Homeदेश-समाजशादी का झाँसा दे हिंदू लड़की का रेप, विरोध करने पर सोहेल ने सिगरेट...

शादी का झाँसा दे हिंदू लड़की का रेप, विरोध करने पर सोहेल ने सिगरेट से दाग दिया बदन: इस्लाम कबूलने का डाल रहा था दबाव, वडोदरा में 3 गिरफ्तार

सोहेल ने लड़की से शादी करने की बात कही और उसे घूमाने लेकर जाने लगा। इसके बाद 2023 में ही सोहेल उसे अपने घर ले गया और जबरदस्ती उसके साथ यौन संबंध बनाए। साथ ही सोहेल ने लड़की को धर्म परिवर्तन करने के लिए भी कहा और ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी दी।

वडोदरा में हिंदू लड़की को रिक्शा चलाने वाले सोहेल नाम के मुस्लिम लड़के ने शादी का झांसा दिया। इसके बाद उसका रेप किया। उस पर धर्मांतरण का दबाव भी बनाया। जब उसने इसका विरोध किया तो उसके शरीर को सिगरेट से दाग दिया।

पूरा मामला वडोदरा के कपूराई थाना क्षेत्र का है। अजवा रोड पर रहने वाली हिंदू पीड़ित लड़की 2023 में रिक्शा चलाने वाले सोहेल नाजिम खान पठान से मिली। मोबाइल नंबर अदला-बदली के साथ दोनों में बातचीत शुरू हुई। उस समय लड़की की उम्र सिर्फ 17 वर्ष के आसपास ही थी।

बात आगे बढ़ी तो सोहेल ने लड़की से शादी करने की बात कही और उसे घुमाने लेकर जाने लगा। लड़की ने जब शादी के बारे में अपनी माँ और दादी से पूछा तो उन्होंने ये कहकर बात टाल दी कि वह और बड़ी हो जाए तब शादी के बारे में सोचेंगे।

इसके बाद 2023 में ही सोहेल उसे अपने घर ले गया और जबरदस्ती उसके साथ यौन संबंध बनाए। मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार, पुलिस को मिली शिकायत में कहा गया है कि सोहेल ने लड़की को धर्म परिवर्तन करने के लिए भी कहा और ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी दी। अपने बयान में पीड़िता ने कहा है कि सोहेल ने उसे घर भी नहीं जाने दिया।

शिकायत में आगे कहा गया है कि 17 मई 2025 को सोहेल के दो दोस्त फईम और जुनैद लड़की के पास आए और उसे जान से मारने की धमकी देकर सोहेल के घर लेकर गए।

लड़की जब सोहेल के घर पहुँची तो उसने लड़की के साथ मारपीट शुरू कर दी। यहाँ तक कि उसके हाथों को भी सिगरेट से जलाया। इसके अगले दिन लड़की सोहेल के घर से भाग निकली और परिवार को इसकी जानकारी दी।

इसके बाद घरवालों ने कपूराई पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आगे की जाँच शुरू कर दी है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

किसी को बेल मिली तो घर नहीं जा सका, कोई अब तक जेल में… संसद की सुरक्षा में सेंधमारी को सामान्य बनाना चाह रहे...

हर पीढ़ी में ऐसे युवा होते हैं जो व्यवस्था बदलना चाहते हैं। लेकिन ये भी समझना जरूरी है कि व्यवस्था बदलने और कानून तोड़ने में अंतर होता है।

PM की हत्या की साजिश, संसद में घुसने का प्रयास और पुलिस पर पथराव: Insta रील से इतर समझें ‘कॉकरोचों’ का एजेंडा, कैसे ठगे...

एकतरफा नैरेटिव को ध्वस्त करने वाली CJP प्रदर्शन यह दूसरी तस्वीरें भी दिखें, जिनमें हिंसक भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया, 'मोदी-बीजेपी मुर्दाबाद' के नारे लगाकर असल छात्रों को बरगलाया।
- विज्ञापन -