Monday, May 6, 2024
Homeदेश-समाजJ&K: तहरीक-ए-हुर्रियत अध्यक्ष अशरफ सेहराई गिरफ्तार, बेटा था हिजबुल आतंकी

J&K: तहरीक-ए-हुर्रियत अध्यक्ष अशरफ सेहराई गिरफ्तार, बेटा था हिजबुल आतंकी

सेहराई 2018 के मार्च में मजलिस-ए-शोरा द्वारा तहरीक-ए-हुर्रियत के कार्यकारी अध्यक्ष चुने गए थे। कुछ समय बाद उन्हें अध्यक्ष चुन लिया गया था। 1965 में मोहम्मद अशरफ़ सेहराई को देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के चलते उन्हें पहली बार जेल जाना पड़ा था।

जम्मू कश्मीर पुलिस ने अलगाववादी नेता अशरफ सेहराई को गिरफ्तार किया है। सेहराई को रविवार (12 जुलाई 2020) को सुबह 5 बजे श्रीनगर स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया। 

सेहराई तहरीक-ए-हुर्रियत के अध्यक्ष हैं। वे हुर्रियत के इतिहास में चुनाव के माध्यम से चुने जाने वाले पहले पहले नेता हैं। इसके अलावा प्रतिबंधित संगठन जमात-ए-इस्लामी के कुछ सदस्य भी हिरासत में लिए गए हैं। सभी पर सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुखिया दिलबाग सिंह ने इसकी पुष्टि की है। 

सेहराई 2018 के मार्च में मजलिस-ए-शोरा द्वारा तहरीक-ए-हुर्रियत के कार्यकारी अध्यक्ष चुने गए थे। कुछ समय बाद उन्हें अध्यक्ष चुन लिया गया था। 1965 में मोहम्मद अशरफ़ सेहराई को देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के चलते उन्हें पहली बार जेल जाना पड़ा था। 1959 में सैयद अली शाह गिलानी के सहयोगी के रूप में सक्रिय हुआ था।  

सेहराई का बेटा जुनैद प्रबंधन की पढ़ाई के दौरान हिजबुल का आतंकी बन गया था। कुछ दिन पहले ही श्रीनगर में एक मुठभेड़ में वह मारा गया था।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

भगवान गणेश की प्रतिमा लेकर तीसरी बार अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरेंगी सुनीता विलियम्स, इससे पहले लेकर गई थीं भगवद्गीता: कहा – मैं आध्यात्मिक...

सुनीता विलियम्स ने कहा कि वो इस कमर्शियल क्रू फ्लाइट में अपने साथ भगवान गणेश की प्रतिमा लेकर जा रही हैं क्योंकि वो उनके लिए 'गुड लक चार्म' हैं।

अरविंद केजरीवाल ने खालिस्तानी संगठन से लिए ₹133 करोड़, उप-राज्यपाल ने की NIA जाँच की सिफारिश: USA के गुरुद्वारा में बैठक, पन्नू के SFJ...

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने खालिस्तानी समूहों से फंडिंग लेने के मामले में सीएम केजरीवाल के खिलाफ NIA जाँच की सिफारिश की है।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -