Homeदेश-समाजफिरोजाबाद पुलिस ने जारी की 100 उपद्रवियों की सूची- देखें, पहचानें, और पुलिस को...

फिरोजाबाद पुलिस ने जारी की 100 उपद्रवियों की सूची- देखें, पहचानें, और पुलिस को बताएँ!

"20 दिसंबर को फिरोजाबाद में हुई हिंसा में ये लोग (पोस्टर में दिख रहे लोग) जिम्मेदार हैं। जिन्होंने बवाल और आगजनी करके सरकारी संपत्ति और आम जनता के जान-माल को नुकसान पहुँचाया। इन्हें पहचानने में फिरोजाबाद पुलिस की मदद करें। बस आपको फोन करना है। अच्छे नागरिक का फर्ज निभाएँ। आपकी पहचान पूर्णत: गोपनीय रखी जाएगी।"

बीते दिनों नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ़ विरोध प्रदर्शन के नाम पर उत्तरप्रदेश के कई जिलों में उपद्रवियों ने काफी उत्पात मचाया। इसी बीच कई लोगों की मौत और कई पुलिस वालों के घायल होने की खबरें मीडिया में आई। जिसके बाद सरकार और प्रशासन ने इस मामले पर सख्ती दिखाई, साथ ही दंगाईयों की पहचान कर इनपर कार्रवाई करने के आदेश दिए। इसी क्रम में फिरोजाबाद पुलिस ने आज 20 दिसंबर को जनपद फिरोजाबाद में हुई हिंसा में शामिल 100 दंगाईयों की दूसरी की श्रृंखला जारी की।

ट्विटर पर जारी किए गए पोस्टर्स में फिरोजाबाद पुलिस की ओर से लिखा गया, “20 दिसंबर को फिरोजाबाद में हुई हिंसा में ये लोग (पोस्टर में दिख रहे लोग) जिम्मेदार हैं। जिन्होंने बवाल और आगजनी करके सरकारी संपत्ति और आम जनता के जान-माल को नुकसान पहुँचाया। इन्हें पहचानने में फिरोजाबाद पुलिस की मदद करें। बस आपको फोन करना है। अच्छे नागरिक का फर्ज निभाएँ। आपकी पहचान पूर्णत: गोपनीय रखी जाएगी।”

फिरोजाबाद पुलिस की ओर से जारी पोस्टर में पुलिस उपाधीक्षक नगर, नगर मजिस्ट्रेट, पुलिस अधीक्षक नगर का फोन नंबर दिया गया है। इसके अलावा पोस्टर में एक लैंडलाइन नंबर भी दिया गया है। जिसके आगे लिखा है कि इस नंबर पर नाम बताए बिना भी सूचना दी जा सकती है। सूचना देने वाले का नाम पूर्ण रूप से गोपनीय रखा जाएगा।

गौरतलब है कि इससे पहले भी फिरोजाबाद पुलिस ने बवाल में शामिल उपद्रवियों को पकड़ने के लिए पोस्टर जारी किए थे। साथ ही घोषणा की थी कि इनकी जानकारी देने वालों को इनाम दिया जाएगा। बता दें फिरोजाबाद में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा के दौरान चार लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए है।

https://platform.twitter.com/widgets.js
Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘काफ़िर’ अब समंदर पार नहीं है.. कैसे 11वीं सदी का क्रूसेड बना नए पेंटागन की विचारधारा? डोनाल्ड ट्रंप और अमरीकी कल्चर वॉर

1095 में पोप अर्बन द्वितीय ने यरूशलम के लिए जिस धर्मयुद्ध का ऐलान किया था, आज डोनाल्ड ट्रंप के नए अमेरिका के पीछे वही विचार काम कर रहा है। ट्रंप के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और उनकी किताब 'The War on Warriors' से समझिए कि कैसे 1000 साल पुराना 'Deus Vult' का सिद्धांत आज अमरीकी राजनीति और कल्चर वॉर को चला रहा है।

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।
- विज्ञापन -