Homeदेश-समाजUP पुलिस ने अपने ही सिपाही सेराज को किया अरेस्ट, मुख्तार अंसारी के करीबी...

UP पुलिस ने अपने ही सिपाही सेराज को किया अरेस्ट, मुख्तार अंसारी के करीबी अपने भाई मेराज को दिलवाया था शस्त्र

उत्तर प्रदेश पुलिस थाने की फर्जी मुहर तैयार करके शस्त्र लाइसेंस का नवीनीकरण करने के आरोपित मेराज अहमद को खोज रही है। सिपाही सेराज पर आरोप था कि उसने फर्जी तरीके से शस्त्र लाइसेंस नवीनीकरण मामले में मेराज अहमद का सहयोग किया था।

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार बाहुबलियों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। ताज़ा मामले में योगी सरकार ने मऊ सदर विधायक मुख्तार अंसारी के नज़दीकियों पर कार्रवाई की है। उत्तर प्रदेश पुलिस थाने की फर्जी मुहर तैयार करके शस्त्र लाइसेंस का नवीनीकरण करने के आरोपित मेराज अहमद को खोज रही है। उसकी तलाश में पुलिस ने शनिवार (26 सितंबर 2020) को उसके भाई सेराज अहमद को गिरफ्तार किया। 

सेराज अहमद प्रयागराज के सरायनाइक थाने में बतौर सिपाही तैनात है। पुलिस ने 5 सितंबर 2020 की रात जैतपुरा थाने (वाराणसी) में मेराज के विरुद्ध शस्त्र लाइसेंस नवीनीकरण में फर्जीवाड़ा का मामला दर्ज किया था। इसके बाद से ही मुख्तार अंसारी का सहयोगी और हिस्ट्रीशीटर मेराज फरार चल रहा है। इस मुद्दे पर जैतपुरा थाने के इंस्पेक्टर शशिभूषण राय ने मीडिया वालों से बात करते हुए विस्तार से जानकारी दी। 

उन्होंने कहा, “अदालत की तरफ से आदेश जारी होने के बाद मेराज के दो घरों पर कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया गया है। पहला घर वाराणसी के अशोक विहार कॉलोनी फेज़ वन में स्थित है और दूसरा गाजीपुर के करीमुद्दीन थाना अंतर्गत महेन गाँव में स्थित है।” इसके बाद उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस मेराज को गिरफ्तार करने के लिए लखनऊ, प्रयागराज, मिर्जापुर, जौनपुर सहित अन्य इलाकों में दबिश दे रही है। 

वहीं गिरफ्तार किए गए सिपाही सेराज पर आरोप था कि उसने फर्जी तरीके से शस्त्र लाइसेंस नवीनीकरण मामले में मेराज अहमद का सहयोग किया था। जिसके बाद पुलिस ने अशोक विहार फेज़ 1 स्थित घर पर दबिश दी और वहाँ से सेराज को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस को सूचना मिली थी कि सेराज वहीं पर मौजूद था, जिसके बाद पुलिस ने वहाँ की घेराबंदी की। पुलिस ने इस गिरफ्तारी की सूचना प्रयागराज पुलिस को दे दी है, जहाँ वह बतौर सिपाही तैनात था। फिलहाल पुलिस मेराज अहमद की तलाश में लगी हुई है।     

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

₹15 लाख करोड़ के संदिग्ध रेवेन्यू से SEBI की कार्रवाई तक: जानिए कौन हैं राजेश मेहता और क्यों घिरी उनकी कंपनी Rajesh Exports

सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने राजेश एक्सपोर्ट्स लिमिटेड और उसके प्रबंध निदेशक राजेश मेहता के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

पंजाब के ‘शिक्षा सुधारों’ का श्रेय लेने पर कॉन्ग्रेस और AAP में जंग, पढ़े- जब दिल्ली में केजरीवाल पर शीला दीक्षित के काम को...

पंजाब के शिक्षा क्षेत्र में नंबर-1 बनने के दावे पर विवाद। जानिए AAP और कॉन्ग्रेस के दावों के बीच पूरा रियलिटी चेक और शिक्षा सुधार की टाइमलाइन।
- विज्ञापन -