Homeदेश-समाजकर्नाटक: मुस्लिम और पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने पर महिला पर दर्ज...

कर्नाटक: मुस्लिम और पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने पर महिला पर दर्ज हुआ FIR

महिला के खिलाफ़ एक ट्विटर कैम्पेन चलाया गया जिसमें उन्होंने उसके द्वारा शेयर किए गए पोस्ट का स्क्रीनशॉट लगाया। जल्द ही, ट्विटर पर महिला की गिरफ्तारी की माँग का हैशटेग ट्रेंड करने लगा। कई ट्विटर यूजर ने #ArrestHatemongerVindhya लिखकर महिला की गिरफ्तारी की माँग की।

कर्नाटक की कोडागु पुलिस ने फेसबुक प्रोफाइल पर मुस्लिमों और पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने पर विंध्य पूनाचा नाम की एक महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, महिला पर आईपीसी की धारा 153 (A) (धर्म, जाति, जन्म स्थान, निवास, भाषा आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) और 105 (सम्पत्ति की प्राइवेट प्रतिरक्षा का अधिकार) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

शिकायतकर्ता अजीज जीई ने अपनी शिकायत में कहा कि महिला मुस्लिमों और पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ घृणित और अपमानजनक टिप्पणी पोस्ट करती रहती हैं।

वहीं मंगलवार (2 मई, 2020) शाम को एक ट्विटर यूजर ने विंध्य पूनाचा के खिलाफ़ एक कैम्पेन चलाया जिसमें उन्होंने पूनाचा द्वारा शेयर किए गए पोस्ट का स्क्रीनशॉट लगाया। जल्द ही, ट्विटर पर महिला की गिरफ्तारी की माँग का हैशटेग ट्रेंड करने लगा। कई ट्विटर यूजर ने #ArrestHatemongerVindhya लिखकर महिला की गिरफ्तारी की माँग की। साथ ही कुछ यूज़र्स ने अजीज जीई द्वारा मादिकेरी साइबर सेल में महिला के खिलाफ़ किए गए पुलिस एफआईआर की फ़ोटो भी शेयर की।

सोशल मीडिया यूज़र्स ने इस मुद्दे को अधिकारियों नोटिस में लाने के लिए अपने सभी ट्वीट्स में डिप्टी कमिश्नर और कोडागु जिले के सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस को टैग किया।

आरोप यह भी लगाया जा रहा है कि कुशालनगर पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक ने शुरुआती संपर्क के दौरान आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने से इनकार कर दिया था।

पहले की घटनाएँ

पिछले साल सोशल मीडिया पर इस्लाम और पैगम्बर मुहम्मद के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियाँ करने के आरोप में एक मलेशियाई नागरिक और अन्य तीन लोगों को 10 साल जेल की सज़ा काटनी पड़ी थी।

वहीं साल 2017 में, हैदराबाद में सोनू डांगर नाम की एक गुजराती महिला पर पैगंबर मुहम्मद और इस्लाम खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने पर मामला दर्ज किया गया था। दरअसल, सोनू की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी।

जिसमें उसने कथित रूप से इस्लाम के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी। वीडियो वायरल होते ही हैदराबाद के ओल्ड सिटी इलाके में बड़े पैमाने पर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया गया था। कई मुस्लिम संगठनों ने चारमीनार से दक्षिण क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त के कार्यालय तक रैली भी निकाली थी। प्रदर्शनकारियों ने महिला की फ़ोटो को चप्पलों से मारा था। और उसके खिलाफ नारे लगाने के अलावा उसकी गिरफ्तारी की माँग की थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

चाँदनी कुरैशी के ‘जिम जिहाद’ का शिकार बना करोड़पति हिंदू कारोबारी का बेटा: रहमान बना किया निकाह, पीड़ित पिता बोले- पूरे परिवार को मुस्लिम...

शामली में जिम ट्रेनर चाँदनी कुरैशी ने करोड़पति दवा कारोबारी के 27 साल के बेटे आयुष मलिक को मुस्लिम बना दिया। अब वह दाढ़ी बढ़ाकर और सफेद टोपी लगाकर नमाज अदा करने लगा है।

‘राम मंदिर का चढ़ावा हुआ चोरी’: अखिलेश यादव ने किया दावा, सपा प्रवक्ता ऑपइंडिया से बोले- कोई सबूत नहीं, सूत्रों के आधार पर टहल...

क्या राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ों की चोरी हुई? अखिलेश यादव के दावे पर सपा प्रवक्ता पवन पांडेय ने माना- कोई ठोस सबूत नहीं। जानिए पूरा विवाद
- विज्ञापन -