) के लिए वोट दिया है। बता दें कि इस चुनाव परिणाम में किसी भी दल को पूर्ण बहुमत नहीं मिला सका था वहीं भाजपा अभी 105 सीट जीतने के साथ सरकार बनाने के लिए ज़रूरी 145 सीटों के अंक से दूर है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

चंदन गुप्ता याद हैं? जिन्हें ‘भारत माता की जय’ बोलने पर मुस्लिमों की भीड़ ने उतारा मौत के घाट: समझें वंदे मातरम बिल की...

चंदन गुप्ता हत्याकांड को समझने के लिए जरूरी माना जाता है कि वंदे मातरम् बिल में संशोधन की जरूरत क्यों महसूस की जा रही है।

जौहर यूनिवर्सिटी विवाद के बीच अल्पसंख्यक संस्थानों में आरक्षण पर बहस, AMU-JMI में भी कोटा सिस्टम लागू नहीं: समझें इस ‘दोहरी व्यवस्था’ पर क्यों...

बहस इस बात की है कि मुस्लिम जातियाँ अन्य संस्थानों में OBC आरक्षण का लाभ लेती हैं, लेकिन अपने संस्थानों में हिंदुओं को मौका क्यों नहीं देती?
- विज्ञापन -