Homeदेश-समाजजिस क्लब से एकनाथ शिंदे को कहा 'गद्दार', वहाँ पहुँच गया BMC का 'हथौड़ा':...

जिस क्लब से एकनाथ शिंदे को कहा ‘गद्दार’, वहाँ पहुँच गया BMC का ‘हथौड़ा’: बोले नीतेश राणे- हमें कुणाल कामरा जहाँ भी मिलेगा, हम उसकी धुलाई करेंगे

बृहन्मुंबई नगर पालिका (BMC) के कर्मचारी मुंबई के हैबिटेट क्लब में हथौड़े लेकर गए हैं। यह क्लब यूनीकॉन्टिनेंटल होटल में मौजूद है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि BMC अधिकारियों ने इसके अंदर कुछ हिस्सों में तोड़ने की कार्रवाई की है।

बृहन्मुंबई नगर पालिका (BMC) के कर्मचारी मुंबई के हैबिटेट क्लब में हथौड़े लेकर गए हैं। हैबिटेट क्लब में ही कॉमेडियन कुणाल कामरा ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का मजाक उड़ाया था। हैबिटेट क्लब में तोड़फोड़ की कार्रवाई की बात भी सामने आई है।

सोमवार (24 मार्च, 2025) को BMC के कर्मचारी हैबिटेट क्लब पहुँचे हैं। उनके साथ बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। यह क्लब यूनीकॉन्टिनेंटल होटल में मौजूद है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि BMC अधिकारियों ने इसके अंदर कुछ हिस्सों में तोड़ने की कार्रवाई की है।

हैबिटेट क्लब में इससे पहले सोमवार रात में ही शिवसेना के कार्यकर्ता पहुँचे थे। उन्होंने यहाँ कुर्सियाँ तोड़ी थी और कुछ सामान को भी नुकसान पहुँचाया था। इसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। हैबिटेट क्लब ने तोड़फोड़ के बाद एक बयान भी जारी किया है।

हैबिटेट क्लब ने कामरा के वीडियो पर माफी माँगी है और बताया है कि वह इसमें किसी भी तरह नहीं जुड़ा हुआ था। हैबिटेट क्लब ने एक दूसरे बयान में कहा है कि वह तोड़फोड़ की घटना से हैरान हैं और अस्थायी रूप से काम बंद कर रहे हैं।

हैबिटेट ने स्पष्ट किया है कि वह किसी भी कलाकार की प्रस्तुति का हिस्सा नहीं होते। हैबिटेट ने कलाकारों और बाकी लोगों से सुझाव भी माँगे हैं। इस बीच कुणाल कामरा को लेकर भाजपा नेता नीतेश राणे ने बयान दिया है। नीतेश राणे ने कहा है कि कुणाल कामरा जहाँ मिलेगा, वहाँ उसको पीटा जाएगा।

इससे पहले शिवसेना नेता संजय निरुपम ने कुणाल कामरा की ‘धुलाई’ करने की बात कही थी। कुणाल कामरा पर इस मामले में एक FIR भी दर्ज की गई है। कामरा को मुंबई पुलिस पूछताछ के लिए बुला चुकी है। कामरा को लेकर शिंकजा कसता जा रहा है।

गौरतलब है कि रविवार (23 मार्च, 2025) को मुंबई में एक लाइव कार्यक्रम के दौरान कुणाल कामरा ने एकनाथ शिंदे को ‘गद्दार’ बताया था और उन पर एक अपमानजनक गाना गया था। उन्होंने एकनाथ शिंदे को रिक्शावाला बताया और कहा कि अगर उनकी नजर से देखा जाए तो शिंदे गद्दार नजर आएँगे।

कामरा ने कहा था कि एकनाथ शिंदे ने जिस थाली में खाया उसी में छेद किया। कामरा ने यह भी दावा किया कि एकनाथ शिंदे ने ‘बाप चुराया है।’ उनका इशारा बालासाहेब ठाकरे की तरफ था। गौरतलब है कि एकनाथ शिंदे लगातार बालासाहेब की राजनीति के आदर्शों से समझौता करने का आरोप उद्धव ठाकरे पर लगाते हैं।

कुणाल कामरा ने एकनाथ शिंदे के विरुद्ध बनाए गए इस वीडियो को सोशल मीडिया पर भी अपलोड कर दिया। 2 मिनट के इस वीडियो के सामने आने के बाद शिवसेना कार्यकर्ताओं में गुस्सा भर गया। अब कुणाल कामरा पर कार्रवाई की माँग हो रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

विवादों में ‘कॉकरोचों’ का 6 जून का प्रदर्शन, दिपके ने माना- ‘नहीं ली प्रोटेस्ट की परमिशन’: समझें- SC का फैसला, 7 दिन वाला नियम...

CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन के बहाने समझिए जंतर-मंतर पर धरना देने की पूरी प्रक्रिया, दिल्ली पुलिस के नियम और सुप्रीम कोर्ट का रुख।

‘पहले मंदिर में नमाज पढ़ेंगे, फिर कहेंगे मस्जिद थी’: बुलंदशहर से भोजशाला तक, हिंदू पवित्र स्थलों पर दावों का कट्टरपंथियों का पैटर्न और लिबरल...

हिंदुओं के पवित्र स्थानों पर नमाज अदा करना भूल नहीं, सोची-समझी साजिश है। यदि कट्टरपंथियों का मन इतना ही साफ होता तो मंदिरों पर कब्जा नहीं करते।
- विज्ञापन -