Homeदेश-समाजJ&K को नए साल की सौगात, 25 स्मार्ट स्कूल श्रीनगर में बनकर तैयार

J&K को नए साल की सौगात, 25 स्मार्ट स्कूल श्रीनगर में बनकर तैयार

श्रीनगर के ज़िला मजिस्ट्रेट शाहिद चौधरी ने बताया कि महीनों की कड़ी मेहनत के बाद 25 स्मार्ट स्कूल तैयार हो चुके हैं। यह नए साल पर श्रीनगर के छात्रों और अभिभावकों को देर से दिया जा रहा उपहार है। उन्होंने इसे और बेहतर बनाने की अपील भी की।

जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के ज़िला मजिस्ट्रेट शाहिद चौधरी ने यहाँ के लोगों को नए साल की सौगात दी है। अपने ट्विटर अकाउंट के ज़रिए जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि महीनों की कड़ी मेहनत के बाद हमारे 25 स्मार्ट स्कूल तैयार हो चुके हैं। यह नए साल पर श्रीनगर के छात्रों और अभिभावकों को देर से दिया जा रहा उपहार है। साथ ही उन्होंने इसे और बेहतर बनाने की अपील भी की।

ख़बर के अनुसार, 19 सितंबर 2019 को, श्रीनगर प्रशासन ने घोषणा की थी कि ज़िले में सरकारी स्कूलों को सबसे आधुनिक सुविधाओं से लैस और उन्हें प्रतिस्पर्धी संस्थानों में बदलने की महत्वाकांक्षी परियोजना शुरू की जा रही है।

अत्याधुनिक 25 स्मार्ट स्कूलों के विकास के साथ इस प्रक्रिया की शुरूआत हुई। इसका उद्देश्य न सिर्फ़ स्कूल भवनों का फिर से नवीनीकरण कर उन्हें आधुनिक बुनियादी ढाँचे से लैस करना था बल्कि शैक्षिक परिणामों में भी सुधार लाना था।

एक कार्यक्रम के दौरान 25 स्मार्ट स्कूलों के सन्दर्भ में जानकारी देते हुए ज़िला मजिस्ट्रेट शाहिद चौधरी ने बताया कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना के सफल क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए राज्य के बाहर के सार्वजनिक विद्यालयों में विद्यमान वास्तविक मॉडलों पर आधारित एक व्यापक आधुनिकीकरण योजना पर काम किया गया है।

ग़ौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को निरस्त किए जाने के बाद से वहाँ विकासकार्यों पर विशेषतौर पर ध्यान दिया जा रहा है। इसी कड़ी में, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आज रियासी के मुरी गाँव में एक फुटब्रिज और एक पानी की टंकी का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा, “आज, मुझे कई विकास परियोजनाओं के लिए आवेदन प्राप्त हुए हैं। इन आवेदनों के संबंध में उपायुक्त द्वारा आदेश जारी किए गए थे।”

जम्मू-कश्मीर में इस ‘साहसिक’ कदम के लिए अमेरिकी कॉन्ग्रेस के सांसद ने की मोदी की सराहना

जम्मू-कश्मीर में वर्षों से बंद 50 हजार मंदिर खोलने की तैयारी में सरकार, जल्द होगा सर्वे: गृह राज्यमंत्री

श्रीनगर सचिवालय से हटा राज्य का झंडा, पहली बार लहराया सिर्फ़ तिरंगा

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

प्रेस फ्रीडम का पीटता है ढोल, लेकिन जर्नलिस्ट की कब्रगाह बना पाकिस्तान: बलूचिस्तान में 42 पत्रकारों की मौत, POK में जुल्म दिखाने पर मीडिया...

पाकिस्तान का प्रेस फ्रीडम क्या दिखाता है? वहाँ के पत्रकारों की हत्या, सच्चाई बोलने पर पाबंदी और विदेशी मीडिया के लिए अपने अनुसार बनाए गए नियम।

कैसी दोगलई है रवीश कुमार? CJP से लेकर ईरान-गाजा पर स्टूडियो में बैठकर चलाई जुबान, झारखंड पेपर लीक पर बोलना पड़ा तो कहा- हम...

रवीश कुमार अपना प्रोपेगेंडा चमकाने से बाज तो आएँगे नहीं, 1 हफ्ते बाद झारखंड पेपर लीक मुद्दे की याद आई, उसमें भी मोदी सरकार की गलती बता रहे।
- विज्ञापन -