Homeदेश-समाजदिल्ली दंगा: दिलबर नेगी की निर्मम हत्या में जमानत से कोर्ट का इनकार, कहा-...

दिल्ली दंगा: दिलबर नेगी की निर्मम हत्या में जमानत से कोर्ट का इनकार, कहा- भयावह थी हिंसा

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दिलबर नेगी की हत्या में 12 लोगों को आरोपित बनाया है। चार्जशीट में पुलिस ने बताया कि सांप्रदायिक हिंसा के दौरान मुस्लिम भीड़ ने हिंदुओं की संपत्तियों को निशाना बनाते हुए दिलबर नेगी को मिठाई की दुकान के अंदर जला दिया।

दिल्ली में हुए हिंदू विरोधी दंगों के मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट में आज सुनवाई हुई। कोर्ट ने दिलबर नेगी की हत्या के 3 आरोपितों को जमानत देने से मना कर दिया।

कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज करते हुए कहा, “घटनास्थल पर हुई हिंसा भयावह थी, इसमें निर्दोष लोगों की जान और जनता की संपत्ति को नुकसान हुआ। इस स्तर पर आरोपितों को जमानत देने और उनकी रिहाई से जाँच में बाधा आ सकती है।”

बता दें, दिल्ली दंगों से जुड़े मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दिलबर नेगी की हत्या में 12 लोगों को आरोपित बनाया है। चार्जशीट में पुलिस ने बताया कि सांप्रदायिक हिंसा के दौरान मुस्लिम भीड़ ने हिंदुओं की संपत्तियों को निशाना बनाते हुए दिलबर नेगी को मिठाई की दुकान के अंदर जला दिया।

चार्जशीट में बताए गए सभी आरोपित फिलहाल न्यायिक हिरासत में है। इन सभी पर हत्या, दंगा, दो समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने और आपराधिक साजिश रचने के आरोप लगे हैं। चार्जशीट में ये भी बताया गया है कि मुस्लिम समुदाय की भीड़ बृजपुरी की पुलिया की तरफ से आई और हिंदुओं की संपत्ति को निशाना बनाकर दंगा करना शुरू किया और फिर उस रात इन लोगों ने वहाँ आगजनी भी की।

पुलिस ने कहा कि भीड़ ने अनिल स्वीट्स नाम की एक दुकान में लगा दी थी, जहाँ से पुलिस ने 26 फरवरी को दिलबर नेगी का शव बरामद किया था। हत्या के वक्त नेगी लंच करने के लिए दुकान के गोदाम में गया था और बाद में वहाँ आराम कर रहा था। तभी दंगाइयों की भीड़ आई और उसपर हमला बोल दिया।

उल्लेखनीय है कि 20 साल के युवक दिलबर नेगी की दर्दनाक हत्या के 3 मुस्लिम आरोपितों ने दिल्ली पुलिस के सामने कई चौंकाने वाली बातें कही हैंl उनका कहना है कि राजधानी में हो रहे दंगों के दौरान वे उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शिव विहार में हुई अंधाधुंध गोलीबारी में शामिल थे।

दिल्ली दंगों में दिलबर नेगी की हत्या के मामले में पुलिस द्वारा फ़ाइल की गई चार्जशीट के मुताबिक़ तीन मुख्य आरोपितों शाहनवाज़, सलमान और सोनू सैफ ने पिस्टल का इंतज़ाम करने की बात स्वीकार की। एक आरोपी सलमान ने हिन्दू समुदाय के लोगों पर गोलीबारी करने की बात भी कबूल की

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

खून वही, बस नैरेटिव बदल गया: प्राचीन बलि से ईसाई संस्कार तक, इतिहास ने ये फर्क कैसे बनाया?

पश्चिम ने पुरानी सभ्यताओं को खून और बलि के नाम पर बर्बर कहा। ईसाई परंपरा को आध्यात्मिक ऊँचाई बताया। लेकिन चर्च के केंद्र में भी रोटी और वाइन के जरिए शरीर और रक्त का अनुष्ठान बैठा है। सभ्यता की कहानी इतनी साफ नहीं।

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।
- विज्ञापन -