Homeरिपोर्टमीडिया'बिहार की जनता ने आज आपसे स्टूडियो में डांस करने का मौका छीन लिया':...

‘बिहार की जनता ने आज आपसे स्टूडियो में डांस करने का मौका छीन लिया’: राजदीप सरदेसाई के लिए ‘दुःखी हुए’ अमित मालवीय

"माफ़ कीजिए, लेकिन बिहार की जनता ने आपसे आज स्टूडियो में डांस करने का मौका छीन लिया है। न तो आपके एग्जिट पोल्स सही हुए और न ही आप चुनाव परिणामों को ठीक तरीके से ले सकते हैं।"

‘इंडिया टुडे’ के पत्रकार राजदीप सरदेसाई भाजपा से किस कदर घृणा करते हैं और उसे लेकर कैसी-कैसी बातें फैलाते रहते हैं, ये किसी से छिपा नहीं है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में जब अरविन्द केजरीवाल ने 5 साल सरकार चलाने के बाद दोबारा वापसी की थी, तब उन्होंने स्टूडियो में मतगणना के कवरेज के दौरान ‘एक्सिस माय इंडिया’ के प्रदीप गुप्ता के साथ डांस किया था। अब अमित मालवीय ने उन पर तंज कसा है।

बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना चालू है और खबर लिखे जाने तक भाजपा राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभर रही है। 77 सीटों पर आगे चल रही भाजपा अपने प्रतिद्वंद्वी राजद से 10 सीटें ज्यादा लाती हुई दिख रही है। ऐसे में जब राजग बहुमत के लिए ज़रूरी 122 सीटों से आगे चल रही है,’ इंडिया टुडे’ पर राजदीप सरदेसाई ने भाजपा आईटी सेल के अध्यक्ष अमित मालवीय से पूछा कि क्या वो यहाँ से भाजपा को जीतते हुए देख रहे हैं?

उन्होंने पूछा कि क्या अमित मालवीय मानते हैं कि भाजपा की जीत की सम्भावना है, या फिर उन्हें लगता है कि अभी भी ऐसा बोलना ठीक नहीं है। हालाँकि, अमित मालवीय ने उनसे कहा कि जवाब देने से पहले वो ये जानना चाहते हैं कि सरदेसाई इस परिणाम को स्वीकार कर रहे हैं या फिर उन्हें अभी भी आशा है कि राजग के अलावा कोई अन्य गठबंधन बिहार में जीतने जा रहा है। उन्होंने राजदीप सरदेसाई के चिर-परिचित भाजपा विरोध रुख की ओर इशारा किया।

इसके बाद उन्होंने कहा, “माफ़ कीजिए, लेकिन बिहार की जनता ने आपसे आज स्टूडियो में डांस करने का मौका छीन लिया है। न तो आपके एग्जिट पोल्स सही हुए और न ही आप चुनाव परिणामों को ठीक तरीके से ले सकते हैं।” इसके बाद अमित मालवीय ने तंज कसते हुए सहानुभूति जताई और कहा कि राजदीप सरदेसाई को आज इन चीजों से गुजरना पड़ रहा है, ये बातें उन्हें बुरी लग रही है। इसके बाद राजदीप का चेहरा देखने लायक था।

बता दें कि ऑपइंडिया को पता चला था कि मोदी-विरोध को लेकर सहमति न जताने के कारण ख़ुद को सबसे तेज़ बताने वाला मीडिया ग्रुप ऐसे आवाज़ों को दबाने में सबसे आगे है। पता चला था कि यहाँ पर लोकसभा चुनावों के पहले ही दक्षिणपंथी पत्रकारों की लिस्ट तैयार कर ली गई थी और माना जा रहा था कि चुनाव में नरेंद्र मोदी के हारते ही इन लोगों की नौकरी जानी तय है। 2019 लोकसभा के नतीजों वाले दिन एक पत्रकार ने न्यूज़रूम में मिठाई बाँटी तो उन्हें बुलाकर कह दिया गया था कि आपका कॉन्ट्रैक्ट रीन्यू नहीं होगा।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

राम-कृष्ण-शिव भी हैं, लेकिन सबसे ऊपर स्वामीनारायण: समझिए- BAPS की शुरुआत से बड़ा बनने की पूरी कहानी

BAPS के मंदिरों में राम, कृष्ण, शिव, पार्वती, गणेश और हनुमान की मूर्तियाँ भी होती हैं लेकिन वो सब मूर्तियाँ स्वामी स्वामीनारायण से छोटी होती हैं। आखिर क्या है इनकी मान्यता?

EC में कैसे आए 3 कमिश्नर? जब राजीव गांधी से भिड़े CEC शास्त्री, तो बदल दिया गया चुनाव आयोग का पूरा गेम

चुनाव आयोग में तीन कमिश्नर्स की व्यवस्था कैसे शुरू हुई? राजीव गाँधी, आरवीएस शास्त्री और टीएन शेषन से जुड़ी पूरी कहानी समझिए।
- विज्ञापन -