Homeदेश-समाजकोरोना से संक्रमित था इब्राहिम फिर भी चलाता रहा क्लिनिक, जाँच न कराने पर...

कोरोना से संक्रमित था इब्राहिम फिर भी चलाता रहा क्लिनिक, जाँच न कराने पर अड़ा अब हुआ केस दर्ज

राजस्थान के झालावाड़ में अपना क्लिनिक चला रहे इब्राहिम (पुत्र शेख बोहरा) के खुद कोरोना पॉजिटिव होने के बावजूद वह पिछले कुछ दिनों से लोगों का इलाज करता रहा। यही नहीं, वह संक्रमित होने के बाद भी कोरोना की जाँच कराने को तैयार नहीं था और जब वो अड़ा रहा तो पुलिस को आखिरकार उसे दबोचना पड़ा।

राजस्थान के झालावाड़ स्थित झालरापाटन में कई दिनों से निजी क्लीनिक चला रहा इब्राहिम अब खुद कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है, जिसके बाद उसे पुलिस द्वारा संक्रमण फैलाने व लॉकडाउन के एक्ट का उल्लंघन करने के आरोप में केस दर्ज कर दबोच लिया गया है।

दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के अनुसार यह घटना जयपुर स्थित झालावाड़ की है। अपना क्लिनिक चला रहे इब्राहिम (पुत्र शेख बोहरा) के खुद कोरोना पॉजिटिव होने के बावजूद वह पिछले कुछ दिनों से लोगों का इलाज करता रहा। यही नहीं, वह संक्रमित होने के बाद भी कोरोना की जाँच कराने को तैयार नहीं था और जब वो अड़ा रहा तो पुलिस को आखिरकार उसे दबोचना पड़ा।

इसके बाद इब्राहिम पर कोरोना वायरस संक्रमण फैलाने व कानून का उल्लंघन करने का केस भी दर्ज करवाया गया है। इससे पहले भी कई ऐसी घटनाएँ सामने आई हैं जब मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कोरोना से संक्रमित होने की बात छुपाते हुए समाज के लिए ख़तरा बने रहे और मेडिकल जाँच से भी इनकार किया। लेकिन लॉकडाउन के चतुर्थ चरण में भी इस तरह के मामले सामने आना आश्चर्यजनक है।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान में अब तक कोरोना वायरस के कुल 8067 मामले सामने आ चुके हैं। कल रात 8:30 बजे तक राजस्थान में 251 नए मामले रिपोर्ट किए गए।

वहीं देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब बढ़कर 1,65,799 हो गई है, जिनमें से 89,987 मामले वर्तमान में सक्रिय हैं, जबकि 71,105 लोग ठीक हो चुके हैं और अब तक 4706 लोगों की मौत हो चुकी है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में देशभर में तकरीबन 7,500 नए मरीज सामने आए हैं, जबकि 175 लोगों की मौत दर्ज की गई है। डब्लूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार भारत कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या में दुनिया का 9वाँ बड़ा देश बन गया है। संक्रमित मरीजों की संख्या के मामले में अमेरिका, रूस, ब्राजील, स्पेन, ब्रिटेन, तुर्की, इटली, फ्रांस और जर्मनी ही अब भारत से आगे हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

भगवान राम का अपमान, आजादी के नारे और तिरंगे से बदसलूकी: कॉकरोचों को ये तक नहीं पता कि वे क्यों आए हैं, पढ़ें- CJP...

कॉकरोचों के प्रदर्शन में छात्रों के मुद्दे नहीं बल्कि आजादी के नारे, डफली गैंग, तिरंगे से बदसलूकी और हिंदू देवी-देवताओं का अपमान दिखा। पढ़ें रिपोर्ट।

तमिलनाडु में द्रविड़ राजनीति के ‘घृणा मॉडल’ को अन्नामलाई की चुनौती, पेरियार नहीं, कलाम हैं आदर्श: समझें- ‘We The Change’ से राष्ट्रवाद का शंखनाद...

अन्नामलाई ने कहा कि तमिल संस्कृति-भाषा पर गर्व और भारत माता के प्रति समर्पित रहना एक-दूसरे के विरोधी नहीं, बल्कि एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।
- विज्ञापन -