Homeदेश-समाजआमिर बाँधता था हाथ में कलावा, खुद को बताता था राजा... कक्षा 9 की...

आमिर बाँधता था हाथ में कलावा, खुद को बताता था राजा… कक्षा 9 की 14 साल की हिंदू लड़की को ब्लैकमेल कर किया रेप, इस्लाम कबूलने का भी दबाव

आमिर ताजमहल के आसपास घूम कर लड़कियों का पीछा करता है। आमिर काफी लम्बे समय से पीड़िता का पीछा कर रहा था और आखिरकार उसने लड़की का नंबर हासिल करके ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया था।

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से लव जिहाद का मामला सामने आया है। यहाँ एक नाबालिग हिन्दू लड़की से रेप और धर्मान्तरण की कोशिश की गई है। पीड़िता को उसके पिता ने हिन्दू संगठन के सदस्यों के साथ होटल के एक कमरे से पकड़ा है। मामले का मुख्य आरोपित आमिर है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आमिर खुद को राजा बताता था और हाथ में कलावा बाँधा करता था। घटना शनिवार (7 सितंबर 2024) की है।

आगरा के ताजगंज थानाक्षेत्र की 14 वर्षीय पीड़िता अपने परिवार के साथ रहती है। वह कक्षा 9 की छात्रा है। शनिवार को पीड़िता अपने घर से कोचिंग के लिए निकली पर काफी देर तक नहीं लौटी। परेशान घर वालों ने पीड़िता की खोजबीन शुरू कर दी। इसी दौरान पीड़िता के पिता को पता चला कि आमिर नाम का युवक उनकी बेटी को लम्बे समय से परेशान और ब्लैकमेल कर रहा था। जानकारी यह भी मिली कि शनिवार को वह पीड़िता के साथ शहर के एक होटल में गया है।

इस सूचना पर पीड़िता के पिता ने हिन्दू संगठनों से मदद माँगी। राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रांत अध्यक्ष रौनक ठाकुर अपने साथियों सहित पीड़िता के पिता के साथ हो लिए। ये सब होटल पहुँचे और बंद पड़े एक कमरे को खुलवाया गया। सूचना सही पाई गई। अंदर आमिर पीड़िता के साथ मौजूद मिला। पीड़िता अपने पिता के साथ घर चली गई जबकि राष्ट्रीय बजरंग दल कर कार्यकर्ताओं ने आमिर को पुलिस के हवाले कर दिया। बाद में पीड़िता के पिता की तहरीर पर आमिर को नामजद करते हुए FIR दर्ज कर ली गई है।

तहरीर में पीड़िता के पिता ने आमिर पर अपनी बेटी को लम्बे समय से ब्लैकमेल करने और इस्लाम कबूल करने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उसने होटल में पीड़िता से रेप भी किया। पुलिस ने आमिर पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65 (1) के साथ पॉक्सो एक्ट व उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म सम्परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत FIR दर्ज कर ली है। आमिर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जाँच और अन्य जरूरी कानूनी कार्रवाई कर रही है। ऑपइंडिया के पास FIR कॉपी मौजूद है।

ऑपइंडिया ने इस मामले में राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारी रौनक ठाकुर से बात की। रौनक ने हमें बताया कि आमिर सोशल मीडिया के फेसबुक और इंस्टाग्रम हैंडलों पर काफी एक्टिव रहता है। वह हाथ में कलावा बाँध कर रहता है और खुद को राजा बताता है। बकौल रौनक आमिर ताजमहल के आसपास घूम कर लड़कियों का पीछा करता है। आमिर काफी लम्बे समय से पीड़िता का पीछा कर रहा था और आखिरकार उसने लड़की का नंबर हासिल करके ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

युद्ध की विभीषिका, भू-राजनीतिक समीकरण और होर्मुज की खाड़ी पर सिमटा कूटनीतिक सफर: US-ईरान में शांति समझौता, समझें इस जंग में किसे मिली ‘फतह’

अमेरिका-ईरान समझौते के बाद डोनाल्ड ट्रंप के उन पुराने बयानों की यादें ताजा हो गई है, जो उन्होंने युद्ध की शुरुआत और उसके दौरान दिए थे।

न कोई बड़ा नाम, न कोई पहचान … फिर भी लोकसभा की 5वीं सबसे बड़ी पार्टी बन गई NCPI, उस दल के बारे में...

लोकसभा में 19-20 सांसदों के साथ एनसीपीआई अचानक पाँचवीं सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। इससे वह एनडीए के भीतर भी एक महत्वपूर्ण सहयोगी बनकर उभरी है।
- विज्ञापन -