Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयICC चैंपियन्स ट्रॉफी के बीच पाकिस्तान में विदेशी हो सकते हैं किडनैप: आतंकी संगठन...

ICC चैंपियन्स ट्रॉफी के बीच पाकिस्तान में विदेशी हो सकते हैं किडनैप: आतंकी संगठन ISKP ने की ठिकाने लगाने की पूरी तैयारी, खुफिया एजेंसियाँ अलर्ट

ISKP आतंकी ऐसी संपत्तियों को किराए पर ले रहे हैं जहाँ सुरक्षा कम हो और सीसीटीवी आदि न लगे हों। ये ठिकाने शहरों के बाहरी हिस्सों में हो सकते हैं जहाँ केवल ऑटो-रिक्शा या मोटरसाइकिल जाने की सुविधा हो।

पाकिस्तान में ICC चैंपियन्स ट्रॉफी के दौरान विदेशी नागरिकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएँ पैदा हुई हैं। खबर रहै कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ने चेतावनी दी है कि इस्लामी स्टेट खुरासान प्रांत (ISKP) विदेशी नागरिकों, विशेष रूप से चीनी और अरब से आने वाले लोगों, के अपहरण करने की योजना बना रहा है।

जानकारी सामने आई है कि ISKP ने प्रमुख स्थानों पर लगातार निगाह बनाई हुई है। इनमें बंदरगाह, हवाई अड्डे, कार्यालय और आवासीय क्षेत्र शामिल हैं जिन्हें विदेशियों द्वारा इस्तेमाल किया जाता है।

इस काम के लिए, ISKP ऑपरेटिव्स ऐसी संपत्तियों को किराए पर ले रहे हैं जहाँ सुरक्षा कम हो और सीसीटीवी आदि न लगे हों। ये ठिकाने शहरों के बाहरी हिस्सों में हो सकते हैं जहाँ केवल ऑटो-रिक्शा या मोटरसाइकिल जाने की सुविधा हो।

रिपोर्ट ये भी बताती हैं कि आईएस ने किडनैपिंग के बाद विदेशियों को अपने अलग-अलगल ठिकानों पर रखने की योजना बनाई है और वो चैंपियन्स ट्रॉफी के बीच अधिक सक्रिय हैं।

बता दें कि पहली बार नहीं है कि पाकिस्तान में विदेशी नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंता सामने आई हो। इससे पहले भी वहाँ विदेशियों पर कई बार हमले हुए हैं। 2024 में शांगला में चीनी इंजीनियरों पर हुआ हमला और 2009 में लाहौर में श्रीलंकाई क्रिकेट टीम पर हुआ हमला।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

खून वही, बस नैरेटिव बदल गया: प्राचीन बलि से ईसाई संस्कार तक, इतिहास ने ये फर्क कैसे बनाया?

पश्चिम ने पुरानी सभ्यताओं को खून और बलि के नाम पर बर्बर कहा। ईसाई परंपरा को आध्यात्मिक ऊँचाई बताया। लेकिन चर्च के केंद्र में भी रोटी और वाइन के जरिए शरीर और रक्त का अनुष्ठान बैठा है। सभ्यता की कहानी इतनी साफ नहीं।

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।
- विज्ञापन -