Homeसोशल ट्रेंड'पगलेट महिला, खुद को देवी समझ रही': बद्रीनाथ के 'उर्वशी' मंदिर को अभिनेत्री ने...

‘पगलेट महिला, खुद को देवी समझ रही’: बद्रीनाथ के ‘उर्वशी’ मंदिर को अभिनेत्री ने बताया अपना, लोगों ने पूछा- कौन सी दुनिया में जीती हो तुम

अभिनेत्री ने ये दावा सिद्धार्थ कनन के यूट्यूब चैनल पर इंटरव्यू देने के दौरान किया। उन्होंने ये भी कहा कि वो चाहती है कि उनके नाम के मंदिर साउथ में भी हों। अब लोग उनकी इस बात को सुन ये पूछ रहे हैं कि क्या अभिनेत्री इस गलतफहमी में है कि वो खुद देवी हैं और लोग उनकी पूजा करने मंदिर जाते हैं। लोग उर्वशी के बयान की खूब खिल्ली उड़ा रहे हैं।

बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला कभी अपने सोशल मीडिया पर दिए गए परिचय तो कभी अपनी उपबल्धियों पर दिए गए अटपटे बयानों के कारण चर्चा में रहती हैं। इस बार भी उनके सुर्खियों में आने का कारण ऐसा ही है। ‘डाकू महाराज’ फिल्म की एक्ट्रेस ने दावा किया है कि उत्तराखंड में उनके नाम पर मंदिर बनाया गया है। उन्होंने ये दावा सिद्धार्थ कनन के यूट्यूब चैनल पर इंटरव्यू देने के दौरान किया।

वीडियो में 20 मिनट के बाद देख सकते हैं कि जब यूट्यूबर सिद्दार्थ कन्नन ने उर्वशी रौतेला से पूछा ‘बद्रीनाथ मंदिर के दर्शन करने जाओगे तो उसके बाजू में एक टेंपल है, उर्वशी।’ जब कनन ने पूछा कि मंदिर आपके नाम पर है, आपके लिए डेडीकेटेड है? तो जवाब में उर्वशी बोलीं- “हाँ वहाँ उर्वशी मंदिर है।”

जब कनन ने उनसे बार-बार पूछा कि क्या वो मंदिर उनको समर्पित है, तब भी वो हाँ कहती रहीं। आगे उन्होंने ये भी कहा कि वो चाहती हैं कि उनके नाम पर मंदिर साउथ में भी हो।

अब लोग उनकी इस बात को सुन ये पूछ रहे हैं कि क्या अभिनेत्री इस गलतफहमी में हैं कि वो खुद देवी हैं और लोग उनकी पूजा करने मंदिर जाते हैं। लोग उर्वशी के बयान की खूब खिल्ली उड़ा रहे हैं।

लोगों का कहना है कि उर्वशी रौतेला अपना मानसिक संतुलन को खो चुकी हैं। लोग उन्हें पागल बोल रहे हैं। कहा जा रहा है कि ये महिला ठीक है या फिर इसे त्वरित कोई मेडिकल मदद चाहिए।

एक यूजर ने तो ये तक कहा कि ये औरत अपनी दुनिया में जीती है बस। इसे बाकी दुनिया से कोई लेना-देना नहीं है।

बता दें कि उर्वशी रौतेला ने बद्रीनाथ में उर्वशी मंदिर को लेकर कहा है कि वहाँ उनकी पूजा होती है। जबकि हकीकत तो यह है कि ये मंदिर अपसरा उर्वशी देवी को समर्पित है। लोग जब बद्रीनाथ में दर्शन करने आते हैं तो यहाँ भी दर्शन के लिए पहुँचते हैं। ये मंदिर, बद्रीनाथ मंदिर से 1.5 किलोमीटर दूर बामनी गाँव में पवित्र अलकनंदा नदी के तट पर बसा है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी, केजरीवाल-मान-सिसोदिया के साथ तस्वीरें: कौन है AAP नेता अशोक ओझा, जो अपनी ही पार्टी के नेताओं को IB के नाम...

अशोक ओझा केवल शहर स्तर का पदाधिकारी नहीं था, बल्कि पार्टी के बड़े नेताओं के साथ सीधा संपर्क रखने वाला और संगठन में पहचान रखने वाला चेहरा था।

जनगणना में मातृभाषा का एक जवाब तय करता है देश का बजट, शिक्षा नीति और राजनीतिक प्रतिनिधित्व: जानिए उर्दू-अरबी से लेकर 19000 भाषाई पहचान...

लोकतंत्र में संख्या बल ही किसी भी भाषाई समूह की माँगों को मजबूती देता है। बहुभाषी भारत में यह जनगणना तय करती है कि आने वाले समय में सरकारी संसाधन और प्रशासनिक विकास किस दिशा में आगे बढ़ेंगे।
- विज्ञापन -