Homeदेश-समाजराजीव गाँधी की हत्या में शामिल नलिनी ने किया आत्महत्या का प्रयास, 29 साल...

राजीव गाँधी की हत्या में शामिल नलिनी ने किया आत्महत्या का प्रयास, 29 साल से जेल में है बंद

"ऐसा नामुमकिन है कि वो आत्महत्या करने की धमकी देगी। वो 29 साल से जेल में है। आज तक उसने ऐसा कुछ नहीं किया।" - इस मामले में अभी तक स्पष्ट नहीं है कि जेलर शिकायत के बाद रात के 8:30 बजे पूछताछ करने क्यों गए थे।

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी की हत्या मामले में दोषी नलिनी श्रीहरन ने सोमवार (जुलाई 20,2020) को जेल में आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसके वकील पुगालेंथी (Pugalenthi) ने इस बारे में जानकारी दी। नलिनी पिछले 29 साल से जेल में बंद है। उसे वेल्लोर की महिला कैदखाने में रखा गया है।

इंडिया टुडे के अनुसार, नलिनी के वकील ने उनसे बातचीत की। पुगालेंथी ने उन्हें बताया कि नलिनी ने ऐसा प्रयास पहली बार किया है। उन्होंने घटना के बारे में बताते हुए कहा कि कहा जा रहा है कि नलिनी और एक अन्य कैदी में आपसी झड़प हो गई थी। इसके बाद दूसरी कैदी ने इस बात को जेलर तक पहुँचा दिया। जिसके कारण नलिनी ने आत्महत्या की धमकी दी और फिर प्रयास भी किया।

पुगालेंथी ने बातचीत के दौरान इस बात पर भी जोर दिया कि नलिनी ने पहले कभी ऐसा कोई कदम नहीं उठाया था। इसलिए उन्हें इस घटना के पीछे का असल कारण जानना है। नलिनी के वकील ने उसके पति मुरुगन का जिक्र भी किया।

मुरुगन भी राजीव गाँधी की हत्या के दोष में जेल में बंद है। लेकिन उसने कॉल के माध्यम से अपने वकील से अपील की है कि नलिनी को वेल्लोर जेल से पुझल जेल में स्थानांतरित कर दिया जाए। वकील की मानें तो अब इस मामले में कानूनी रूप से आग्रह जल्द किया जाएगा।

द हिंदू की रिपोर्ट के अनुसार भी, नलिनी के वकील ने यही कहा है कि ऐसा नामुमकिन है कि वो आत्महत्या करने की धमकी देगी। वो 29 साल से जेल में है। आज तक उसने ऐसा कुछ नहीं किया। ये बात भी अभी तक स्पष्ट नहीं है कि जेलर शिकायत के बाद रात के 8:30 बजे पूछताछ करने क्यों गए थे।

उल्लेखनीय है कि नलिनी और उसके पति मुरुगन समेत कुल 7 लोगों को TADA अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी की हत्या मामले में संलिप्त पाए जाने के बाद मौत की सजाई सुनाई थी। मगर, बाद में इस सजा को आजीवन कारावास में बदल दिया गया था। नलिनी के अलावा इन 7 लोगों में उसका पति मुरुगन, एजी पेरारीवालां, संथन, जयकुमार, रविचंद्रन और रॉबर्ट प्यास का नाम शामिल था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

12 वर्ष पहले गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर, फिर देश के सबसे बड़े सूबे के CM: जनता तक पहुँच और समस्याओं पर तत्काल प्रतिक्रिया –...

योगी आदित्यनाथ की गोरखनाथ पीठाधीश्वर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक की यात्रा, विरासत को आगे बढ़ाने से लेकर विकसित होते UP की पूरी कहानी।

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।
- विज्ञापन -