Homeदेश-समाज₹25 करोड़ का डोनेशन, खोल दिए 4 योगग्राम: कोरोना आपदा के बीच मदद के...

₹25 करोड़ का डोनेशन, खोल दिए 4 योगग्राम: कोरोना आपदा के बीच मदद के लिए आगे आए बाबा रामदेव

बाबा रामदेव ने कहा कि जब भी कोई राष्ट्रीय आपदा आती है तो पतंजलि व उसके लाखों कार्यकर्ता मानवसेवा के लिए तत्पर रहते हैं। उन्होंने पतंजलि को 100% चैरिटी वाला संस्थान बताते हुए गुवाहाटी, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश और हरिद्वार में स्थित योगग्राम को इस आपदा में राहत कार्य हेतु समर्पित करने की घोषणा की।

बाबा रामदेव ने ‘पतंजलि आयुर्वेद’ की तरफ़ से पीएम केयर्स फण्ड में कोरोना वायरस से लड़ने के लिए 25 करोड़ रुपए का योगदान दिया है। बाबा रामदेव ने कहा कि जब भी कोई राष्ट्रीय आपदा आती है तो पतंजलि व उसके लाखों कार्यकर्ता मानवसेवा के लिए तत्पर रहते हैं। उन्होंने पतंजलि को 100% चैरिटी वाला संस्थान बताते हुए गुवाहाटी, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश और हरिद्वार में स्थित योगग्राम को इस आपदा में राहत कार्य हेतु समर्पित करने की घोषणा की। बाबा रामदेव ने ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा:

“विश्व के सर्वश्रेष्ठ योग, आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा, शिक्षा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में पतंजलि ने विश्वस्तरीय संस्थान राष्ट्रसेवा व मानवसेवा के लिए समर्पित किए हैं। इनमें पतंजलि योगपीठ, पतंजलि आयुर्वेद, पतंजलि योगग्राम, पतंजलि विश्वविद्यालय व पतंजलि रिसर्च इंस्टीट्यूट शामिल हैं। पतंजलि ने 25 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता पतंजलि योगपीठ की ओर से प्रधानमंत्री राहतकोष में सहयोग के रूप में कंट्रीब्यूट करने के लिए हाथ आगे बढ़ाया है, क्योंकि पतंजलि का तो संकल्प ही है प्रोस्परिटी फॉर चैरिटी है।”

बाबा रामदेव ने बताया कि उनके संस्थान में कोरोना वायरस को लेकर लगातार रिसर्च चल रहा है और इस सम्बन्ध में पेपर भी प्रकाशित किए गए हैं। उन्होंने लोगों को कम खाने की सलाह दी ताकि इस आपदा के समय में कोई भी ग़रीब भूखा न रहे। उन्होंने दावा किया कि चिकित्सा, शिक्षा और अनुसन्धान में पतंजलि ने अब तक हज़ारों करोड़ की सहायता की है। इससे पहले बाबा रामदेव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पीएम मोदी के साथ भी बैठक की। प्रधानमंत्री ने उनके अलावा अन्य कई बड़े संगठनों के लोगों से बातचीत कर उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली।

हाल के दिनों में जब राशन वगैरह ख़रीदने में लोगों को कहीं-कहीं परेशानी का सामना करने की ख़बर आई है, बाबा रामदेव ने कहा कि पतंजलि के सभी उत्पाद यथावत मिलते रहेंगे और सारी स्वास्थ्य सुविधाएँ भी चालू रहेंगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पतंजलि के स्टोर्स खुले रहेंगे। उन्होंने बताया कि उनके संस्थान के कई लोग लगातार जनसेवा में लगे हुए हैं और लोगों का सहयोग कर रहे हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

लाला जगत नारायण से लेकर ML मनचंदा तक: खाालिस्तानी आतंकवादियों का निशाना बने पत्रकारों की कहानी

खालिस्तानी आतंकियों के निशाने पर सिर्फ हिंदू पत्रकार ही नहीं थे। अलगाववाद को खारिज करने वाले सिख पत्रकारों को भी गद्दार बताकर मारा गया।

किसी का फोकस ‘अंबेडकरवाद’ पर, किसी का ‘फ्री फिलिस्तीन’ पर: CJP प्रदर्शन से पनपे ‘इंफ्लुएंसर्स’ का अपना-अपना एजेंडा, जानिए कंटेंट की माइनिंग कर कैसे...

CJP प्रदर्शन से चमके मोहम्मद जुनैद, हर्षित, उज्जवल, रिया अहिर और नीशू जैसे तथाकथित इंफ्लुएंसर्स का अपना-अपना एजेंडा है।
- विज्ञापन -