Thursday, May 2, 2024
Homeराजनीतिशिवराज सरकार के सौवें दिन हुआ मंत्रिमंडल का विस्तार, 28 विधायकों ने ली मंत्री...

शिवराज सरकार के सौवें दिन हुआ मंत्रिमंडल का विस्तार, 28 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ, सिंधिया भी रहे मौजूद

गुरुवार को मध्य प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने राजभवन में कुल 28 नए मंत्रियों को शपथ दिलाई, जिसमें 20 कैबिनेट मंत्री, 8 राज्य मंत्री शामिल हैं। इन मंत्रियों में गोपाल भार्गव, विजय शाह, यशोधरा राजे सिंधिया समेत कई बड़े नेताओं का नाम प्रमुख रूप से शामिल है।

कोरोना काल में मध्य प्रदेश के सीएम पद की शपथ लेने वाले शिवराज सिंह चौहान की सरकार के 100 दिन पूरे होने पर एक बार फिर मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया। इस बार शिवराज के मंत्रिमंडल में 28 विधायकों को मंत्री बनने का अवसर मिला है।

गुरुवार (2 जुलाई, 2020) को मध्य प्रदेश की राज्यपाल (अतिरिक्त प्रभार) आनंदी बेन पटेल ने राजभवन में कुल 28 नए मंत्रियों को शपथ दिलाई, जिसमें 20 कैबिनेट मंत्री, 8 राज्य मंत्री शामिल हैं। इन मंत्रियों में गोपाल भार्गव, विजय शाह, यशोधरा राजे सिंधिया समेत कई बड़े नेताओं का नाम प्रमुख रूप से शामिल है। शपथ ग्रहण के दौरान कॉन्ग्रेस से बीजेपी में आए ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहे।

दरअसल, कॉन्ग्रेस की कमलनाथ सरकार गिरने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने 23 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, इसके कुछ दिनों के बाद ही 5 मंत्रियों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था।

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश विधानसभा में कुल 230 सदस्य हैं। इस लिहाज से अधिकतम 35 विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है। वहीं गुरुवार को 28 मंत्रियों के शपथ ग्रहण के साथ अब शिवराज के मंत्रिमंडल में 34 मंत्री हो गए हैं।

मंत्री बनाए गए विधायकों के नाम और उनके बारे में जानकारी:

  • 1.गोपाल भार्गव (कैबिनेट), पिछली शिवराज सरकार में सामाजिक न्याय पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री थे।
  • 2. विजय शाह (कैबिनेट) बीजेपी सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री थे।
  • 3. जगदीश देवड़ा (कैबिनेट) दो बार देवड़ा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल में शामिल रहे हैं।
  • 4. प्रेम सिंह पटेल (कैबिनेट) प्रेम सिंह पटेल भी शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल में शामिल रहे हैं।
  • 5. यशोधरा राजे (कैबिनेट) मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार में कैबिनेट मंत्री रही है। जीवाजी राव सिंधिया और स्वर्गीय राजमाता राजे सिंधिया की बेटी है।
  • 6.भूपेन्द्र सिंह (कैबिनेट) भूपेन्द्र आईटी और परिवहन विभाग के लिए मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे हैं।
  • 7.अरविंद सिंह भदोरिया (कैबिनेट)
  • 8. एदल सिंह कसाना (कैबिनेट)
  • 9.ओपी सकलेचा (कैबिनेट मंत्री)
  • 10:बृजेंद्र प्रताप सिंह (राज्य मंत्री) प्रताप सिंह को अक्टूबर 2009 में शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल में किसान कल्याण एवं कृषि विकास राज्यमंत्री के रूप में शमिल किया गया था।
  • 11.विश्वास सारंग (कैबिनेट मंत्री) मध्य प्रदेश की पिछली भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री थे।
  • 12.ऊषा ठाकुर (राज्य मंत्री)
  • 13.मोहन यादव (कैबिनेट मंत्री)
  • 14.भारत सिंह कुशवाह (राज्य मंत्री)
  • 15.इंदर सिंह परमार (राज्य मंत्री)
  • 16.रामखिलावन पटेल (राज्य मंत्री)
  • 17.हरदीप सिंह डांग (राज्य मंत्री)
  • 18.रामकिशोर कांवरे (राज्य मंत्री)
  • 19.राज्यावर्धन दत्तीगांव (राज्य मंत्री)
  • 20.प्रभुराम चौधरी (कैबिनेट) प्रभु राम चौधरी पिछली कॉन्ग्रेस सरकार की कमलनाथ में शिक्षा मंत्री थे।
  • 21.इमरती देवी (कैबिनेट) कॉन्ग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुई इमरती देवी पिछली कॉन्ग्रेस सरकार में भी मंत्री रही हैं।
  • 22.प्रद्युमन सिंह तोमर (कैबिनेट) तोमर ने कमलनाथ सरकार में 25 दिसंबर 2018 को मंत्री पद की शपथ ली थी।
  • 23.महेंद्र सिसोदिया (कैबिनेट) सिसोदिया पिछली मध्य प्रदेश की कॉन्ग्रेस सरकार में श्रम मंत्री रह चुके हैं।
  • 24..बृजेन्द्र यादव (राज्य मंत्री)
  • 25.सुरेश धाकड़ (राज्य मंत्री)
  • 26. ओपी भदौरिया (राज्य मंत्री)
  • 27.बिसाहू लाल सिंह (कैबिनेट)
  • 28. गिर्राज दंडोतिया

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

पाकिस्तान ‘शहजादे’ को PM बनाने के लिए उतावला: कॉन्ग्रेस के ‘पाक प्रेम’ पर बरसे PM मोदी, पड़ोसी मुल्क के नेता को राहुल गाँधी में...

पीएम मोदी ने कहा कॉन्ग्रेस की कमजोर सरकार आतंक के आकाओं को डोजियर देती थी, लेकिन मोदी की मजबूत सरकार आतंकियों को घर में घुसकर मारती है।

भारत में शरिया शासन चाहता है CNN, मुखालफत करने वालों को बताता है इस्लाम विरोधी: हिंदू घृणा से भरा अमेरिकी मीडिया का लेख पढ़ा...

CNN के लेख में मोदी सरकार पर आरोप लगाया गया है कि इसने मुस्लिम बहुल राज्य जम्मू कश्मीर की स्वायत्ता छीन ली, जो कि निराधार है।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -