Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयरोहिंग्या समुदाय के 16 लोगों की मौत, 40 लापता: बंगाल की खाड़ी में खचा-खच...

रोहिंग्या समुदाय के 16 लोगों की मौत, 40 लापता: बंगाल की खाड़ी में खचा-खच भरी नाव डूबी

यह हादसा सोमवार देर रात उस समय हुआ, जब नौका बंगाल की खाड़ी के चेरादीप में सेंट मार्टिन द्वीप के नजदीक डूब गई। इस हादसे में रोहिंग्या समुदाय के 62 लोगों को बचा लिया गया है।

मंगलवार (फरवरी 11, 2020) को बंगाल की खाड़ी में लगभग 125 रोहिंग्या शरणार्थियों को भरकर ले जा रही एक नाव के डूब जाने की घटना सामने आई है, जिसमें कम से कम 16 लोग मारे गए हैं। बांग्लादेशी अधिकारियों ने इसकी सूचना दी है। इस हादसे में करीब 40 लोग अभी भी लापता हैं।

क्षमता से ज्यादा भरी हुई लकड़ी की नाव में रोहिंग्या समुदाय के लोग बांग्लादेश के तटवर्ती इलाके कॉक्स बाजार से मलेशिया की ओर जा रहे थे, जब नाव बंगाल की खाड़ी में डूब गई है। तटरक्षक बल, नौसेना के गोताखोरों और अन्य बचाव दल ने सेंट मार्टिन द्वीप से लकड़ी की नाव के बरामद होने के बाद 14 महिलाओं, एक बच्चे और एक आदमी के शव को बरामद किया।

यह हादसा सोमवार देर रात उस समय हुआ, जब नौका बंगाल की खाड़ी के चेरादीप में सेंट मार्टिन द्वीप के नजदीक डूब गई। इस हादसे में रोहिंग्या समुदाय के 62 लोगों को बचा लिया गया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।

फर्टिलाइजर डिप्लोमेसी के बाद भारत के सामने रबी सीजन की परीक्षा: जानिए खेती की चुनौतियों से निपटने के लिए मोदी सरकार ने की है...

इस रबी सीजन में भारत का मुख्य फोकस कृषि उत्पादन के रिकॉर्ड लक्ष्य के साथ जलवायु परिवर्तन और मानसून से होने वाले जोखिमों को कम करने पर है।
- विज्ञापन -