Homeराजनीतिछात्रों को पीटती रही महाराष्ट्र पुलिस, गाड़ी में बैठकर 'तमाशा' देखते रहे शिवसेना नेता...

छात्रों को पीटती रही महाराष्ट्र पुलिस, गाड़ी में बैठकर ‘तमाशा’ देखते रहे शिवसेना नेता अब्दुल सत्तार: देखें वीडियो

"सत्ता का नशा: मंत्री जी अपनी लग्ज़री, डेढ़ करोड़ की गाड़ी में बैठे रहे और पुलिस उनकी आँखों के सामने छात्रों पर लाठियाँ, मुक्के, घूँसे, लातें बरसाती रही। मंत्री का नाम अब्दुल सत्तार है और तस्वीर महाराष्ट्र के धुले की हैं। 'वाह मंत्री जी वाह'।"

महाराष्ट्र के धुले शहर से शिवसेना नेता अब्दुल सत्तार की एक छवि सामने आई है। यह छवि दर्शाती है कि महाराष्ट्र सरकार में मंत्री पद पर बैठे होने के बावजूद अब्दुल सत्तार को अपने राज्य के युवाओं से कोई लेना-देना नहीं है। फिर चाहे वह उनके सामने लाठी, मुक्के, घूँसे ही क्यों न खाते रहें।

एबीपी न्यूज के एंकर विकास भदौरिया के ट्विटर से शेयर हुई एक वीडियो में हम देख सकते हैं कि एक ओर देश के युवा को महाराष्ट्र पुलिस बेहरमी से पीटे जा रही है। उन पर लाठी डंडे बरसा रही है। वहीं पास में ही अब्दुल अपनी महंगी गाड़ी में बैठे रहते हैं। वह न तो मामले की जानकारी लेते हैं और न ही पुलिस को छात्रों को पीटने से रोकते हैं।

विकास इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखते हैं, “सत्ता का नशा: मंत्री जी अपनी लग्ज़री, डेढ़ करोड़ की गाड़ी में बैठे रहे और पुलिस उनकी आँखों के सामने छात्रों पर लाठियाँ, मुक्के, घूँसे, लातें बरसाती रही। मंत्री का नाम अब्दुल सत्तार है और तस्वीर महाराष्ट्र के धुले की हैं। ‘वाह मंत्री जी वाह’।”

गौरतलब है कि ये घटना महाराष्ट्र के धुले शहर में उस समय घटी जब ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान कम फीस की माँग कर रहे एबीवीपी के कुछ छात्र आज सुबह पालक मंत्री अब्दुल सत्तार की गाड़ी के सामने आ गए।

इनकी माँग थी कि इस वर्ष का शैक्षणिक शुल्क कम से कम 30 फ़ीसदी कम लिया जाए। क्योंकि अब ज्यादातर पढ़ाई ऑनलाइन चल रही है और छात्र कॉलेज नहीं जाते, मगर फिर भी लाइब्रेरी की फीस जा रही है।

एबीवीपी के छात्रों ने इसी माँग के आधार पर मंत्री अब्दुल सत्तार की गाड़ी के सामने जमकर हंगामा किया। जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने उन्हें हटाने की कोशिश की लेकिन छात्र हटने को तैयार नहीं हुए और पुलिस ने इसी कारण उन पर लाठी चार्ज कर दिया। इतने के बावजूद मंत्री अब्दुल सत्तार को कोई फर्क नहीं पड़ा। प्रदर्शनकारी छात्रों ने शिकायत की कि सरकार छात्रों की समस्या पर बिलकुल ध्यान नहीं दे रही।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

भगवान राम का अपमान, आजादी के नारे और तिरंगे से बदसलूकी: कॉकरोचों को ये तक नहीं पता कि वे क्यों आए हैं, पढ़ें- CJP...

कॉकरोचों के प्रदर्शन में छात्रों के मुद्दे नहीं बल्कि आजादी के नारे, डफली गैंग, तिरंगे से बदसलूकी और हिंदू देवी-देवताओं का अपमान दिखा। पढ़ें रिपोर्ट।

तमिलनाडु में द्रविड़ राजनीति के ‘घृणा मॉडल’ को अन्नामलाई की चुनौती, पेरियार नहीं, कलाम हैं आदर्श: समझें- ‘We The Change’ से राष्ट्रवाद का शंखनाद...

अन्नामलाई ने कहा कि तमिल संस्कृति-भाषा पर गर्व और भारत माता के प्रति समर्पित रहना एक-दूसरे के विरोधी नहीं, बल्कि एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।
- विज्ञापन -