Homeराजनीतिपत्रकार का सवाल- आपकी रिहाई पर तेजस्वी यादव ने कहा है… अनंत सिंह का...

पत्रकार का सवाल- आपकी रिहाई पर तेजस्वी यादव ने कहा है… अनंत सिंह का जवाब- खस्सी-पठरू दिन भर बकर-बकर करता रहता है

अनंत सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव किसी लायक नहीं है जो उन पर हमला बोलें। अनत सिंह ने यह बयान हत्या के एक मामले में कोर्ट से बरी होने के बाद दिया। उन्होंने बताया कि उनका न्याय व्यवस्था में पूरा विश्वास है और उनको न्याय मिला है। उन्हें कोर्ट ने रामजन्म यादव हत्याकांड मामले में राहत दी है।

बिहार के बाहुबली अनंत सिंह ने राजद नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर हमला बोला है। अनंत सिंह ने कहा है कि तेजस्वी यादव और उनके पिता लालू यादव ने घोटाले किए हैं। उन्होंने कहा है कि जनता जानती है किसका बाप कितने दिन जेल में रह कर आया है। अनंत सिंह ने तेजस्वी यादव के हमलों को ‘खस्सी-पठरू की बकर-बकर’ बताया है।

तेजस्वी के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार में पैसे लेकर ट्रांसफर पोस्टिंग होने के आरोपों के बाद यह हमला अनंत सिंह ने बोला। अनंत सिंह ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा, “तेजस्वी के बाप ने घोटाला किया है, तेजस्वी ने घोटाला किया है। जनता जानती है कि किसका बाप कितने दिन जेल में रह कर आया है। मात्र कहने से नहीं होगा, जनता जानती है।”

आगे उन्होंने कहा, “आगे हम चुनाव लड़ने वाले हैं। नीतीश कुमार के साथ मजबूती के साथ राजनीति होगी। नीतीश कुमार जी जब तक जीवित रहेंगे मुख्यमंत्री रहेंगे।” अनत सिंह ने कहा कि वह अब तेजस्वी का नाम सुनने को भी तैयार नहीं है और वह खस्सी-पठरु की तरह बक-बक करते हैं।

उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव किसी लायक नहीं है जो उन पर हमला बोलें। अनत सिंह ने यह बयान हत्या के एक मामले में कोर्ट से बरी होने के बाद दिया। उन्होंने बताया कि उनका न्याय व्यवस्था में पूरा विश्वास है और उनको न्याय मिला है। उन्हें कोर्ट ने रामजन्म यादव हत्याकांड मामले में राहत दी है।

अनंत सिंह यह बयान तेजस्वी यादव के बीते दिनों में नीतीश सरकार पर किए गर तीखे हमलों के बाद दिया है। हाल ही में तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया था कि बिहार के भीतर IAS-IPS अफसरों की पोस्टिंग में भ्रष्टाचार होता है और इसीलिए अच्छे अफसर बिहार में नहीं रुकते। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी आरोप लगाए थे। अगले चुनावों में अनंत सिंह अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। वर्तमान में उनकी पत्नी मोकामा से विधायक हैं। इससे पहले 4 बार विधायक रहे हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करो’: माँग जब जिद में बदल जाए, प्रदर्शन जब राजनीति की टूल बन जाए तो भीड़तंत्र को लोकतंत्र पर हावी...

कॉकरोचों को पता ही नहीं चला कि कब उनके नीचे की जमीन पर बैटिंग कोई और कर रहा है, और वो भी उस खेल में शामिल हो गए।

जौहर यूनिवर्सिटी के फायदे के लिए बना ₹150 करोड़ का फ्लाईओवर, आजम खान ने कौड़ियों के भाव जमीनें हड़पीं: रामपुर के ग्रामीणों ने ऑपइंडिया...

लोगों का आरोप है कि आजम खान अपने घर से सीधे और बिना किसी जाम के यूनिवर्सिटी पहुँचने के लिए इस ₹150 करोड़ के प्रोजेक्ट को पास करवाया था।
- विज्ञापन -