Thursday, September 19, 2024
Homeदेश-समाजनाबालिग हिंदू लड़की को अगवा कर कई बार किया रेप, इस्लाम भी कबूल करवाया:...

नाबालिग हिंदू लड़की को अगवा कर कई बार किया रेप, इस्लाम भी कबूल करवाया: ढाई महीने से फरार सलमान को बरेली पुलिस ने पकड़ा

सलमान ने पीड़िता को इस्लाम कबूल करवा दिया था। मुस्लिम बनाने के बाद आरोपित लड़की को मरियम नाम से बुलाने लगा था। पुलिस से बचने के लिए सलमान लड़की को लेकर अपनी लोकेशन लगातार बदलता रहा।

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक नाबालिग हिन्दू लड़की के अपहरण और रेप का मामला सामने आया है। लगभग ढाई महीने पहले पीड़िता को अगवा करके हरियाणा और हिमाचल प्रदेश ले जाया गया था। यहाँ उस पर इस्लाम कबूल करने का दबाव बनाया गया। इस मामले में आरोपित का नाम सलमान बताया जा रहा है जिसे पुलिस ने 5 अगस्त 2024 को गिरफ्तार किया और पीड़िता को भी बरामद किया।

यह मामला बरेली के थानाक्षेत्र सुभाषनगर का है। यहाँ 9 मई 2024 को एक हिन्दू महिला ने अपनी नाबालिग बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इस शिकायत में पीड़िता ने बताया था कि 9 मई को वो सपरिवार घर में सो रही थीं। जब वो सुबह सोकर उठी तो उनकी 17 वर्षीया बेटी घर में मौजूद नहीं मिली।

लड़की के परिजनों ने जान-पहचान और रिश्तेदारी में काफी खोजबीन की पर कुछ पता नहीं चला। इस तहरीर पर पुलिस ने 11 मई को अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ IPC की धारा 363 के तहत केस दर्ज कर के कार्रवाई शुरू कर दी थी। ऑपइंडिया के पास FIR कॉपी मौजूद है।

पुलिस ने जाँच-पड़ताल शुरू की तो मामले में 21 वर्षीय सलमान का नाम आया। सलमान के अब्बा का नाम नबी अहमद है। वह बरेली के ही थानाक्षेत्र सीबीगंज का रहने वाला है। पुलिस को पता चला कि सलमान इससे पहले भी पीड़िता को भगा कर ले जा चुका है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान ने पीड़िता को इस्लाम कबूल करवा दिया था। मुस्लिम बनाने के बाद आरोपित लड़की को मरियम नाम से बुलाने लगा था। पुलिस से बचने के लिए सलमान लड़की को लेकर अपनी लोकेशन लगातार बदलता रहा। वह कभी हरियाणा गया तो कभी हिमाचल प्रदेश में कुछ दिनों तक रहा, मगर ढाई महीने तक छिप कर रहने के बाद सलमान पुलिस की तरफ से बेपरवाह हो गया। वह लड़की के साथ बरेली आ गया और यहीं पर रहने लगा।

इस दौरान सलमान हिन्दू संगठन के सदस्यों की नजर में आ गया। हिन्दू संगठनों ने सलमान की बरेली में मौजूदगी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दबिश देकर सलमान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीड़िता को बरामद करके अदालत में पेश किया। पुलिस को दिए गए बयान में पीड़िता ने बताया कि बहला-फुसला कर अपने साथ ले जाने के बाद सलमान ने उसे किराए के मकान में रखा और कई बार रेप किया। अपने धर्मान्तरण के आरोपों की भी पीड़िता ने पुष्टि की।

पुलिस ने सलमान के खिलाफ पहले से दर्ज IPC की धारा 363 वाली FIR में 366, 376 (2)n के साथ पॉक्सो एक्ट व उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की बढ़ोत्तरी की है। मामले में जाँच और अन्य जरूरी कार्रवाई की जा रही है। आरोपित को कानूनी कार्रवाई के बाद अदालत में पेश किया गया जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

पेजर वालों को दफनाने गए, दूसरे ब्लास्ट में उड़ गए… लेबनान में अब वॉकी-टॉकी में धड़ाधड़ विस्फोट, इजरायल के हमले में फिर कई हिज़्बुल्लाह...

विस्फोट छोटे पैमाने पर थे, लेकिन पिछले दिन हुए हमलों से मेल खाते हैं। लेबनान की सरकारी न्यूज़ एजेंसी NNA ने दावा किया कि बेका क्षेत्र में 3 की मौत हुई है।

जब आई मुश्किल परिस्थिति तो हनुमान चालीसा और ‘ॐ नमः शिवाय’ ने दिया साथ: साथ बैठे गौतम गंभीर और विराट कोहली, याद किए मैदान...

गौतम गंभीर ने याद किया कि विराट कोहली ने बताया था कि वो हर गेंद से पहले 'ॐ नमः शिवाय' जपते थे और इसके बाद उन्हें खेलने में सुविधा होती थी।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -