Homeदेश-समाजपाकिस्तान ने हाफिज सईद के आतंकी संगठन जमात-उद-दावा और उसके सहयोगी संगठन पर लगाया...

पाकिस्तान ने हाफिज सईद के आतंकी संगठन जमात-उद-दावा और उसके सहयोगी संगठन पर लगाया बैन

भारत सरकार ने पाकिस्तान को दिया गया ‘मोस्ट फेवर्ड नेशन‘ का दर्जा भी वापस ले लिया है। अब गडकरी के ताज़ा ऐलान के बाद पहले से ही आर्थिक परेशानी से जूझ रहे पाकिस्तान पर संकट के नए बादल मँडराने लगे हैं।

पुलवामा हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में तनाव के बीच वृहस्पतिवार (फरवरी 21, 2019) को पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की बैठक ली जिसमें कुछ बड़े फैसले लिए गए हैं। पाकिस्तानी वेबसाइट ‘डॉन’ के अनुसार पाकिस्तान ने आतंकी संगठन जमात-उद-दावा पर बैन लगाया है। इसके साथ ही इसके सहयोगी फ़लाह-ए-इंसानियत पर भी बैन लगाया गया है। इन दोनों आतंकवादी संगठनों का संबंध मुंबई हमले के आरोपी हाफिज सईद से है। बैठक में इन दोनों ही संगठनों को गैरकानूनी करार दिया गया है।

माना जा रहा है कि पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत सरकार के द्वारा अपनाए जा रहे सख्त रवैये के कारण ही यह निर्णय लिया है। आज ही केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक बड़ा बयान देकर कहा कि अब पाकिस्तान को रावी, ब्यास और सतलुज का पानी न देकर उस से यमुना को सींचेंगे। भारत सरकार ने पाकिस्तान को दिया गया ‘मोस्ट फेवर्ड नेशन‘ का दर्जा भी वापस ले लिया है। अब गडकरी के ताज़ा ऐलान के बाद पहले से ही आर्थिक परेशानी से जूझ रहे पाकिस्तान पर संकट के नए बादल मँडराने लगे हैं।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की अगुआई में बुलाई गई इस बैठक का मुख्य मुद्दा आतंकवाद के ख़िलाफ़ पाकिस्तान के एक्शन प्लान को लेकर था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मुस्लिम आरक्षण खत्म करने से हिंदुओं को न्याय तक… जानें- क्या हैं नेपाल में 9 दिन से आमरण अनशन पर बैठे विनय यादव की...

नेपाल में विनय यादव का आमरण अनशन नौवें दिन भी जारी है। जानिए देवानगंज हिंसा, सात-सूत्रीय समझौते और मुस्लिम आरक्षण खत्म करने की माँग से जुड़ी पूरी कहानी।

जहाँ फाँसी पर चढ़े थे काकोरी कांड के सेनानी ठाकुर रोशन सिंह, वहाँ 60 साल से चल रहा ‘नेहरू’ अस्पताल: अब नाम बदलने के...

प्रयागराज के SRN अस्पताल का नाम स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर रखने की माँग की जा रही है। इसे लेकर महुआ डाबर संग्राहलय परिवार ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।
- विज्ञापन -