Homeराजनीतिसुशांत सिंह मामले में CBI जाँच नहीं, महाराष्ट्र सरकार ने ठुकराई माँग: आदित्य ठाकरे-मुंबई...

सुशांत सिंह मामले में CBI जाँच नहीं, महाराष्ट्र सरकार ने ठुकराई माँग: आदित्य ठाकरे-मुंबई पुलिस मुलाकात के बाद फैसला

महाराष्ट्र सरकार ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत की CBI जाँच वाली माँग को ठुकरा दिया है। इससे पहले अभिनेता अक्षय कुमार, आदित्य ठाकरे और मुंबई के पुलिस कमिश्नर के बीच हुई एक बैठक में सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले को लेकर चर्चा हुई।

मीडिया खबरों में कहा जा रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत से एक दिन पहले हुई पार्टी में एक बड़े नेता का बेटा भी शामिल था, जिसका सुशांत के साथ झगड़ा भी हुआ था। इस ख़बर के आने के एक दिन बाद ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उनके बेटे मंत्री आदित्य ठाकरे ने मुम्बई पुलिस कमिश्नर परम बीर सिंह के साथ बैठक की। खबरों के अनुसार बैठक में अभिनेता अक्षय कुमार भी उपस्थित थे।

न्यूज 18 की खबर के अनुसार महाराष्ट्र सरकार ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत की CBI जाँच वाली माँग को ठुकरा दिया है।

रिपोर्ट के अनुसार, कोरोना वायरस से लड़ाई में अक्षय कुमार अपने स्तर पर हर तरह से सहयोग कर रहे हैं। अक्षय कुमार ने मुंबई पुलिस को नए मॉडल VITAL 3.0 के 1,000 अतिरिक्त GOQii फिटनेस बैंड दिया है। इससे पहले भी बॉलीवुड अभिनेता ने पुलिसकर्मियों को सेंसरबैंड दान किया था, जो कोविड ​​-19 के लक्षणों का आसानी से पता लगा सकते हैं।

बॉलीवुड सुपरस्टार ने आज (1 अगस्त, 2020) मेयर बंगले में महाराष्ट्र सरकार के पर्यटन और पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे और मुंबई के पुलिस आयुक्त परम बीर सिंह को GOQii स्मार्टवॉच दान किया।

हालाँकि, खबर यह भी है कि अभिनेता अक्षय कुमार, आदित्य ठाकरे और मुंबई के पुलिस कमिश्नर के बीच हुई इस बैठक में सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले को लेकर भी चर्चा हुई है।

महाराष्ट्र के पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे और मुंबई पुलिस कमिश्नर के बीच हुई बैठक, पटना में सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के बाद हुई है। सुशांत सिंह की आत्महत्या की जाँच करने मुंबई आई बिहार पुलिस ने कल दावा किया था कि मुंबई पुलिस उनकी किस भी प्रकार से इस इन्वेस्टिगेशन में मदद नहीं कर रही है। इसके अलावा कूपर अस्पताल में जाने के बाद भी अस्पताल ने बिहार पुलिस को सुशांत सिंह राजपूत की पोस्टमॉर्टम रिपार्ट देने से मना कर दिया था।

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत की हत्या के बाद उसके पिता द्वारा दर्ज किए गए एफआईआर ने इस केस को नया मोड़ दे दिया है। सुशांत के पिता केके सिंह ने रिया को सुशांत की मौत का जिम्मेदार ठहराया है। उनका आरोप है कि रिया ने सुशांत को सुसाइड के लिए उकसाया है। सुशांत के पिता ने पटना में रिया और उनके परिवार समेत सहयोगियों पर भी एफआईआर दर्ज किया है।

टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया कि सुशांत की मौत के एक रात पहले उनके घर पर हुई पार्टी में एक बड़ी शख्शियत भी मौजूदगी थी। रिपोर्ट के अनुसार, सुशांत की पार्टी में मौजूद शख्स किसी बड़े राजनेता का बेटा हो सकता है।

खबर यह भी है कि सुशांत और उस शख्स के बीच काफी बहस हुआ था, जिसके बाद सुशांत वहाँ से चले गए थे। उसी दिन के बाद से उनके घर का सीसीटीवी खराब है। सूत्रों का दावा है कि पुलिस अधिकारी इस व्यक्ति की पहचान छिपाने की कोशिश कर रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत के करीबी लोगों ने खुलासा किया है कि उनके अपार्टमेंट में एक पार्टी थी और अन्य लोगों के साथ वह शख्स भी वहाँ मौजूद था।

सुशांत के पिता केके सिंह ने रिया और उनके परिजनों के खिलाफ धारा 341 और 342 (गलत तरीके से रोकना या बंधक बनाना), 380 (चोरी), 406 (भरोसा तोड़ना), 420 (धोखाधड़ी) और 306 (खुदकुशी के लिए उकसाना) के तहत मामला दर्ज कराया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।

59 करोड़ अकाउंट्स, लाखों करोड़ की कैपिटल और आखिरी व्यक्ति तक पहुँचता बैंकिंग सिस्टम… फिर क्यों जनधन योजना से सुभाष गर्ग को लगी मिर्ची?

सुभाष गर्ग ने जनधन योजना के 59 करोड़ खातों पर सवाल उठाए, जानिए जीरो बैलेंस, इनएक्टिव अकाउंट्स और DBT से जुड़ी पूरी कहानी।
- विज्ञापन -