Friday, May 3, 2024
Homeराजनीतिबिहार में NDA बनाएगी सरकार, BJP जीत सकती है अधिकतम सीटें: ABP-CVoter ओपिनियन पोल...

बिहार में NDA बनाएगी सरकार, BJP जीत सकती है अधिकतम सीटें: ABP-CVoter ओपिनियन पोल के नतीजे

बिहार में पहले चरण में 28 अक्टूबर को 71 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। महागठबंधन का मुकाबला जेडीयू-भाजपा से है। आरजेडी के नेतृत्व वाले महागठबंधन में कॉन्ग्रेस और वामपंथी दल साथी हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव के मतदान की तारीख नजदीक आते ही सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपना पूरा जोर झोक दिया है। एक तरफ जहाँ प्रचार में तेजी देखने को मिल रही वहीं दूसरी ओर राजनेताओं के बड़े-बड़े वादे भी सामने आ रहे है। इसी बीच, बिहार विधानसभा चुनाव के लिए ABP-CVoter ने अपना ओपिनियन पोल जारी किया है। बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर हुए ओपिनियन पोल में नीतीश कुमार की अगुवाई वाला NDA 135-159 सीट से सबसे आगे नजर आ रहा है जबकि BJP इस चुनाव में सर्वाधिक सीट जीतने वाली पार्टी बन सकती है।

बिहार में पहले चरण में 28 अक्टूबर को 71 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। बता दें कि महागठबंधन का मुकाबला जेडीयू-भाजपा से है। आरजेडी के नेतृत्व वाले महागठबंधन में कॉन्ग्रेस और वामपंथी दल साथी हैं।

बिहार चुनाव प्रचार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राहुल गाँधी भी उतर चुके हैं। एलजेपी के चिराग पासवान अकेले चुनावी समर में उतरे हैं। पहले चरण वोटिंग से पहले एबीपी न्यूज-सी वोटर सर्वे के मुताबिक नीतीश-भाजपा के खाते में 135-159 सीट, राजद की अगुवाई वाले महागठबंधन को 77-98 सीट और एलजेपी को 1-5 सीट मिल सकती हैं, वहीं अन्य के खाते में 4 से 8 सीटें जा सकती हैं।

कुल 243 सीटों पर वोट प्रतिशत की बात करें तो NDA को 43% वोट मिल सकते हैं, महागठबंधन को 35% वोट मिल सकते हैं, चिराग पासवान की LJP को 4% और अन्य खातों में 18% वोट मिल रहे हैं।

गौरतलब है कि सर्वे के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी इस चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरेगी। भाजपा को 73 से 81 सीटें मिल सकती हैं, जबकि नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली पार्टी जदयू को 59 से 67 सीटें मिल सकती हैं। वहीं विकासशील इन्सान पार्टी (VIP) को 3 से 7 सीटें मिल सकती हैं और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) को 0 से 4 सीटों के बीच कुछ भी मिल सकता है। दूसरी ओर राजद को महागठबंधन में 56-64 सीटें मिल सकती हैं, जबकि कॉन्ग्रेस को 12-20 सीटें मिल सकती हैं। ओपिनियन पोल के मुताबिक वामदल 9-14 सीटें में सिमटती नजर आ रही है।

एबीपी न्यूज सी वोटर के सर्वे में यह देखने को मिला कि 60 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे नीतीश कुमार से नाराज हैं और मुख्यमंत्री को बदलना चाहते हैं। 26% लोगों ने नीतीश कुमार से नाराजगी के बाद भी उन पर भरोसा जताया है। सिर्फ 14% लोग ऐसे हैं जो न नाराज हैं और न ही नीतीश को बदलना चाहते हैं।

सर्वे के दौरान राज्य के मुख्यमंत्री के लिए लोगों से उनकी पहली पसंद के बारे में राय माँगी गई थी। जिस पर लोगों ने पिछले 15 वर्षों से राज्य में शासन कर रहे नीतीश कुमार पर 30 %, तेजस्वी यादव पर 20 %, चिराग पासवान पर 14% तो मौजूदा डिप्टी सीएम और भाजपा नेता सुशील मोदी पर 10% लोगों ने भरोसा जताया। यानी चेहरों की लड़ाई में नीतीश कुमार अपने बाकी सभी प्रतिद्वंदियों से कई कदम आगे खड़े हैं।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

CAA विरोधी प्रदर्शन में हिंसा भड़काने के लिए NewsClick ने चीन के पैसे का किया इस्तेमाल, अमेरिका के रास्ते तीस्ता सीतलवाड़ को मिला पैसा:...

गवाहों ने बताया है कि दिल्ली के हिंदू-विरोधी दंगों में इस्तेमाल किए गए हथियारों को खरीदने के लिए न्यूजक्लिक के माध्यम से चीनी पैसों का इस्तेमाल किया गया।

TV पर प्रोपेगेंडा लेकर बैठे थे राजदीप सरदेसाई, पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त ने निकाल दी हवा: कहा- ये आपकी कल्पना, विपक्ष की मदद की...

राजदीप सरदेसाई बिना फैक्ट्स जाने सिर्फ विपक्ष के सवालों को पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त से पूछे जा रहे थे। ऐसे में पूर्व सीईसी ने उनकी सारी बात सुनी और ऑऩ टीवी उन्हें लताड़ा।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -