Homeरिपोर्टकुख्यात आतंकी नवीद जट को भगाने वाले हिज़्बुल आंतकवादी को सेना ने किया ढेर

कुख्यात आतंकी नवीद जट को भगाने वाले हिज़्बुल आंतकवादी को सेना ने किया ढेर

पुलिस महानिरिक्षक स्वयं प्रकाश पाणि ने कहा है कि पिछले साल लश्कर-ए-तैयबा के ख़तरनाक आतंकवादी नवीद जट को श्रीनगर के अस्पताल से भगाने की साजिश में हिलाल मुख्य आरोपित था।

हिजबुल के आतंकवादी हिलाल अहमद राठेर को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मंगलवार (फरवरी 12, 2019) को मार गिराया है। इस एन्काउंटर की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के रत्नीपोरा में मुठभेड़ के दौरान सेना का एक जवान भी शहीद हुआ है।

इस बात की जानकारी पुलिस महानिरिक्षक स्वयं प्रकाश पाणि ने कहा है कि पिछले साल लश्कर-ए-तैयबा के ख़तरनाक आतंकवादी नवीद जट को श्रीनगर के अस्पताल से भगाने की साजिश में हिलाल मुख्य आरोपित था।

बता दें कि नवीद जट की ट्रेनिंग अजमल कसाब के साथ हुई थी। वो पाकिस्तान के मुल्तान का निवासी था, साथ ही लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर भी था। जम्मू-कश्मीर में नवीद का खौफ बहुत ज़्यादा था, वह बेहद क्रूर था, मात्र 16 साल की उम्र में उसने कश्मीर में घुसपैठ के बाद से ही दक्षिण कश्मीर में उसने कई छोटे बच्चों के गले रेते थे।

साथ ही वो कई अन्य लोगों की हत्याओं का भी मुख्य आरोपित था। शुजरात बुखारी हत्याकांड का मास्टरमाइंड भी नवीद को बताया जाता है। 28 नवंबर 2018 को हुई मुठभेड़ में नवीद जट मारा गया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

चेहरे चमक गए, पर मुद्दे धुंधले पड़े: CJP की अंदरूनी लड़ाई ने आंदोलन की साख पर उठाए सवाल, छात्रों के टूटते भरोसे की कहानी

CJP के भीतर विवाद, नेताओं की सक्रियता और छात्रों की नाराजगी ने आंदोलन की विश्वसनीयता पर बहस छेड़ दी है। समझें कैसे असली मुद्दे पीछे छूट गए?

CJP प्रोपेगेंडा आपकी टाइमलाइन तक कैसे पहुँच रहा? समझिए Meta का एल्गोरिदम और मॉडरेशन कैसे साध रहे ग्लोबल लेफ्ट का नैरेटिव

CJP के प्रदर्शन से जुड़े Videos और पोस्ट Meta का एल्गोरिदम कैसे लोगों के फीड तक पहुँचा रहा है, जिन्होंने फॉलो नहीं किया, वो भी इनको देख रहे।
- विज्ञापन -