Homeराजनीतिनारी शक्ति को मोदी सरकार ने समर्पित किए ₹3 लाख करोड़: नौकरी कर रहीं...

नारी शक्ति को मोदी सरकार ने समर्पित किए ₹3 लाख करोड़: नौकरी कर रहीं महिलाओं और उनके बच्चों के लिए भी रहने की सुविधा, स्किल सिखाने पर फोकस

वित्त मंत्री ने बजट में महिलाओं को बड़ी सौगात देते हुए कहा, “हम उद्योगों के सहयोग से कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास बनाकर और क्रेच (छोटे बच्चों की देखभाल की जगह) की स्थापना करके नौकरियों में महिलाओं की अधिक भागीदारी की सुविधा प्रदान करेंगे।"

मोदी सरकार के तीसरी बार सत्ता में आने के बाद संसद में आज (23 जुलाई 2024) पहला बजट पेश हुआ। इस बजट में गरीब, युवा किसान के साथ-साथ नारी शक्ति को मजबूत करने के लिए भी कदम उठाए गए।

बजट में महिलाओं की हिस्सेदारी कार्यबल में बढ़ाने पर काम किया गया है। इसके अलावा कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास स्थापित करने का भी ऐलान हुआ। वहीं उन योजनाओं को तीन लाख करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है जिससे महिलाओं और बालिकाओं को लाभ पहुँचे।

वित्त मंत्री ने बजट में महिलाओं को बड़ी सौगात देते हुए कहा, “हम उद्योगों के सहयोग से कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास बनाकर और क्रेच (छोटे बच्चों की देखभाल की जगह) की स्थापना करके नौकरियों में महिलाओं की अधिक भागीदारी की सुविधा प्रदान करेंगे।”

इसके साथ ही बजट में महिलाओं के लिए विशिष्ट कौशल कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा और महिलाओं को एसएचजी उद्यमों के लिए बाजार पहुँच को बढ़ावा देने की कोशिश करेगी। वित्त मंत्री ने कहा महिलाओं और बालिकाओं को लाभ पहुँचाने वाली योजनाओं के लिए सरकार ने तीन लाख करोड़ रुपए से अधिक का आवंटन किया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।

फर्टिलाइजर डिप्लोमेसी के बाद भारत के सामने रबी सीजन की परीक्षा: जानिए खेती की चुनौतियों से निपटने के लिए मोदी सरकार ने की है...

इस रबी सीजन में भारत का मुख्य फोकस कृषि उत्पादन के रिकॉर्ड लक्ष्य के साथ जलवायु परिवर्तन और मानसून से होने वाले जोखिमों को कम करने पर है।
- विज्ञापन -