Homeदेश-समाजबिहार: 19 साल की लड़की को जैनुल और हकीमा खातून ने जिंदा जलाया, गाँव...

बिहार: 19 साल की लड़की को जैनुल और हकीमा खातून ने जिंदा जलाया, गाँव छोड़कर भागे

युवती को जिंदा जलाने के मामले में सकरा थाने में FIR दर्ज की गई। इसमें मृत युवती के चाचा मोहम्मद जैनुल आवेद्दीन, चाची मोनी परवीन उर्फ हकीमा खातून, मोहम्मद अंजार और मोहम्मद इश्तेखार को आरोपित किया गया है। घटना के बाद से सभी फरार हैं।

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में संपत्ति को लेकर हुए विवाद में 19 वर्षीय एक युवती को जिंदा जला दिया गया है। युवती के चाचा-चाची पर ही उसे जिंदा जलाने के आरोप लगे हैं। ये दिल दहला देने वाला मामला सकरा पुलिस थाने के रामपुर बखरी गाँव का है। 

घटना शुक्रवार (सितंबर 4, 2020) की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, जमीन विवाद में 19 वर्षीय सुफियाना परवीन को जिंदा जला दिया गया। युवती को जिंदा जलाने के मामले में सकरा थाने में FIR दर्ज की गई। इसमें मृत युवती के चाचा मोहम्मद जैनुल आवेद्दीन, चाची मोनी परवीन उर्फ हकीमा खातून, मोहम्मद अंजार और मोहम्मद इश्तेखार को आरोपित किया गया है। घटना के बाद से सभी फरार हैं।

मृतका सुफियाना के छोटे भाई कुदरत अली ने टाइम्स ऑफ इंडिया से फोन पर बात करते हुए बताया कि उसकी बहन पड़ोस में समसूद जोहा के घर हैंडपंप पर नहाने के लिए गई थी। इसी दौरान उसकी चाची हकीमा और अन्य लोगों ने सुफियाना पर केरोसिन डालकर आग लगा दी। वारदात को अंजाम देने के बाद वो मौके से फरार हो गए। सुफियाना के चिल्लाने की आवाज आई लगी तो स्थानीय लोग मदद के लिए पहुँचे, लेकिन तब तक काफी देर हो गई और उसकी मौत हो गई।

इसके अलावा, कुदरत ने बताया कि मरने से पहले उसके पिता ने ज़ैनुल के नाम पर 10 धुर ज़मीन लिखी थी। कुदरत का कहना है कि ज़ैनुल अब उस ज़मीन के मालिकाना हक के अलावा 10 धुर अतिरिक्त भूमि का दावा करता है। इसी को लेकर उसने वारदात को अंजाम दिया।

मृतका की माँ हुस्न बानो उर्फ बोरिया खातून ने बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। उसके पिता मुजीबुलहक किसी तरह परिवार का भरण-पोषण करते हैं। मृतका के नाना व माँ ने पुलिस को बताया कि पट्टीदार मोहम्मद जैनुल आबेदीन से काफी दिनों से उनका विवाद चल रहा है। कई बार जमीन हड़पने की नीयत से मारपीट कर हत्या करने की कोशिश की गई।

इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए दारोगा एसके झा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान केरोसिन के दो खाली डब्बे मिले। दारोगा ने बताया कि जमीन विवाद में युवती को जिंदा जलाकर मारने का आरोप लगाते हुए मृतका की माँ ने आवेदन दिया है जिसके आधार पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस आरोपितों की धर-पकड़ के लिए छापेमारी करने में जुटी है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अंताल्या में COP31 की नाकामी, बिना समझौते लौटे करीब 200 देश: जलवायु संकट के बीच गरीब देशों के हिस्से आए खोखले वादे, जानिए सबकुछ

समझौते के मसौदे से कोयला, तेल और गैस यानी जीवाश्म ईंधन को चरणबद्ध तरीके से खत्म करने या उनसे दूर जाने का साफ जिक्र तक हटा दिया गया।

1962 की ईसाई किताब से गोवा के Save Goa और CJP के धारा Section 39A अभियान तक का सफर

रेनबो वॉरियर्स की 2014 में गोवा में एंट्री हुई। उसके संस्थापक ने खुद माना कि अमेरिकी मूलनिवासी विचारधारा पर ये संस्था आधारित है।
- विज्ञापन -