Homeदेश-समाजपंजाब में अब कार सवार ने पुलिसकर्मी को घसीटा, इससे पहले ASI का काट...

पंजाब में अब कार सवार ने पुलिसकर्मी को घसीटा, इससे पहले ASI का काट दिया था हाथ

देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान पंजाब से पहले भी पुलिस से बदसलूकी की कई खबरें आई हैं। कुछ दिनों पहले ही पंजाब के पटियाला शहर में स्थित सब्जी मंडी में कोरोना वायरस के चलते कर्फ्यू पास माँगने पर निहंग सिखों के एक समूह की पुलिस से झड़प हो गई थी।

पंजाब के जालंधर में एक युवक ने चेकपोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मी पर कार चढ़ा दी। मिल्क बार चौक स्थित चेकपोस्ट पर खड़े पुलिसकर्मी को कार सवार काफी दूर तक घसीट कर ले गया। आरोपित युवक गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने कार चला रहे युवक को रुकने का इशारा भी किया, लेकिन कार को रोकने की बजाए वह काफी दूर तक एएसआई मुल्ख राज को कार की बोनट पर घसीटता ले गया। सौभाग्य से पुलिसकर्मी को कोई गंभीर चोट नहीं आई हैं। इस घटना का वीडियो कैमरे में कैद हो गया है। एसएचओ सुरजीत सिंह ने बताया कि युवक की पहचान अमोल के रूप के हुई है। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

उल्लेखनीय है कि देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान पंजाब से पहले भी पुलिस से बदसलूकी की कई खबरें आई हैं। कुछ दिनों पहले ही पंजाब के पटियाला शहर में स्थित सब्जी मंडी में कोरोना वायरस के चलते कर्फ्यू पास माँगने पर निहंग सिखों के एक समूह की पुलिस से झड़प हो गई थी। इस दौरान निहंग सिख ने हमला करके एएसआई हरजीत सिंह का हाथ काट दिया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में लगे खालिस्तानी नारे, आतंकी भिंडरावाले को सेना ने इसी दिन 42 साल पहले किया था ढेर: जानें कट्टरपंथी क्यों...

श्री अकाल तख्त साहिब के पास बड़ी संख्या में कट्टरपंथी और समर्थक इकट्ठा हुए, जिन्होंने खालिस्तानी संगठनों और भिंडरावाले के पोस्टर लहराए।

₹15 लाख करोड़ के संदिग्ध रेवेन्यू से SEBI की कार्रवाई तक: जानिए कौन हैं राजेश मेहता और क्यों घिरी उनकी कंपनी Rajesh Exports

सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने राजेश एक्सपोर्ट्स लिमिटेड और उसके प्रबंध निदेशक राजेश मेहता के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
- विज्ञापन -