Homeदेश-समाज100 तलवारों सहित शोएब, इम्तियाज, कादर, याकूब गिरफ्तार: पुलिस को दिखाया फर्जी रसीद, 9...

100 तलवारों सहित शोएब, इम्तियाज, कादर, याकूब गिरफ्तार: पुलिस को दिखाया फर्जी रसीद, 9 दिन की हिरासत

तलवारें कच्छ के अंजार से इरफान द्वारा भेजी गई थीं और मंगरोल में हसन वाजा तक पहुँचाई जानी थीं। पुलिस ने 100 तलवारों के अलावा 2 बाइक और 3 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन हथियारों की कीमत का अनुमान...

गुजरात के राजकोट के जूनागढ़ जिले में पुलिस ने 4 युवकों को 100 तलवारों सहित गिरफ्तार किया। इनकी गिरफ्तारी मंगरोल शहर में शनिवार की रात हुई। आरोपितों के पकड़े जाने के बाद पुलिस ने हथियारों के एक डीलर को भी गिरफ्तार किया। बाद में पाँचों को कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद इन्हें 9 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। अब आगे की जाँच जारी है।

पुलिस के मुताबिक शनिवार को 6 बजे केशोड़-मंगरोल हाइवे पर उन्होंने चारों युवकों को आते देखा। इनके हाथ में एक थैला था। जिसे देखकर मंगरोल पुलिस को शक हुआ और उन्होंने फिरदौस नर्सरी के नजदीक मंगरोल-केसोड़ चोकड़ी के पास उन्हें रोका। उनके थैले की छानबीन हुई, जिसमें से 100 से ज्यादा तलवारें निकलीं।

जब पुलिस ने इसे देखकर उनसे पूछताछ की तो उन्होंने सच बताने की बजाय पुलिस को फर्जी रसीद दिखाई। लेकिन जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने खुलासा किया कि तलवारें कच्छ के अंजार से इरफान द्वारा भेजी गई थीं और मंगरोल में हसन वाजा तक पहुँचाई जानी थीं।

इसके बाद पुलिस ने सारी तलवारों को जब्त कर लिया और 4 युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान शोएब छपास (20) इम्तियाज बुमाडिया (18), कादर गिरनारी (35) और याकूब बुमाडिया (35) के रूप में हुई। चारों मंगरोल नगर के निवासी हैं।

इनके पास से पुलिस ने 100 तलवारों के अलावा 2 बाइक और 3 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जिनकी कीमत का अनुमान 1,23,000 रुपए लगाया गया है। पुलिस ने इस सबंध में हसन वाजा को भी गिरफ्तार किया है, जिसका पहले से आपराधिक रिकॉर्ड था। यहाँ बता दें कि गिरफ्तार हुए ये पाँचों आरोपित कारपेंट्री और मजदूरी का कार्य करते थे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘फोर्स्ड लेबर’ के नाम पर भारत पर 12.5% टैरिफ का USTR प्रस्ताव: क्या सुप्रीम कोर्ट से झटका खाने के बाद ट्रंप खोज रहे नया...

USTR ने भारत सहित कई देशों पर नए टैरिफ का प्रस्ताव दिया है। भारत ने कहा कि प्रक्रिया जारी है और फैसला अभी बाकी है।

टिंडर से दोस्ती, ₹50 लाख की फिरौती और हथौड़े से कत्ल: DU के छात्र आयुष नौटियाल की हत्या केस में इश्तियाक अली दोषी, पढ़ें-...

2018 के चर्चित आयुष नौटियाल मर्डर केस में कोर्ट ने इश्तियाक अली को दोषी करार दिया। पढ़ें अपहरण, फिरौती, हत्या और पुलिस जाँच की पूरी कहानी।
- विज्ञापन -