Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षालद्दाख में भारत-चीन की सेनाओं में झड़प: 3 सैनिक वीरगति को प्राप्त, चीनियों के...

लद्दाख में भारत-चीन की सेनाओं में झड़प: 3 सैनिक वीरगति को प्राप्त, चीनियों के भी मरने की खबरें

इस बड़ी घटना के बाद अब दोनों देशों के दिग्गज अधिकारी मुलाकात करके हालातों को संभालने में लगे हुए हैं। 1975 के बाद यह पहली बार है, जब भारत-चीन सीमा पर किसी सैनिक की जान गई है।

पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के बीच तनाव और ज्यादा अब बढ़ता नजर आ रहा है। खबर है कि सोमवार को गलवान घाटी में सेनाओं के पीछे हटने के दौरान दोनों देशों की सेनाओं में झड़प हो गई। जिसमें भारतीय सेना के एक अधिकारी और दो जवान वीरगति को प्राप्त हुए

खबरों के अनुसार चीन की सेना के एक अधिकारी सहित कुल 4 जवान मारे गए। बताया जा रहा है कि इस बड़ी घटना के बाद अब दोनों देशों के दिग्गज अधिकारी मुलाकात करके हालातों को संभालने में लगे हुए हैं।

गौरतलब है कि मई के शुरुआती दिनों में LAC पर चीनी सैनिकों ने आक्रामक रुख अपनाना शुरू किया था। ऐसे में खबर थी कि पूर्वी लद्दाख में 4 जगहों पर पीपुल्‍स लिबरेशन आर्मी (PLA) ने घुसपैठ की। साथ ही बड़ी संख्‍या में चीनी सैनिक आर्टिलरी और बख्‍तरबंद गाड़‍ियों के साथ LAC के पास मौजूद हैं। 1975 के बाद यह पहली बार है, जब भारत-चीन सीमा पर किसी सैनिक की जान गई है। 

103143591_4327913707280302_7717347016946696954_o_061620011339.jpg

बता दें कि दोंनों देशों की सेनाओं को सीमा से दूर हटाने के लिए लंबे वक्त से कदम बढ़ाए जा रहे थे। 6 जून के बाद से वहाँ कई राउंड की बात चल रही थी, CO से लेकर लेफ्टिनेंट जनरल लेवल तक के अफसरों के बीच बातचीत जारी थी।

बीच में खबर भी आई थी कि दोनों देशों की सेना 2.5-3 किमी तक पीछे हटी। लेकिन अब बताया जा रहा है कि जब ये प्रक्रिया चल रही थी, उसी दौरान दोनों देशों के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

न आरोपों की राजनीति, न EVM का रोना… बदली रणनीति के दम पर प्रशांत किशोर ने जीता बांकीपुर उपचुनाव

EVM विवाद से दूरी, जमीनी मुद्दों पर फोकस, घर-घर संपर्क और सटीक चुनावी रणनीति ने बांकीपुर में प्रशांत किशोर को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

‘जेल जाएँगे, 3-4 घंटे चक्की पीसेंगे, उम्रकैद होगी’ : दंगाइयों की वकालत करने वाले जिस महमूद प्राचा ने PM मोदी और अमित शाह के...

एक इंटरव्यू में महमूद प्राचा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर विवादित टिप्पणियाँ करते हुए उन्हें जेल भेजने की बात कही।
- विज्ञापन -