Saturday, October 12, 2024
Homeदेश-समाजलखनऊ के नीलमाथा मंदिर की दुर्गा प्रतिमा को मशीन से काट किया खंडित, बवाल...

लखनऊ के नीलमाथा मंदिर की दुर्गा प्रतिमा को मशीन से काट किया खंडित, बवाल के बाद पुलिस तैनात: मांस फेंकने पर इससे पहले अलीमा हुई थी अरेस्ट महिला

कुशीनगर में दुर्गा प्रतिमा स्थापना की शोभायात्रा निकाली गई थी। शोभायात्रा में माता रानी के भजन बजाने पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विवाद शुरू कर दिया। कुछ देर में बड़ी संख्या में शामिल लोगों ने शोभायात्रा पर पथराव कर दिया। दूसरी तरफ से भी जवाब दिया जाने लगा।

लखनऊ के नीलमथा में मंदिर में स्थापित माँ दुर्गा की प्रतिमा को उपद्रवियों ने खंडित कर दिया है। माता के चार हाथों को मशीन से काट दिया गया था। इसकी जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मंदिर पहुँच गए। हालात को देखते हुए प्रशासन ने वहाँ भारी पुलिस बल तैनात किया है। पुलिस ने लोगों के गुस्सा को देखते हुए अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच कर रही है।

कैंट थाना क्षेत्र के नीलमथा में मरी माता मंदिर में माँ दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई है। गुरुवार (10 अक्टूबर 2024) की सुबह मंदिर के पुजारी जब पूजा करने पहुँचे तो उन्होंने देखा प्रतिमा की हाथ कटी हुई है। उपद्रवियों ने ग्लेडर मशीन से प्रतिमा का हाथ काट दिया है। इसके बाद पुजारी ने घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को दी। सूचना मिलते ही वहाँ भीड़ जमा हो गई और लोग आक्रोशित हो गए।

गुस्साए लोगों को शांत कराते हुए पुलिस ने आरोपितों को चार दिनों में पकड़ने का आश्वासन दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि लखनऊ में विपक्षी और विधर्मी माहौल खराब करने का काम कर रहे हैं। लगातार दूसरे दिन हिंदुओं की भावनाएँ आहत की गई हैं। बाजारखाला में मंदिर के बाहर विधर्मी महिला द्वारा मांस के टुकड़े फेंकती है। फिर मंदिर में प्रतिमा के हाथ काट दिए जाते हैं।

बता दें कि बुधवार (9 अक्टूबर 2024) को शहर के बाजार खाला थाना क्षेत्र स्थित एक मंदिर के बाहर मांस के टुकड़े पड़े मिले थे। इसकी जानकारी मिलते ही लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया था। पुलिस की जाँच में सामने आया कि मांस का टुकड़ा कोई कुत्ता लेकर आया था। इस मामले में अलीमा नाम की एक महिला को गिरफ्तार किया गया था।

जाँच में सामने आया कि इलाके में रहने वाली अलीमा नाम की महिला मीट की दुकान से मांस लाकर कुत्तों को डालती थी। नवरात्रि के दौरान भी उसने ऐसा करना जारी रखा। आखिरकार पुलिस ने महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया।

नीलमथा मंदिर की घटना को लेकर थाना कैंट प्रभारी गुरप्रीत कौर ने बताया कि इलाके में माहौल बिगड़ने की कोशिश की गई थी, लेकिन पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया है। हालात सामान्य हैं। कौर ने कहा कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जाँच की जा रही है। आरोपितों को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

एडीसीपी पूर्वी पंकज सिंह ने बताया कि अराजक तत्वों ने माता की प्रतिमा को खंडित कर दिया था। मंदिर में विधि-विधान से दूसरी प्रतिमा लगा दी गई है। उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस जाँच कर रही है। आरोपितों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आरोपितों को बहुत जल्द पकड़ लिया जाएगा।

गोंडा में भी बवाल

लखनऊ के अलवा गोंडा में भी माहौल खराब करने की कोशिश की गई है। गोंडा के छपिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मसकनवा बाजार में देर रात कुछ अराजक तत्वों ने दुर्गा पूजा पंडाल पर जमकर ईंट-पत्थर बरसाए। आतिशबाजी से नाराज होकर के उपद्रवियों ने पथराव किया। इससे वहाँ के हालात तनावपूर्ण हो गए।

इस घटना की जानकारी मिलते ही गोंडा के डीएम और एसपी मौके पर पहुँचे। उन्होंने किसी तरह लोगों को समझा-बुझा कर उन्हें शांत किया। इस मामले में छपिया थाने की पुलिस ने एक दर्जन से ज्यादा लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इसके साथ ही पूरे मामले की जाँच शुरू की है।

कुशीनगर में भी बवाल

कुशीनगर में सोमवार (7 अक्टूबर) को दुर्गा प्रतिमा स्थापना की शोभायात्रा निकाली गई थी। शोभायात्रा में माता रानी के भजन बजाने पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विवाद शुरू कर दिया। कुछ देर में बड़ी संख्या में शामिल लोगों ने शोभायात्रा पर पथराव कर दिया। दूसरी तरफ से भी जवाब दिया जाने लगा।

हिंदू पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया था कि मुस्लिम समुदाय के लोगों ने माता रानी की प्रतिमा में बने शेर को क्षतिग्रस्त कर दिया। पडरौना कोतवाली क्षेत्र में हुई इस घटना के बारे में जब सूचना मिली तो एएसपी सीओ समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुँचे थे और हालात को काबू में किया। घटना के बाद कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था.

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दिखने लगा जनसांख्यिकी बदलाव और बांग्लादेशी घुसपैठ का असर… झारखंड में AIMIM लड़ेगी 35 सीटों पर विधानसभा चुनाव, समझें क्या होंगे इसके परिणाम

झारखंड में मुस्लिम बहुल बूथों की संख्या में 100 प्रतिशत से अधिक वृद्धि हुई है, जिससे राजनीतिक ध्रुवीकरण और बढ़ने की संभावना है।

जब माँ दुर्गा ने किया चंड-मुंड का संहार, जब भगवान राम ने की रावण वध के लिए आराधना… जानें क्यों होती है नवरात्रि में...

नवरात्रि में संधि काल में माँ दुर्गा के विभिन्न रूपों में से एक माता चामुण्डा की विशेष पूजा एवं अनुष्ठान किया जाता है।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -