Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयफ्यूल कंट्रोल स्विच में नहीं गड़बड़, FAA-बोइंग ने एडवायजरी में बताया: कहा- पूरी तरह...

फ्यूल कंट्रोल स्विच में नहीं गड़बड़, FAA-बोइंग ने एडवायजरी में बताया: कहा- पूरी तरह सेफ हैं, इसी के OFF होने से क्रैश हुआ था एअर इंडिया का 787

अहमदाबाद विमान दुर्घटना को लेकर यूएस एफएए और बोइंग ने फ्यूल स्विच लॉक सुरक्षित करने की बात कही है। एफएए ने 11 जुलाई को जारी अपने सर्कुलर में साफ कर दिया है कि फ्यूल कंट्रोल स्विच का डिजाइन और लॉकिंग फीचर्स दूसरे बोइंड विमान की तरह ही हैं।

अहमदाबाद विमान दुर्घटना की जाँच के बीच बोइंग का कहना है कि उसके ईंधन स्विच लॉक सुरक्षित हैं। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन यानी एफएए और विमान निर्माता कंपनी बोइंग ने बयान जारी किया है। इसमें कहा गया है कि विमान के फ्यूल स्विच लॉक पूरी तरह सुरक्षित हैं।

एफएए ने 11 जुलाई को जारी अपने सर्कुलर में कहा कि फ्यूल कंट्रोल स्विच का डिजाइन और लॉकिंग फीचर्स दूसरे बोइंग विमान की तरह ही हैं। इसलिए बोइंग 787 समेत किसी विमान के लिए एयरवर्थिनेस डायरेक्टिव जारी करने की जरूरत नहीं है।

बोइंग ने एफएए की इस सर्कुलर का हवाला देते हुए कहा है कि कंपनी किसी भी अतिरिक्त कार्रवाई की सिफारिश नहीं कर रही है। हालाँकि एफएए ने इस पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार किया है।

एएआईबी ने एफएए के एडवाइजरी का जिक्र किया

भारत में अहमदाबाद विमान हादसे की जाँच कर रहा एएआईबी की प्रारंभिक रिपोर्ट में 2018 के एफएए के एक एडवाइजरी दस्तावेज का उल्लेख है, जिसमें सिफारिश की गई थी कि बोइंग अपने 787 समेत तमाम मॉडल के फ्यूल कटऑफ स्विच की लॉकिंग की जाँच करवाए। हालाँकि ये अनिवार्य नहीं था।

एअर इंडिया ने कहा है कि उसने इस सिफारिश के मद्देनजर कोई जाँच अभी नहीं की है। जाँच में ये भी पाया गया है कि दुर्घटनाग्रस्त विमान के थ्रॉटल कंट्रोल मॉड्यूल यानी टीसीएम को 2019 और 2023 में बदला गया था। टीसीएम में फ्यूल स्विच भी आता है।

एएआईबी की रिपोर्ट में कहा गया है कि दुर्घटनाग्रस्त विमान ने सभी जरूरी निर्देशों का पालन किया था। इसके बावजूद फ्यूल कैसे कटऑफ तक चला गया इसको लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

पायलटों की कोई गलती नहीं- पायलट संघ

भारतीय पायलट संघ यानी एएलपीए इंडिया ने जाँच को पारदर्शी और तथ्यपरक रखने की माँग की है। संघ ने विमान की दुर्घटना में पायलटों की गलती को सिरे से खारिज कर दिया है।

अमेरिका के दो सिक्योरिटी एक्सपर्टस ने भी पायलट संघ की माँग का समर्थन किया है। वहीं एयर इंडिया के प्रवक्ता ने भी कहा है कि कंपनी संयुक्त राष्ट्र के अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन के प्रोटोकॉल का पालन कर रही है और उसे एएआईबी की जाँच पर पूरा भरोसा है।

अहमदाबाद एयरपोर्ट से 12 जून को एयर इंडिया का विमान टेकऑफ करते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिससे 260 लोगों की मौत हो गयी थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

कॉकरोचों के प्रदर्शन में घुसी नेहा बोरा कौन है? जानिए AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष का चिट्ठा- उमर खालिद को बताती है बेचारा, ब्राह्मणों से...

आइए जानते हैं CJP के प्रदर्शन में घुसकर वामपंथी एजेंडे को हवा देने वाली नेहा बोरा कौन हैं और कैसे वो ब्राह्मणों के खिलाफ जहर उगलती आईं हैं।

गाजियाबाद के सीवर प्लांट में पोलियो वायरस मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, किसी बच्चे में संक्रमण नहीं: जानिए पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने कैसे बढ़ाई...

गाजियाबाद के सीवर में पोलियो वायरस मिला। यह वायरस पोलियो वैक्सीन के कमजोर अंश से विकसित होता है जो कमजोर टीकाकरण वाले इलाकों में फैलता है।
- विज्ञापन -